चाकू लेकर घूमता युवक पकड़ाया

चाकू लेकर घूमता युवक पकड़ाया रायपुर। शहर के महोवा बाजार चौक के पास कल रात करीब 9.25 बजे चाकू लेकर घुमते हुए आम लोगों को आतंकित करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजराम देवांगन पिता भुखनलाल देवांगन 40 वर्ष कोटा सरस्वती नगर का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित हुई छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां

फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित हुई छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां रायपुर। ग्लैमर और फैशन के क्षेत्र में एफबीबी कलर्स विशेष पहचान बना चुकी है। फेमिना मिस इंडिया 2019, को-पावर्ड बाय सेफोरा और रजनीगंधा पर्ल्स, अपनी परंपरा को जारी रखने का वादा करता है, जो पूरे मनोयोग से नई पीढ़ी की ऐसी महिलाओं, जो भविष्य में देश का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती हैं, को सहयोग देने का लक्ष्य लेकर चलता है। अम्बुजा सिटी सेंटर मॉल, रायपुर में एफबीबी/बिग बाजार स्टोर में आयोजित किए गए छत्तीसगढ़ ऑडिशन में…

पूर्व मंत्री की सभा में पहुंचे स्कूली बच्चे,जांच होगी

पूर्व मंत्री की सभा में पहुंचे स्कूली बच्चे,जांच होगी गरियाबंद। चुनाव प्रचार के दौरान जब लोगों की भीड़ कम होने पर स्कूली बच्चों को सभा में बैठने बुलाया गया. जैसे ही खबर फैली अधिकारियों से लेकर निर्वाचन आयोग तक बात पहुंच गई है अब एसडीएम ने कहा है कि मामले की पूरी जानकारी लेकर जांच की जायेगी। लोकसभा में बतौर स्टार प्रचारक आज अजय चंद्राकर झाखरपारा में 10.55 बजे सभा लेने पहुंचे थे. आज वहां साप्ताहिक बाजार था. बाजार के नजदीक ही सभा का आयोजन था. लेकिन सभा में उम्मीद…

प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन

प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र 05 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री एम.के. पाण्डूरंग एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की उपस्थिति में एनआईसी मुंगेली में मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। जिले के मुंगेली विधानसभा, लोरमी विधानसभा एवं बिल्हा विधानसभा (आंशिक) सहित कुल 662 मतदान दलों का गठन किया गया है। जिसमें 656 सामान्य मतदान केंद्र, 4 संगवारी मतदान केंद्र एवं 2 दिव्यांग मतदान केंद्र शामिल है। इसी प्रकार 789 पीठासीन अधिकारी,…

सामान्य प्रेक्षक ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

सामान्य प्रेक्षक ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र 05 सामान्य के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री एम.के. पाण्डूरंग ने कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने कहा कि पेड न्यूज पर पैनी नजर रहेगी। एम.सी.एम.सी., उड़नदस्ता, व्यय अनुवीक्षण दल, वीडियो निगरानी दल पेड न्यूज पर नजर रखेंगे। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले की सामान्य जानकारी दी। उन्होने बताया कि 5 लाख 26 हजार…

नो मोर पाकिस्तान पर व्याख्यानमाला

नो मोर पाकिस्तान पर व्याख्यानमाला रायपुर। वृंदावन सभागार सिविल लाइन में फॉर्म फॉर अवेयरनेस आफ नेशनल सिक्योरिटी (राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच) द्वारा नो मोर पाकिस्तान विषय पर व्याख्यानमाला एवं विमर्श का आयोजन किया गया।आयोजन में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय व शासकीय विज्ञान महाविद्यालय से अधिकांश छात्र सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में युवाओं के साथ साथ शहर के प्रबुद्ध जन भी सम्मिलित हुए। डॉक्टर वर्णिका शर्मा उक्त विषय से उपस्थित जनों को अवगत कराया वहीं श्री डागा ने फिर से फैंस तक का सफर का कारण बताया एवं पाकिस्तान के…

पहले मतदान फिर जलपान, खिलाई कसम मतदान देने की सख्त अपील : PM मोदी

पहले मतदान फिर जलपान, खिलाई कसम मतदान देने की सख्त अपील : PM मोदी सुंदरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि लोगों को यह फैसला लेना होगा कि वे सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध ईमानदार और उच्च सिद्धांतों वाली सरकार चुनना चाहते हैं या भ्रष्ट और सिद्धांतहीन सरकार। मोदी ने आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ में एक रैली में कहा, ‘‘इस बार ओडिशा में कमल खिलेगा। भाजपा जीत का स्वाद चखेगी। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि राज्य में अधिकतम संख्या में कमल खिलेगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा…

आखिरकार भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में हुए शामिल, यहां जानें क्या कहा

आखिरकार भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में हुए शामिल, यहां जानें क्या कहा पटना। बीजेपी को छोड़कर आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल और वेणुगोपाल ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में शामिल कराया। शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटनासाहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी पर कई हमले किए। उन्होंने कहा मैंने कहा कि संवाद होना चाहिए, पर कभी संवाद नहीं हुआ। मैंने हमेशा देशहित की…

सूर्य नमस्कार नहीं कर सकते तो चंद्र नमस्कार करें, लेकिन योग जरूर करें : वेकैंया नायडू

सूर्य नमस्कार नहीं कर सकते तो चंद्र नमस्कार करें, लेकिन योग जरूर करें : वेकैंया नायडू लखनऊ। स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उप राष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू ने शुक्रवार को यहां कहा कि दुनिया भर के अनेक देशों में योग दिन पर दिन लोकप्रिय होता जा रहा है क्योंकि इससे मानसिक तनाव दूर होता है तथा कई गंभीर रोगों से छुटकारा भी मिलता है। उन्होंने कहा कि आज संक्रामक रोगों की तुलना में जीवनशैली पर आधारित असंक्रामक व्याधियों का खतरा बढ़ गया है।उन्होंने…

चुनाव आयोग ने दी राजनीतिक दलों को नसीहत, धर्म और जाति के नाम भावनात्मक अपील न करे

चुनाव आयोग ने दी राजनीतिक दलों को नसीहत, धर्म और जाति के नाम भावनात्मक अपील न करे नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से प्रचार अभियान के दौरान जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र आदि के नाम पर ऐसी भावनात्मक अपील करने से बचने को कहा है जिससे समाज में भेदभाव और तनाव फैलता हो। आयोग ने चुनाव प्रचार अभियान के जोर पकड़ने के मद्देनजर शुक्रवार को सभी दलों को जारी परामर्श में कहा है कि नेता प्रचार में विरोधियों के निजी जीवन और…