रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल बुधवार 21 अगस्त को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
साल: 2019
संगीतकार खय्याम के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, PM मोदी-लता दीदी समेत दिग्गजों ने भी किया याद
मुंबई। हिंदी फिल्मों को अपने सुनहरे संगीत से सजा कर उन्हें अमर बना देने वाले मशहूर संगीतकार खय्याम का मुंबई के एक अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर, फिल्मकार मुजफ्फर अली समेत कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया और इसे एक संगीतमय युग का अंत बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने खय्याम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा युवा कलाकारों को बढ़ावा देने के लिये याद किया जायेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से…
अमेरिका में ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल हुई TV एक्ट्रेस हिना खान, पराए मुल्क में लहराया तिरंगा
न्यूज़ डेस्क। TV के पॉपुलर हुए सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अक्षरा के नाम से मशहूर हुई एक्ट्रेस हिना खान ने चंद दिनों में अपनी पहचान को सीधी-साधी बहु की इमेज हटा कर अपनी एक बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में बनाई है, बहु की छवि को तोड़ने में उनका साथ TV रियलिटी शो बिग-बॉस ने दिया था। इस शो से निकलने के बाद हिना पूरी तरह से बदल चुकी थी। हिना एक के बाद एक नई चीजें करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका, सोनम कपूर के…
15 दिनों बाद आर्मी ड्यूटी से लौटे महेंद्र सिंह धौनी, गले से लिपट गई बेटी जिवा
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी आर्मी ड्यूटी से लौट आए हैं। अपनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद धौनी लौटे और नई दिल्ली में अपनी पत्नी साक्षी धौनी और बेटी जिवा से मिले। आईसीसी विश्व कप खत्म होने के बाद धौनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया था और आर्मी ट्रेनिंग लेने का फैसला लिया था। Daddy Dhoni & Ziva reunited in delhi last night!❤?#MSDhoni #Dhoni #ZivatheDiva pic.twitter.com/qisQWFA0SL — MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August…
बीसीसीआई जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ की मदद को तैयार: इरफान
मुंबई। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के मेंटर इरफान पठान ने सोमवार को कहा कि राज्य में संचार सुविधाओं पर लगाई रोक के कारण टीम के घरेलू टूर्नामेंट से हटने के बाद BCCI ने मदद का वादा किया है। इरफान ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि इसका आगामी सत्र पर असर नहीं पड़ेगा। मेरी BCCI से बात हुई और वे कोई भी मदद करने को तैयार हैं। वे कोई भी फैसला करने में मदद करेंगे। संभव है कि शायद चीजें सामान्य होंगी और हमें कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।’’ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए)…
रणछोड़ राहुल गांधी को पद नहीं, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को छोड़ना चाहिए था: शिवराज
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना पद नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने पदों से हटना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्जमाफी का विधानसभा चुनाव अभियान का वादा पूरा नहीं होने पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को नहीं हटाने के लिए राहुल गांधी…
समाजवादी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए नीरज शेखर निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने कहा, आज सोमवार नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। बागी बलिया के पूर्व लोकसभा सांसद आदरणीय श्री #नीरज_शेखर जी राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर कोटि कोटि बधाई व ढ़ेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं।#Neeraj_Shekhar pic.twitter.com/U7jL4DvpbT — Rajeshwar Mishra (@Rajeshw81658379) August 16, 2019 उल्लेखनीय है कि राज्य में राज्यसभा की एक सीट के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त से फ्रांस, UAE और बहरीन की 4 दिन यात्रा पर जायेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 से 26 अगस्त तक फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बहरीन की यात्रा पर रहेंगे। मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान इन देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री अपनी फ्रांस की यात्रा के दौरान बियारेत्ज में 45वें जी 7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव (ईआर) टी एस तिरूमूर्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 22 अगस्त की शाम फ्रांस पहुंचेंगे। शाम को ही उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल…
मुख्यमंत्री 20 अगस्त को दुगली और राजनांदगांव के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 अगस्त को धमतरी जिले के ग्राम दुगली (तहसील-नगरी) और जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.00 बजे धमतरी जिले के ग्राम दुगली पहुंचेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित ’सदभावना दिवस’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.10 बजे जिला मुख्यालय राजनांदगांव पहुंचकर गुरूनानक चौक पर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3.35 बजे राजनांदगांव के ऑडिटोरियम…
रामकथा वाचक मुरारी बापू कमलनाथ सरकार से नाराज, दी खुदकुशी करने की धमकी
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा संतों की विभिन्न मांगों को ठुकराये जाने से नाराज होकर वृंदावन के संत आचार्य देव मुरारी बापू ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बापू ने कहा कि वह सोमवार को यहां मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या करेंगे। वह सरकार से अपने लिए मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड में एक पद की मांग भी कर रहे हैं। कथा वाचक बापू ने यहां रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद बताया, ‘‘ मैंने पिछले साल नवंबर में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव…
