सुपरवाईजर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता समन्वय बनाकर करें काम मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गुरूवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मुंगेली विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, ए.एन.एम., स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत परियोजना अधिकारी और सुपरवाईजरों की संयुक्त बैठक लेकर सेक्टरवार कामकाज की समीक्षा की। उन्होने सुपरवाईजर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और ए.एन.एम. को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय बनाकर गंभीरतापूर्वक कार्य करें। वित्तीय वर्ष से पूरी जिम्मेदारी से काम करें। स्वास्थ्य केंद्रों के अधूरे भवन निर्माण कार्य पूरा कराने…
साल: 2019
दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग
दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग मुंगेली। मुंगेली जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को यू.पी.एस.सी., पी.एस.सी., एस.एस.सी., रेल्वे भर्ती बोर्ड, पी.ई.टी., पी.एम.टी., पी.ए.टी., नीट इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विभागीय मान्यता प्राप्त अनुदानित स्वैच्छिक संस्थाओं तथा निजी कोचिंग संस्थान द्वारा नि:शुल्क कोचिंग क्लास (प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षाएं) दिया जाना है। दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण दिये जाने पर कोचिंग संस्थानों को शुल्क का भुगतान शासन द्वारा किया जायेगा। अत: इच्छुक विभागीय मान्यता प्राप्त अनुदानित स्वैच्छिक संस्था एवं निजी कोचिंग संस्थान 15 अप्रैल 2019 तक अपना आवेदन कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है एवं अन्य…
पेयजल व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम
पेयजल व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम मुंगेली। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में कार्यपालन अभियंता ने ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपखण्ड स्तर एवं विकासखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड मुंगेली/लोरमी हेतु सहायक अभियंता श्री जी.आर. लाठिया मो.नं. 9993231399 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह विकासखण्ड मुंगेली हेतु उपअभियंता श्री प्रतीक पाटनी मो.नं. 9009060006, विकासखण्ड लोरमी हेतु उपअभियंता श्री आई.एस. कश्यप मो.नं. 8109818242, विकासखण्ड पथरिया हेतु…
एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु मंगाए दावा आपत्ति
एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु मंगाए दावा आपत्ति मुंगेली। मुंगेली जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा लोरमी की कक्षा 6वीं में प्रवेश वर्ष 2019-20 के लिए चयन परीक्षा का आयोजन परीक्षा केंद्र बीआरसाव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुडि़या में 31 मार्च 2019 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया था। उक्त परीक्षा का परीक्षा परिणाम 03 अप्रैल 2019 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची कार्यालय सहायक…
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ के 4 जवान शहीद
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ के 4 जवान शहीद कांकेर। लोकसभा चुनाव में जहां चौकस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सलियों ने आखिरी अपनी काली करतूत को अंजाम दे दिया। कांकेर जिले के संवेदनशील कोयलीबेड़ा व पखांजुर से 35 किमी दूर मोहला के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल का एक एएसआई और तीन जवान शहीद हो गए। घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। इलाके में सर्चिंग की जा रही है। डीआईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि करते हुए…
85 स्कूली बच्चे बिना लायसेंस वाहन चलाते पकड़ाए
85 स्कूली बच्चे बिना लायसेंस वाहन चलाते पकड़ाए भिलाई नगर। 85 स्कूली बच्चे बिना लायसेंस वाहन चलाते मिले। यातायात पुलिस ने उनके वाहनों का चालान बनाया है। नाबालिग छात्र/छात्राओं द्वारा बिना लायसेंस एवं बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा डीपीएस स्कूल रिसाली, डीएव्ही हुडको एवं शंकराचार्य सेक्टर 10 में बुधवार शाम और आज सुबह अचानक से कर्मचारी लगाकर कम समय में अधिक से अधिक कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट एवं लायसेंस के कुल 85 छात्र-छात्राओं के वाहनों को रोककर उनके वाहनों…
गोबर की कलाकृति बनाना सीख रहे प्रशिक्षु
गोबर की कलाकृति बनाना सीख रहे प्रशिक्षु रायपुर। राम मंदिर में इन दिनों आयोजित 3 दिवसीय कला प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षु गोबर की कलाकृति बनाना सीख रहे हैं। प्रथम चरण में प्रशिक्षु को गोबर से विभिन्न प्रकार के आकार बनाना सिखाया गया। स्थानीय कलाकार राजेन्द्र सुनगुरिया ने बताया कि 3 दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को गोबर की कलाकृति बनाना सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण में उनके अलावा डायमंड साहू की सहभागिता है। प्रारंभिक चरण में गुरुवार को प्रशिक्षुओं को गोबर से विविध प्रकार के आकार बनाना सिखाया गया। गोबर से…
ईओडब्ल्यू डीजी ने दुर्ग एसपी से रेखा नायर मामले में रिपोर्ट मांगी
ईओडब्ल्यू डीजी ने दुर्ग एसपी से रेखा नायर मामले में रिपोर्ट मांगी रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर की शैक्षणिक योग्यता संदिग्ध पाई गई है। खबर है कि ईओडब्ल्यू के डीजी ने दुर्ग एसपी को पत्र लिखकर रेखा नायर की सर्विस रिकॉर्ड में मिली कमियों और त्रुटियों पर विस्तृत जानकारी मांगी है। ईओडब्ल्यू की सूबेदार रेखा नायर अब तक पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू-एसीबी के समक्ष हाजिर नहीं हुई है। उन्हें अब अखबारों के जरिए नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर पूछताछ के लिए हाजिर होने कहा…
एनएमडीसी डिजिटल परिवर्तन की राह पर
एनएमडीसी डिजिटल परिवर्तन की राह पर रायपुर। वित्त वर्ष 2018-19 में रिकार्ड निष्पादन करने के बाद एनएमडीसी अब डिजिटल परिवर्तन की राह में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उसने कल्पतरु नामक परियोजना के माध्यम से ईआरपी समाधान के लिए सैप को अपनाया है। इस परियोजना के माध्यम से एनएमडीसी का लक्ष्य संगठन के सभी व्यावसायिक कार्यकलापों के लिए पूर्ण रूप से एकीकृत समाधान प्राप्त करना है। परियोजना को प्रारंभ करने की बैठक एनएमडीसी मुख्यालय में एन बैजेन्द्र कुमार, आईएएस, सीएमडी, एनएमडीसी, डॉ. टी.आर.के. राव, निदेशक (वाणिज्य) श्री पी.के. सतपथी,…
बस से वृद्धा गिरी, मौत
बस से वृद्धा गिरी, मौत कोरबा। आज सुबह बस में सवार वृद्ध महिला का पैर फिसलने से नीचे गिर गई और उसी बस की चपेट में मौके पर ही मौत हो गई। बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी निवासी जानकीबाई (65 वर्ष) गुरुवार की सुबह बस क्रमांक सीजी 12 & 0107 में रामपुर से भैसमा आ रही थी। बस ग्रामीण बैंक भैंसमा के पास रुक रही थी। तभी जानकी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। बस की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत…
