तोंगपाल हत्याकांड में प्रोफेसर नंदिनी सुंदर सहित 5 आरोपियों को क्लीन चिट सुकमा। साल 2016 के तोंगपाल हत्याकांड में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर नंदिनी सुंदर और जेएनयू की प्रोफेसर अर्चना प्रसाद सहित 5 आरोपियों को पर्याप्त सबूत न होने की वजह से सुकमा पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। तोंगपाल हत्याकांड में क्लीन चिट देने के संबंध में सुकमा एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि सबूतों के आभाव में उन्हें क्लीनचिट दिया गया है। 4 नंबबर 2016 को सुकमा जिले के तोंगपाल के सौतनार नामापारा गांव के आदिवासी…
साल: 2019
डॉ रमन सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त से की सौजन्य भेंट
डॉ रमन सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त से की सौजन्य भेंट रायपुर। डॉ रमन सिंह ने आज शक्तिकेंद्र सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान में अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। इसी तरह हम जनता के बीच जाकर उनके सुझाव एकत्र करेंगे जो भाजपा की नई नीतियों का मूलस्तंभ होगा।
स्टेशन से 12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
स्टेशन से 12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार रायपुर। एक गांजा तस्कर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। जीआरपी प्रभारी एलएस राजपूत ने बताया कि गोपालगंज बिहार निवासी बुलेट कुमार ठाकुर (19) पिता लाल बहादुर ठाकुर ओडिशा से गांजा लेकर बस से रायपुर पहुंचा। रायपुर के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर खड़े होकर वह ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच जीआरपी को मुखबीर से सूचना मिली। जीआरपी ने युवक पकड़कर तलाशी…
बुर्कापाल- चिंतागुफा के बीच 10 किलो का आइईडी बम बरामद
बुर्कापाल- चिंतागुफा के बीच 10 किलो का आइईडी बम बरामद सुकमा। सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों की नापाक मंसूबों को सुरक्षाबलों ने कामयाब नही होने दिया। जगरगुंडा मार्ग पर सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों की लगाई 10 किलो की आइईडी बरामद की गई है जिसे सुरक्षित निष्क्रिय कर लिया गया है। पूरा मामला चिंतागुफा थानाक्षेत्र का है जहां बुर्कापाल व चिंतागुफा के बीच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने 10 किलो का आइईडी लगा रखा था जिसे सीआरपीएफ 150 वीं वाहिनी के जवानों द्वारा एरिया डोमिनेशन के दौरान बरामद…
टीचर ने बच्चे के सर में मारा डस्टर, फूटा सर
टीचर ने बच्चे के सर में मारा डस्टर, फूटा सर रायपुर। स्कूल में बच्चे को डस्टर फेंकर मारने का मामला सामने आया है, जिसमें बच्चे का सर फूट गया है और स्कूल से वे घर पहुंचते ही बेहोश भी हो गया. मामला गुढिय़ारी स्थित महावीर स्कूल का है. स्कूल के कक्षा छठवीं में पढऩे वाले आदित्य यादव का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी पेन नीचे गिरने पर वे उसे लेने टेबल के नीचे झुका और क्लास में पढ़ा रहे टीचर को ये लगा कि वे पढ़ाई में ध्यान नहीं…
फिर बड़े आंदोलन की राह में हैं पुलिस परिवार
फिर बड़े आंदोलन की राह में हैं पुलिस परिवार रायपुर। आंदोलन कर पिछली सरकार की नींद उड़ाने वाले पुलिस परिवार एक बार फिर उसी रास्ते पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. इस बार पुलिस परिवार भूपेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं. दरअसल पुलिस परिवार की साप्ताहिक अवकाश, वेतन-भत्ते सहित कई विषय को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं. उनकी मांगों को लेकर विपक्ष में रही कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया था. लेकिन उस दौरान समर्थन करने वाली कांग्रेस अब सरकार में…
शिक्षक पंचायत से उच्च पद, समयमान वेतनमान और समतुल्य वेतनमान आदेश जारी
शिक्षक पंचायत से उच्च पद, समयमान वेतनमान और समतुल्य वेतनमान आदेश जारी जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक पंचायत संवर्ग का निम्न से उच्च पद, समयमान वेतनमान और समतुल्य वेतनमान आदेश जारी कर दिया गया हैं। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जांजगीर-चांपा डॉट इन/जिला पंचायत डॉट एचटीएम पर भी सूची प्रदर्शित की गई है।
1.4 लाख बच्चों का वजन करने का लक्ष्य
1.4 लाख बच्चों का वजन करने का लक्ष्य जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में 11 फरवरी से 20 फरवरी तक जिले में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज को वजन त्यौहार के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वजन त्यौहार के प्रथम दिन 11 फरवरी को नैला भाटापारा के केन्द्र क्रमांक एक में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। केन्द्र में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का वजन किया गया, बांह की…
हिंसक वन्य प्राणियों से जनघायल पर क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत
हिंसक वन्य प्राणियों से जनघायल पर क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत जांजगीर-चांपा। वनमण्डलाधिकारी श्री उत्तम कुमार गुप्ता द्वारा हिंसक वन्य प्राणियों द्वारा जनघायल होने के चार प्रकरणों मेें कुल एक लाख 92 हजार 448 रूपए की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई है। क्षतिपूर्ति राशि तत्कालिक प्रदत्त सहायता राशि को घटाकर दी जाएगी। वनमण्डल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती धुरमत बाई सिदार ग्राम बैलाचुंवा को भालू द्वारा घायल किए जाने पर 55 हजार 852 रूपए की क्षति पूर्ति स्वीकृत की गई हैै। इसी प्रकार जंगली सुअर से घायल होने पर…
परीक्षा तैयारी संबंधी बैठक 19 को
परीक्षा तैयारी संबंधी बैठक 19 को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी एक व दो मार्च से हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी की परीक्षाएं प्रारंभ होगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 109 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए 19 फरवरी को दोपहर 01 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में सभी एसडीएम, केन्द्राध्यक्ष सहित संबधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
