बीजेपी ने मुन्ना भाई को बनाया उम्मीदवार-बैज

बीजेपी ने मुन्ना भाई को बनाया उम्मीदवार-बैज जगदलपुर। बस्तर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज ने भी नामांकन भर दिया। 25 मार्च को एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में नामांकन भरेंगे।नामांकन भरने के बाद भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप पर पर टिप्पणी करते हुए बैज ने कहा, वह फर्जी परीक्षा देने वाला प्रत्याशी है। चित्रकोट विधानसभा में उसे मुन्ना भाई के नाम से जाना जाता है और अब बैदूराम को पूरे लोकसभा में मुन्ना भाई के नाम से जाना जाएगा। दीपक बैज ने कहा, 2011-12 में 10वीं…

पोषण पखवाड़ा समापन के अवसर पर दिया मतदान करने का संदेश

पोषण पखवाड़ा समापन के अवसर पर दिया मतदान करने का संदेश दंतेवाड़ा। जिले में विगत 8 से 22 मार्च तक संचालित पोषण पखवाड़ा का समापन स्थानीय महिला सशक्तिकरण केंद्र में किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आंगनबाड़ी सहायिकाओं मितानिनों तथा महिला समूहों की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान करने के लिये सन्देश दिया। वहीं अपने- अपने गांवों में मतदाताओं को मतदान करने के लिये अभिप्रेरित किये जाने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित…

25 को होगी जिला पुनर्वास समिति की बैठक

25 को होगी जिला पुनर्वास समिति की बैठक दंतेवाड़ा। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में 25 मार्च को अपरान्ह 1 बजे कलेक्टोरेट के सभागार में जिला पुनर्वास समिति की बैठक आहूत की गयी है। बैठक में राज्य शासन की नक्सली पीडि़त परिवारों के पुनर्वास कार्ययोजना सहित केंद्रीय योजना के तहत नक्सली पीडि़तों को सहायता प्रदान करने प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर अनुमोदन किया जायेगा। उक्त बैठक में सर्व सम्बन्धित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।

सि-विजिल और कंट्रोल रुम से राजनैतिक दलों पर पैनी नजर

सि-विजिल और कंट्रोल रुम से राजनैतिक दलों पर पैनी नजर जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान राजनैतिक दलों और अभ्यर्थियों द्वारा मतदाताओं को नगद राशि, शराब, कपड़ा, बर्तन, खेल सामान, वाद्य यंत्र देने या सामुहिक भोजन कराने, मतदाताओं को डरा-धमकाकर परिणाम को प्रभावित करने वालों पर सी-विजिल एप्प और कंट्रोल रुम के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही राजनैतिक दलों और अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन का करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित…

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सेक्टर मजिस्ट्रिेटों की नियुक्ति

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सेक्टर मजिस्ट्रिेटों की नियुक्ति जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने लोक सभा निर्वाचन 2019 के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं लोकसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिले के थाना एवं चैकी क्षेत्र के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। उन्होंने थाना एवं चैकी क्षेत्र जांजगीर के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, थाना एवं चौकी क्षेत्र नैला के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती सीता शुक्ला, थाना…

भीषण गर्मी एवं लू की बढ़ती प्रवृृत्ति को देखते हुए बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी

भीषण गर्मी एवं लू की बढ़ती प्रवृृत्ति को देखते हुए बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी रायपुर। जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापमान में औसत रूप से हुई वृद्वि के कारण पिछड़े कुछ वर्षो से छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न हिस्सों में अप्रैल माह से ही भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने इत्यादि की बढ़ती हुई प्रवृृत्ति देखी गई जो जून माह तक चलती है। इस वर्ष भी माह अप्रैल से तापमान बढऩे एवं भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसे दृष्टिगत रखते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अपने पत्र क्रमांक…

प्रशिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्याख्याता मिश्रा निलंबित

प्रशिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्याख्याता मिश्रा निलंबित जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने और सक्ती तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से दुव्र्यवहार करने वाले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती के व्याख्याता श्री हरि मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुुसार सक्ती तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई। प्रतिवेदन के अनुसार प्रशिक्षण तिथि को सायं…

ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन का कार्य 27 को

ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन का कार्य 27 को जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 को सुगमतापूर्ण संपन्न कराने के लिए ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम यादृच्छिकीकरण (रेण्डमाईजेशन) का कार्य 27 मार्च को दोपहर 2 बजे से जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये हैें।

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के अधिकारी होंगे कुजूर

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के अधिकारी होंगे कुजूर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का जांचकर्ता अधिकारी/सदस्य जिला शिक्षा सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन. कुजूर को नियुक्त किया है। श्री कुजूर आगामी आदेश पर्यन्त तक जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का जांचकर्ता अधिकारी/सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में महाविद्यालय के प्राचार्यो की बैठक

कलेक्टर की अध्यक्षता में महाविद्यालय के प्राचार्यो की बैठक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिले के 11 महाविद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आई.आई.टी. बाम्बे द्वारा निर्देशित एफओएसएसईई (फौजी) समर फेलोशिप स्कीम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने प्राचार्यो को निर्देशित किया कि इस प्रोजेक्ट हेतु किसी भी संकाय में स्नातक छात्रों को 31 मार्च तक आई.आई.टी. बाम्बे द्वारा दिये गये वेब में रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु स्नातक स्तर के छात्र…