शाह अब कौन से जुमलों पर वोट मांगेंगे – शैलेष

शाह अब कौन से जुमलों पर वोट मांगेंगे – शैलेष रायपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनावों के वायदों को चुनावी जुमलेबाजी बताने वाले अमित शाह 2019 के लोकसभा चुनावों में कौन से जुमलों को उछाल कर वोट मांगेंगे? उन्होंने कहा है कि मोदी-शाह का 2014 में कालाधन लाने और हर के खाते में 15 लाख आने का वायदा किया था। छत्तीसगढ़ और देश की जनता…

मलमा फैलाने पर 5 हजार जुर्माना

मलमा फैलाने पर 5 हजार जुर्माना रायपुर। रामनगर अंडरब्रिज के कार्य के दौरान कार्य से संबंधित मलमा लाखे नगर मुख्य मार्ग में डाले जाने पर कार्य से संबंधित अनुबंधित ठेकेदार मधुसूदन अग्रवाल पर तत्काल सडक पर मलमा फैलाने के कारण 5 हजार रूपये जुर्माना किया गया। निगम ने कडी कार्यवाही करते हुए सुन्दर नगर मार्ग व लाखेनगर चौक सहित प्रभावित मार्ग क्षेत्र में निगम ने सफाई मित्रो की विशेष गैंग भेजकर ठेकेदार द्वारा फैलाये गये मलमा को उठवाकर स्वच्छता कायम की।

10 छोटे दुकानदारों से वसूला यूजर चार्ज

10 छोटे दुकानदारों से वसूला यूजर चार्ज रायपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 8 के बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाने के बाद संबंधित 10 छोटे दुकानदारो से कुल 1000 रूपये यूजर चार्ज के रूप में वसूलने की कार्यवाही की।

लूटेरों का सुराग देने वालों को मिलेगाईनाम

लूटेरों का सुराग देने वालों को मिलेगाईनाम रायपुर। भिलाई में कट्टे की नोंक पर हुई लूट का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस लूट में बाहरी गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं कर रही है। लिहाजा सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, वहीं घटना के बाद रेलवे और बस स्टैंड से गुजरी गाडि़यों और संदिग्धों से पुछताछ की जा रही है। इधर दुर्ग पुलिस ने इस वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए सुराग बताने वालों के लिए ईनाम की घोषणा की है।…

खनन परियोजना को लेकर विरोध जताने पदयात्रा

खनन परियोजना को लेकर विरोध जताने पदयात्रा अंबिकापुर। फर्जी ग्रामसभा के जरिए खनन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ते जा रहा है. परसा कोल ब्लॉक का भी मामला ऐसा है, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए 28 किमी की पदयात्रा की, लेकिन अधिकारी के रवैये से निराश होकर बिना ज्ञापन दिए ही ग्रामीणों को लौटना पड़ा. ग्रामीण अब राजधानी जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात कर रहे हैं. उदयपुर में संचालित परसा ईस्ट बासन कोयला…

अमित शाह गुरूवार को आएंगे रायपुर

अमित शाह गुरूवार को आएंगे रायपुर रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को यहां पहुंच रहे हैं। वे इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। साथ ही वे कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। इस कड़ी में प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। श्री शाह करीब सवा तीन बजे माना विमानतल पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए दोपहिया वाहन लेकर रैली की शक्ल भाजयुमो के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। प्रदेशभर से करीब 6 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों के…

महिला की मौत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

महिला की मौत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज रायपुर। शहर से लगे ग्राम छछानपैरी में एक महिला की आग लगाकर मौत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक छछानपैरी निवासी घनश्याम नारंग की शादी करीब छह साल पहले बड़ी करेली(कुरुद)की पुन्नीबाई नारंग(26)से हुई थी। शादी के बाद यह युवक अपनी पत्नी को गाड़ी और जमीन खरीदी के लिए दहेज में पैसे की मांग करने लगा। इतना ही नहीं,…

कार्यशाला में दी गई तकनीकी पहलुओं पर जानकारी

कार्यशाला में दी गई तकनीकी पहलुओं पर जानकारी जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा अउ बारी विषय पर बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा अउ बारी योजना का विकास सभी विभाग मिलकर आपसी समन्वय और तकनीकी मार्गदर्शन से बेहतर कर सकते हैं, और इस कार्य में ग्रामीणों की सहभागिता प्राथमिकता के साथ होना जरूरी है। सीईओ श्री वसंत…

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना जिले में प्रारंभ

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना जिले में प्रारंभ गरियाबंद। जिले के असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष समूह के असंगठित श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना प्रारंभ किया गया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रमिको को 60 वर्ष की आयु के पश्चात मासिक पेंशन तीन हजार रूपये प्रदाय किया जाना है। योजना के क्रियान्वयन हेतु वन विभाग के ऑक्सन हॉल में गत् 5 मार्च को आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चुम्मन बाई, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू,…

छत्तीसगढ देश का सबसे स्वच्छ राज्य : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डेहरिया ने प्राप्त किया सम्मान

छत्तीसगढ देश का सबसे स्वच्छ राज्य : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डेहरिया ने प्राप्त किया सम्मान रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य का सम्मान हासिल हुआ है। छत्तीसगढ़ को यह सम्मान आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैकिंग में पहला स्थान पाने पर मिला । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समारोह में छत्तीसगढ़ के नगरी प्रशासन और विकास मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया को यह पुरस्कार प्रदान किया । राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की…