रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अब हर साल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन राज्योत्सव के साथ होगा। राज्योत्सव कुल पांच दिनों को होगा। इसमें पहले दो दिन राज्य के स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं शेष तीन दिन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पहली बार देश-विदेश के कलाकारों ने एक साथ मंच साझा किया है। तीन दिवसीय महोत्सव में बड़ी संख्या में आदिवासी कलाकारों ने अपनी…
साल: 2019
कलाकारों ने कहा छत्तीसगढ़ उन्हें उम्रभर रहेगा याद : मुख्यमंत्री ने कलाकारों से की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साईंस कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के समापन अवसर पर छह देशों के विदेशी कलाकारों और कई राज्यों के आए जनजातीय कलाकारों से ग्रीन रूम में मुलाकात की। श्री बघेल ने कलाकारों को उनकी शानदार, सरस, कलात्मक और मनमोहक प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान कलाकारों ने भी छत्तीसगढ़ में मिले आतिथ्यभाव, मेहमान नवाजी, यहां की संस्कृति और परंपरागत खाने की सराहना की। साथ ही कलाकारों ने कार्यक्रम की इस सुखद एहसास बताते हुए कहा कि उन्हें उम्रभर छत्तीसगढ़ की यह यात्रा याद रहेगी।…
प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया विमोचन
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज शंकर नगर स्थित निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित कैलेंडर वर्ष 2020 का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने राजपत्रित अधिकारी संघ को संग्रहणीय प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर शासकीय सेवकों के साथ साथ आम जनता के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी क्योंकि इसमें शासकीय सामान्य अवकाश के साथ ही ऐच्छिक अवकाश एवं महत्वपूर्ण संस्थाओं एवं व्यक्तियों के मोबाइल नंबर का संग्रह है।…
आदिवासियों के अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा : मंत्री कवासी लखमा
रायपुर। राष्ट्रीय शोध-संगोष्ठी आदिवासी अस्मिता: कल, आज और कल, के तीसरे दिन प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आदिवासियों के और अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों और खनिज संपदा सम्पन्न हैं, जो प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी है। आदिवासी प्राकृतिक संसाधनों को सहजने का कार्य करते हैं, लेकिन अधिकांश जगहों पर आदिवासियों को अपनी जमीन का पट्टा नहीं बन पाया है। शासन ने सभी को जमीन का पट्टा देने का निर्णय लिया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से 10 लाख…
कलाकारों को मंच से मिली पहचान, आदिवासी महोत्सव से बढ़ी छत्तीसगढ़ की शान
रायपुर। कला और संस्कृति किसी भी जनजाति समुदाय की अपनी पहचान है और इसी जनजाति की पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन हर किसी को भा रहा है। नृत्य के साथ गीत एवं धुनों की जुगलबंदी के बीच जनजाति संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ ही नही देश के अन्य राज्यों एवं दूसरे देश के कलाकारों को मंच देकर इस आयोजन से दर्शकों और कलाकारों से खूब वाहवाही बटोरी। आयोजन के माध्यम से दर्शकों ने हर्ष,उल्लास के वातावरण में जनजाति कलाकारों द्वारा मनोरंजन…
शासन का ध्येय किसानों की संतुष्टि : डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
रायपुर। सहकारिता मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज यहां जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कार्यालय के सभाकक्ष में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान उपार्जन का कार्य राज्य सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि शासन का ध्येय किसानों की संतुष्टि है। सहकारिता मंत्री ने बैठक में उपस्थित सहकारिता विभाग के अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, उप पंजीयक सहकारी समिति और बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी खरीदी केन्द्रों में सही स्टेकिंग और पर्याप्त एवं सही ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित हो। किसानों का…
कमिश्नर और कलेक्टर ने राजा भानपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया
राजनांदगांव। कमिश्नर दुर्ग संभाग दिलीप वासनीकर और कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने रात को राजनांदगांव विकासखंड के राजा भानपुरी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र में बारदाना रजिस्टर, किसान पंजीयन रजिस्टर, धान खरीदी रजिस्टर का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी से धान खरीदी के लक्ष्य और सभी तक खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मौर्य ने प्रभारी को सभी पात्र किसानों का धान निर्धारित समय तक खरीदी करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि दिन में ही धान की खरीदी की जाए। राज्य शासन…
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में श्रीलंका, बेलारूस और मालद्वीप के कलाकार छाए मालद्वीप के कलाकारों ने गाया लोकप्रिय हिंदी गीत
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन भी सांध्यबेला में जनजातिय जीवन शैली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। झारखंड की मर्दानी झूमर और पाइका नृत्य ने एक बार फिर साबित किया कि उनकी जीवनचर्या में सांस्कृतिक विरासत किस तरह घुली मिली है। अपने जीवन शैली की बानगी उनके नृत्य में देखने को मिली जिसे जमकर सराहना मिली। अब बारी थी अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य की। सांध्यबेला में पड़ोसी देश श्रीलंका के कलाकारों ने पीकॉक…
मुख्यमंत्री 30 दिसम्बर को नवागढ़ में बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल सोमवार 30 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के तहसील मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे पुलिस परेड ग्राऊण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दो बजे नवागढ़ पहुंचेंगे। जहां वे शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल मैदान में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह होने के बाद अपरान्ह 3.30 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री शाम साढे छह बजे भिलाई के हाऊसिंग बोर्ड वार्ड -26 में क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण पश्चात् रात्रि 8 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
गोंडों के परम्परागत लोक नृत्य, जिससे अपनी भावना जनसामान्य तक पहुंचा प्रदर्शित करते थे आदिवासी समुदाय
आदिवासी समुदाय प्रकृति प्रेमी होते हैं। उनकी जीवनशैली सरल और सहज होती है। इसकी स्पष्ट छाप उनकी कला, संस्कृति, सामाजिक उत्सवों और नृत्यों में देखने को मिलती है। प्रकृति से जुड़ा हुआ यह समुदाय न केवल उसकी उपासना करता है, बल्कि उसे सहेज कर भी रखता है। ऐसा ही एक समुदाय गोंड़ जनजाति है। जिसकी कई उपजातियां हैं। जिनके रीति-रिवाजों में लोक जीवन के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। धुरवा जनजाति गोंड जनजाति की उपजाति है। धुरवा जनजाति छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर, दंतेवाडा तथा सुकामा जिले में निवास करती…
