भाजपा रविवार को करेगी बुद्धिजीवी सम्मेलन

भाजपा रविवार को करेगी बुद्धिजीवी सम्मेलन रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से 17 मार्च रविवार को रायपुर क्लस्टर में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में करेगी। बुद्धिजीवी सम्मेलन का विषय नया भारत 2019 होगा। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रमेश बैस करेंगे। विशिष्ट अतिथि – पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुभाष राव, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सांसद चंदूलाल साहू, अभिषेक सिंह होंगे। कार्यक्रम संयोजक सच्चिदानंद…

राजधानी पुलिस ने चलाया अभियान,कई संदिग्ध मिले

राजधानी पुलिस ने चलाया अभियान,कई संदिग्ध मिले रायपुर। लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार संदिग्धों पर कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते शनिवार को इंद्रप्रस्थ कालोनी में पुलिस ने दबिश देकर 70 से 80 संदिग्धों को थाना लेकर आए हैं। इंद्रप्रस्थ कालोनी स्थित आरडीए के ईडब्लूएस फ्लैट्स में कुछ लोग निवास करते है जिससे निवास कर रहे अधिकतर लोंगों का वेरिफिकेशन पुलिस के पास नही है। अधिकतर मकानों को मकान मालिकों ने किराये पर चढ़ा रखा है। मकान मालिक अपनी लापरवाही के चलते…

जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका

जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका भिलाई/रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले कार्यकर्ताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वैशाली नगर क्षेत्र से जोगी कांग्रेस के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व महापौर निर्मला यादव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सूत्रों ने बताया कि वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक विद्यारतन भसीन ने अपने निवास में भगवा गमछा भेंटकर सभी लोगों का भाजपा प्रवेश कराया है। भाजपा पार्षद भोजराज सिन्हा, परमजीत सिंह लाड्डी, पूर्व पार्षद महेश वर्मा, राहुल परिहार को चुनाव में पार्टी…

बम्हनीडीह में 50 नए मतदाताओं को टोपी व बैच लगाकर सम्मानित किया

बम्हनीडीह में 50 नए मतदाताओं को टोपी व बैच लगाकर सम्मानित किया जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गर्निशन में लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगातार मतदाता साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता के नोडल अधिकारी एवं चांपा एसडीएम आईएएस श्री राहुल देव की उपस्थिति में विकासखण्ड मुख्यालय बम्हनीडीह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान की…

प्रशिक्षणार्थियों ने सीखा सी टाप एप व वीवीपैट का संचालन

प्रशिक्षणार्थियों ने सीखा सी टाप एप व वीवीपैट का संचालन मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को संगवारी मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 एवं 14 और 15 मार्च को प्रशिक्षण हेतु छूटे प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम चरण में सी टाप एप, ईव्हीएम एवं वीवीपैट संचालन के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सघन प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आज शा.उ.मा. शाला करही में आयोजित प्रथम चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।…

लोरमी में अवैध मदिरा जब्त कर आरोपी को किया गया जेल दाखिल

लोरमी में अवैध मदिरा जब्त कर आरोपी को किया गया जेल दाखिल मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री विकास कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत लोरमी वार्ड क्रमांक 2 में आरोपी राजकुमार पिता आजूराम साहू के आधिपत्य से 40 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त किया जाकर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत अपराध कायम किया जाकर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। लोकसभा निर्वाचन 2019 आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के पश्चात मुंगेली जिले में 16 मार्च तक अलग-अलग स्थानों में…

दुग्ध निगम में गड़बड़ी,जांच के आदेश

दुग्ध निगम में गड़बड़ी,जांच के आदेश रायपुर्। दुग्ध महासंघ में भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें पूर्ववर्ती सरकार में आती रही लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच सरकार बदलने के बाद विधायक सत्यनारायण शर्मा तक मामला पहुंचा और उन्होने पुलिंदा सीधे विभागीय मंत्री रविन्द्र चौबे को सौंप दी। विभाग के सचिव को मंत्री ने जांच का आदेश दे दिया है। तत्काल इसके लिए जांच दल का गठन भी कर लिया गया है। गौरतलब है कि दुग्ध संघ के अध्यक्ष दो कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं और उनके खिलाफ अनियमितता…

कमल विहार योजना पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

कमल विहार योजना पर सुप्रीम कोर्ट की रोक रायपुर। पिछली सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट कमल विहार शुरू से विवादों के घेरे में रहा। आरडीए की 1600 एकड़ की भूमि पर कुछ सेक्टर में काम पूरे हो चुके हैं और कुछ पर काम चल रहे हैं इस बीच कुछ हिस्से की लड़ाई कोर्ट में लड़ी जा रही है इस बीच भू स्वामियों ने अलग अलग याचिका भी लगा रखी है। केन्द्र से पर्यावरण की अनुमति नहीं लेने के कारण राजधानी निवासी राजेन्द्र शुक्ला ने याचिका लगाई थी। पर्यावरण की अनुमति नहीं…

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, पैतृक कृषि भूमि बाहरी व्यक्ति को नहीं बेची जा सकती

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, पैतृक कृषि भूमि बाहरी व्यक्ति को नहीं बेची जा सकती नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि हिन्दू उत्तराधिकारी पैतृक कृषि भूमि का अपना हिस्सा बेचना चाहता है तो उसे घर के व्यक्ति को ही प्राथमिकता देनी होगी। वह संपत्ति बाहरी व्यक्ति को नहीं बेच सकता। जस्टिस यूयू ललित व एमआर शाह की पीठ ने यह फैसला हिमाचल प्रदेश के एक मामले में दिया। इस मामले में सवाल था कि क्या कृषि भूमि भी धारा 22 के प्रावधानों के दायरे में आती है।…

आपका चौकीदार दृढ़ होकर राष्ट्र की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। मोदी की समर्थकों से अपील संकल्प कर लड़ें भ्रष्टाचार से

आपका चौकीदार दृढ़ होकर राष्ट्र की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। मोदी की समर्थकों से अपील संकल्प कर लड़ें भ्रष्टाचार से नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ…