स्वरोजगार मड़ई का आयोजन कृषि उपज मण्डी में आज

स्वरोजगार मड़ई का आयोजन कृषि उपज मण्डी में आज मुंगेली। कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आज 5 मार्च 2019 को प्रात: 10 बजे से कृषि उपज मण्डी परिसर मुंगेली में स्वरोजगार मड़ई का आयोजन किया गया है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। स्वरोजगार मड़ई में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों का नियोजन, कौशल प्रशिक्षण हेतु पंजीयन की सुविधा, श्रमिक पंजीयन, श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीयन, बैंक द्वारा स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रदत्त सेवाओं की जानकारी,…

पटवारियों का स्थानांतरण सूची जारी

पटवारियों का स्थानांतरण सूची जारी मुंगेली। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली श्री अमित गुप्ता द्वारा अनुविभाग/तहसील मुंगेली के अंतर्गत एक ही पटवारी हल्के में 3 वर्षो से अधिक अवधि तक पदस्थ एवं प्रशासनिक दृष्टि से पटवारियों को पटवारी हल्का में स्थानांतरित करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक पदस्थ किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती अंतिमबाला जांगड़े को पटवारी हल्का नंबर 02 खैरा सेतगंगा से पटवारी हल्का नंबर 24 बांकी में पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्री नरसिंह पैकरा को 03 बोदा से 23 कारेसरा, श्री…

राष्ट्रीयकृत बैंको के कर्जमाफी घोषणा से लोगों में खुशी की लहर

राष्ट्रीयकृत बैंको के कर्जमाफी घोषणा से लोगों में खुशी की लहर मुंगेली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीयकृत बैंको के भी कर्ज माफी की घोषणा किये जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर के आनंद का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से किसान और अन्य लोगों को लाभ मिलेगा। इसी तरह ग्राम पेण्ड्रीडीह के श्री मोतीराम का कहना है कि मुख्यमंत्री के घोषणा से राष्ट्रीयकृत बैंको के हितग्राहियों, किसानों को निश्चित रूप से कर्ज माफी से मुक्ति…

याद किए गए संत कवि पवन दीवान

याद किए गए संत कवि पवन दीवान रायपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज संचालित छत्तीसगढ़ी युवा विकास संगठन के तत्वावधान में विगत दिवस विप्र सांस्कृतिक भवन में संत कवि पवन दीवान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर प्रतिभागियों ने पवन दीवान के योगदान का स्मरण करते हुए उनके साथ बिताए दौर को साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन दीवान के चित्र पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा संत कवि पवन दीवान खुशहाल…

पोल्ट्री आता-जाता तेंदुआ आखिर पिंजरे में फंस गया

पोल्ट्री आता-जाता तेंदुआ आखिर पिंजरे में फंस गया रायपुर। शहर के एक पोल्ट्री फार्म में आज सुबह 4 बजे एक तेन्दुआ घुस गया, जिसे पहले से तैयार रखे गए पिंजरे में फंस जाने के बाद वन विभाग ले गया। धमतरी रोड रेलवे क्रासिंग के पास बोरियाकला में स्थित रॉयल पोल्ट्री फार्म के कर्मियों को किसी बड़े जंगली जानवर का पिछले कई दिनों से रात के समय आने-जाने का आभास हो रहा था। पोल्ट्री में लगभग 15 दिन पहले कर्मचारियों ने फार्म संचालक मेजर दीपक मेहता को इसकी जानकारी दी थी।…

5वीं-8वीं परीक्षाएं इस माह के अंत से होगी शुरू

5वीं-8वीं परीक्षाएं इस माह के अंत से होगी शुरू रायपुर। जिले में 5वीं-8वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा क्रमश: अगले महीने अप्रैल से और 30 मार्च से शुरू होगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बलौदाबाजार से स्थानांतरित होकर आए नए जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर यहां अपना काम संभाल चुके हैं। उनका कहना है कि इस बार 5वीं-8वीं की परीक्षाएं पुरानी व्यवस्था के हिसाब से होगी। अगले सत्र में उनकी इन दोनों परीक्षाओं को और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने की होगी। बताया गया कि…

राजेश अवस्थी को पीएचडी

राजेश अवस्थी को पीएचडी रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में राजेश अवस्थी को इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। श्री अवस्थी फोटोनिक्स रिसर्च लेबोरेटरी में अपना शोध कार्य प्रो. संजय तिवारी के निर्देशन में संपन्न किया। उन्होंने अपने शोध कार्य में आर्गेनिक सेमीकंडक्टर डिवाइस में आवेश वाहकों के परिवहन के लिए गणितीय मॉडल विकसित किया है। शोध अवधि के दौरान उन्होंने 5 अंतरराष्ट्रीय और 7 राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलनों में अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। अवस्थी ने 10 विषयों में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।…

अवैध शराब बिक्री से गांवों में तनाव, एसपी को ज्ञापन

अवैध शराब बिक्री से गांवों में तनाव, एसपी को ज्ञापन रायपुर। शासन द्वारा शराब दूकान संचालित करने के पहले तो ग्रामों मे चिन्हित शराब कोचिये रहते थे लेकिन अब तो शराबदूकान पहुंचने वाला हर पियक्कड़ कोचिया की भूमिका निबाह रहा जिसके चलते ग्रामों का माहौल और खराब हो चला है। इसकी वजह से ग्रामों मे दिनों दिन व्याप्त हो रहे अशांति के मद्देनजर किसान संघर्ष समिति ने जिला मे नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ एस शेख को ज्ञापन सौंप चल रहे शराब के ग्राम पहुंच सेवा अभियान मे रोक लगाने…

हिन्दू संगठनों की जानकारी भाजपा सरकार के समय भी पुलिस ने की-कांग्रेस

हिन्दू संगठनों की जानकारी भाजपा सरकार के समय भी पुलिस ने की-कांग्रेस रायपुर। प्रदेश कांगे्रस महामंत्री एवं संचार विभाग अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है शांत छत्तीसगढ़ में नफरत के बीज बोने की भाजपा की चाल बेनकाब हो गयी है। भाजपा, पुलिस की ओर से हिन्दू संगठनों की सामान्य जानकारी एकत्रित करने को धार्मिक और साम्प्रदायिक मुद्दा बनाने की ओछी राजनीति कर रही है। जबकि विभिन्न प्रकार के संगठनों की इस प्रकार की जानकारी एकत्रित करना पुलिस की कार्यप्रणाली का एक आवश्यक और सामान्य हिस्सा है। उन्होंने कहा है…

पत्रकारिता विवि में 9 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल

पत्रकारिता विवि में 9 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल रायपुर। दीनदयाल ऑडिटोरियम में सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार ओम थानवी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। बतौर विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, विधायक सत्यनारायण शर्मा और महापौर प्रमोद दुबे की सहभागिता रही। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में चार शोधार्थियों को पीएचडी, 9 को गोल्ड मेडल तथा 259 को डिग्री प्रदान की गई।