मुख्यमंत्री आज जगदलपुर और धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री आज जगदलपुर और धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 6 मार्च को जगदलपुर और धमतरी जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे रायपुर लौटेंगे और रात्रि साढे आठ बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 6 मार्च को प्रातः 10 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 11 बजे जगदलपुर पहुंचकर वहां आयोजित उद्योग विभाग के सम्मेलन शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे जगदलपुर से हेलीकॉप्टर…

छत्तीसगढ़ में लगनेे वाले औद्योगिक संस्थान उद्योग एवं पुनर्वास नीति का कड़ाई से करें पालन : मुख्यमंत्री श्री बघेल

छत्तीसगढ़ में लगनेे वाले औद्योगिक संस्थान उद्योग एवं पुनर्वास नीति का कड़ाई से करें पालन : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगने वाले औद्योगिक संस्थान सुनिश्चित करें कि उद्योग नीति और पुनर्वास नीति का कड़ाई से पालन हो, जिससे अधिग्रहण के समय जमीन के मालिकों को मुआवजा के रूप में समुचित राशि मिले, साथ ही नियमानुसार प्रभावित परिवार के सदस्यों को योग्यता और पात्रतानुसार नौकरी भी मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रभावित परिवार में सदस्यों के पास वांछित योग्यता या कौशल…

नए कलेवर में ‘छत्तीसगढ़ जनमन‘ का प्रकाशन मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

नए कलेवर में ‘छत्तीसगढ़ जनमन‘ का प्रकाशन मुख्यमंत्री ने किया विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में नए कलेवर में प्रकाशित ‘छत्तीसगढ़ जनमन‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने निःशुल्क आंतरिक वितरण के लिए हर सप्ताह प्रकाशित होने वाले इसके प्रकाशन के लिए जनसम्पर्क एवं छत्तीसगढ़ संवाद के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसके माध्यम से दूर दराज क्षेत्रों और नागरिकों को महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी सुलभतापूर्वक मिल पाएगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़…

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा देवबलौदा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा देवबलौदा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को दुर्ग जिले के देवबलौदा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री बघेल सम्बोधित करते हुए कहा कि देवबलौदा के प्राचीन मंदिर परिसर में विकास कार्यों एवं पर्यटकों को सुविधा पहुंचाने की दृष्टि से सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। उन्होंनेे कहा कि यह प्राचीन मंदिर पुरातात्विक धरोहर है। पर्यटन की संभावनाओं के मद्देनजर यहां विभिन्न सुविधाओं और सौंदर्यीकरण सहित अनेक कार्यों के लिए पहल की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देवबलौदावासियों…

कक्षा 10वीं गणित की परीक्षा में 30 हजार 285 विद्यार्थी शामिल हुए

कक्षा 10वीं गणित की परीक्षा में 30 हजार 285 विद्यार्थी शामिल हुए जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं के गणित विषय की परीक्षा में जिले के 30 हजार 285 विद्यार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 30 हजार 867 विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अकलतरा में दो हजार 862, बलौदा में 2 हजार 338, बम्हनीडीह में 3 हजार 684, नवागढ़ में 6 हजार 62 पामगढ़ में 3 हजार 768, सक्ती में 2 हजार 694, मालखरौदा में…

लोकसभा निर्वाचन : अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लोकसभा निर्वाचन : अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में 03 व 04 मार्च को निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में 50-50 समूह बनाकर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षण में ईव्हीएव एवं व्हीव्हीपैट के संचालन, परिवहन के दौरान सावधानी, कमीशंिनंग, मतदान के पूर्व मॉकपोल व सीआरसी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा…

जिला पंचायत की महिला एवं बाल कल्याण स्थायी समिति की बैठक अब 9 को

जिला पंचायत की महिला एवं बाल कल्याण स्थायी समिति की बैठक अब 9 को जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत की महिला एवं बाल कल्याण स्थायी समिति की बैठक अब 9 मार्च को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। पहले यह बैठक 5 मार्च को आयोजित की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रिती खोखर चखियार ने संबंधितों को निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

प्लेसमेंट कैम्प की तिथि में आंशिक संशोधन

प्लेसमेंट कैम्प की तिथि में आंशिक संशोधन जांजगीर-चांपा। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु आयोजित प्लेसमेंट कैम्प की तिथि मे आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित तिथि के अनुसार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन अब 12 मार्च को प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। पहले प्लेसमेंट कैम्प के लिए 6 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक बेरोजगार युवाओं को समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और रोजगार कार्यालय के पंजीयन के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह…

नकदी तथा अन्य वस्तुओं की जप्ती तथा उन्हें छोड़े जाने के लिए समिति गठित

नकदी तथा अन्य वस्तुओं की जप्ती तथा उन्हें छोड़े जाने के लिए समिति गठित जांजगीर-चांपा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पत्र के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन 2019 मेें नकदी तथा अन्य वस्तुओं की जप्ती तथा उन्हें छोड़े जाने के लिए समिति का गठन किया है। गठित समिति नकदी तथा अन्य वस्तुओं की जप्ती तथा उन्हें छोड़े जाने के लिए मानक प्रक्रिया के अनुसार कार्य करेगी। गठित समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत, अपर कलेक्टर एवं निर्वाचन व्यय…

फोटो वोटर स्लीप का उपयोग अब मतदाता पहचान पत्र के रूप में नहीं होगा

फोटो वोटर स्लीप का उपयोग अब मतदाता पहचान पत्र के रूप में नहीं होगा जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु फोटो वोटर स्लीप का उपयोग अब मतदाता पहचान पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा। मतदान के लिए ईपिक कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) के अलावा 11 प्रकार के वैकल्पिक पहचान पत्रों को मतदान के लिए मान्य किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज यहां बताया कि ईपिक कार्ड (मतदाता पहचान…