जल्लीखुर्द के सौ वर्षीय रामूराम ने ईव्हीएम का बटन दबाकर मतदान करना सीखा

जल्लीखुर्द के सौ वर्षीय रामूराम ने ईव्हीएम का बटन दबाकर मतदान करना सीखा मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता (स्वीप) अभियान के अंतर्गत मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम दुल्लापुर और जल्लीखुर्द में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। ग्राम जल्लीखुर्द में सौ वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता रामूराम ने बटन दबाकर मतदान करना सीखा। मास्टर ट्रेनर्स श्री अशोक कश्यप, श्री उमर कुरैशी द्वारा ग्रामीणों के बीच ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया।

प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार हेतु शिविर 9 को

प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार हेतु शिविर 9 को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच एवं जटिल प्रकरणों का समय से पहले पहचान और उपचार हेतु 09 अप्रैल 2019 को सबेरे 9 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली से संपर्क कर सकते है।

जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 11 को

जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 11 को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में 11 अप्रैल 2019 को जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया है। जिसमें नि:शक्तजन एवं शारीरिक योग्यता प्रमाण पत्र बनाया जायेगा। सुबह 9.30 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली से संपर्क कर सकते है।

थल सेना भर्ती हेतु रोजगार कार्यालय में पंजीयन कार्य जारी

थल सेना भर्ती हेतु रोजगार कार्यालय में पंजीयन कार्य जारी मुंगेली। भारतीय थल सेना भर्ती रैली का आयोजन प्रदेश के समस्त जिलों के लिये बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में 01 जून से 10 जून 2019 तक किया जायेगा। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन 02 अप्रैल से 16 मई 2019 तक वेबसाईट पर किया जा रहा है। इस भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक टेऊडमेन के पदो पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता 10वीं एवं 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण…

पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचा राजधानी

पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचा राजधानी रायपुर। चेट्रीचंड्र के अवसर पर सरहद पार से हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था शदाणी दरबार पहुंचा। राजधानी पहुंचने पर शदाणी सेवा मंडल द्वारा उनका स्वागत किया गया। चेट्रीचंड्र उत्सव में शामिल होने के पश्चात यह जत्था अमरावती एवं हरिद्वार की यात्रा में शामिल होगा। शदाणी दरबार सचिव सत्यव्रत शदाणी दरबार में आयोजित वर्सी महोत्सव में हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था शामिल होने के लिए आने वाला था, लेकिन एनओसी न मिलने के कारण जत्था नियत समय पर नहीं पहुंच पाया। शनिवार को…

सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई

सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई रायपुर। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा ने पंजीकृत सहकारी संस्थाओं के बोर्ड के चुनाव कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के कार्रवाई के निर्देश दिए है। प्रदेश में सहकारिता विभाग के अंतर्गत पंजीकृत सहकारी संस्थाओं के बोर्ड के कार्यकाल की समाप्ति के 06 माह के भीतर सहकारिता अधिनियम के प्रावधानों के तहत नए निर्वाचन कराने की कानूनी बाध्यता के पालन में संस्थाओं द्वारा बोर्ड के नवीन निर्वाचन के प्राप्त प्रास्ताव की प्रगति एवं अधिक समय से…

ईवीएम और वीवी पैट के बीच होगी रविवार को कबड्डी स्पर्धा

ईवीएम और वीवी पैट के बीच होगी रविवार को कबड्डी स्पर्धा रायपुर। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 7 अप्रैल को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, इन टीमों को दो दलों में बांटा गया है, जिसमें पहला दल ईवीएम और दूसरा वीवी पैट टीम होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने राजधानी के हर क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है। 7 अप्रैल…

निर्वाचन कार्य में लापरवाही, कारण बताओ नोटिस जारी

निर्वाचन कार्य में लापरवाही, कारण बताओ नोटिस जारी रायपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवारी बरतने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर जिला अंतर्गत नियुक्त प्रेक्षको की लाईजनिंग एवं सहायक लाईजनिंग अधिकारी की सहायता हेतु सीएसईबी कार्यालय अधीक्षण यंत्री गुढिय़ारी रायपुर के स्टेनो श्री डी.डी. हिरवानी और सीएसईबी डंगनिया के स्टेनो श्री के. संयासी राव की डिय्टी लगाई गई थी परंतु दोनो के द्वारा आज तक उपस्थिति नही देने तथा मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करने पर उनके द्वारा मोबाइल रिसीव…

स्कूल में रंगोली, निबंध और क्विज प्रतियोगिता

स्कूल में रंगोली, निबंध और क्विज प्रतियोगिता रायपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मंदिरहसौद में आज रंगोली, निबंध और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से शाला के विद्यार्थियों के द्वारा स्थानीय समुदाय एवं आस-पास के गांवों के मतदाताओं को अनिवार्य मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

सैकड़ों बाईकर्स गुजरे शहर की गलियों से, दिया मतदान का संदेश

सैकड़ों बाईकर्स गुजरे शहर की गलियों से, दिया मतदान का संदेश रायपुर। मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत आज सुबह 400 अधिकारी-कर्मचारी बाईक में सवार होकर राजधानी रायपुर की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए लोगों को 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया। रायपुर संभाग के आयुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ इस बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। श्री चुरेन्द्र ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर एक वोट की अहमियत है। इसलिए सभी को…