भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले एक मेहनती किसान का बेटा अपनी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से आज सुर्खियों में है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 19 साल के रामेश्वर गुर्जर का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। दावा है कि रामेश्वर ने 100 मीटर की दूरी को नंगे पैर सड़क पर 11 सेकेंड में तय किया। शिवराज सिंह चौहान ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और रामेश्वर को एथलीट अकेडमी भेजने में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है। मध्यप्रदेश…
साल: 2019
दूरदर्शन (DD News) की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, ‘नारी शक्ति’ के सम्मान से हुईं थीं सम्मानित
नई दिल्ली। Tv एंकर और दूरदर्शन (डीडी) न्यूज़ की पत्रकार नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। वह दो दशकों से दूरदर्शन से जुड़ी थीं। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी। DD News ने ट्विटर पर लिखा कि चैनल हमारे प्रिय सहयोगी नीलम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। डीडी न्यूज के साथ 20 वर्षों से अधिक समय तक एक संस्थापक एंकर थी, उन्होंने कई क्षमताओं में शानदार भूमिका निभाई थी। #DDNews mourns passing away of our dear Colleague Neelum Sharma. A founding…
दिल्ली में चुनाव से पहले AAP ‘आप’ पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल
नई दिल्ली। AAP आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में रहकर बगावत का बिगुल फूंकने वाले प्रमुख लोगों में से एक कपिल मिश्रा ने शनिवार को औपचारिक रूप से BJP में शामिल हो गये हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में कपिल मिश्रा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात लंबे समय से आम आदमी पार्टी के खिलाफ चल रहे कपिल ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पार्टी ज्वाइन करेंगे। थोड़ी देर बाद इस खबर की पुष्टि BJP ने भी…
Mission Mangal अक्षय कुमार-विद्या बालन की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म, टूटे सारे रिकॉर्ड, बंपर कमाई जारी
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने अपने ओपनिंग वाले दिन धमाका करते हुए शानदार कमाई की हैl इस फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग ली है कि यह अब तक की उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है l इस फिल्म की बंपर कमाई अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी हैंl This picture made my day…this was the motive behind making the the film, to inspire more kids and develop an interest in science. This is real success for me, not the box office…
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ही रहेंगे,BCCI ने किया ऐलान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ही रहेंगे यह बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि वे 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के हारने के बाद आवाज उठने लगी थी कि कोच पद से रवि शास्त्री काे हटा दिया जाएगा। The CAC reappoints Mr Ravi Shastri as the Head Coach of the Indian Cricket Team. pic.twitter.com/vLqgkyj7I2 — BCCI (@BCCI) August 16, 2019…
मुख्यमंत्री 16 और 17 अगस्त को दंतेवाड़ा-बस्तर जिले के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 और 17 अगस्त को दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 अगस्त को रायपुर से पूर्वान्ह 11 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 11.40 बजे बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.25 बजे दंतेवाड़ा आएंगे। मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में मेनका डोबरा परिसर में आयोजित ‘सुपोषित दंतेवाड़ा अभियान कार्यक्रम‘ और बिहान महिला समूहों के सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल दंतेवाड़ा से अपरान्ह 3.40 बजे जगदलपुर आएंगे और शाम 6.30 बजे सिरहासार भवन में आयोजित…
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2019 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री संदेश के वाचन के लिए जनप्रतिनिधियों को नामांकित किया गया है। रायपुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। जिला दुर्ग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, रायगढ़ में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। राजनांदगांव में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कबीरधाम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, कोरबा में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.…
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यहां अपने निवास में पूर्वान्ह 11 बजे जन चौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 4.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 5 बजे भिलाई के बहुउद्देशीय सभागार पहुंचेंगे और वहां वसुंधरा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.20 बजे भिलाई-3 स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।
’मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता ‘‘लोकवाणी‘‘ का पहला प्रसारण रविवार 11 अगस्त को
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए शुरू ‘‘लोकवाणी‘‘ शुरू कर रहे है। लोकवाणी का पहला प्रसारण आगामी 11 अगस्त रविवार को सुबह 10ः30 बजे से 10ः55 बजे तक छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जाएगा। लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जाएगा। लोकवाणी के जरिए प्रदेश की जनता की बात अब सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी। पहले प्रसारण का…
17 अगस्त को भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगे PM नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली। भारत की ‘‘पड़ोस प्रथम’’ की नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 से 18 अगस्त तक भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों सहित आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि PM मोदी की यह यात्रा दर्शाती है कि…
