मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हरभजन सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री को अपना हस्ताक्षर युक्त बल्ला भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस भेंट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हरभजन सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल और खेल एवं युवा…
साल: 2019
कारगिल के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए सचिवों की समिति गठित: राज्यपाल सत्यपाल मलिक
कारगिल के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए सचिवों की समिति गठित: राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू। बारी-बारी से मंडल मुख्यालय बदले जाने संबंधी मांग को लेकर करगिल क्षेत्र के लोगों के प्रदर्शनों के बीच जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जिले के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए सचिवों की एक समिति गठित कर दी गई है। महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों करगिलवासियों ने सोमवार को राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में रैली निकाली और लद्दाख के लिए हाल में बनाए गए पृथक मंडल में समान हिस्सेदारी…
जहरीली शराब कांड में देवबंद के CO को किया निलंबित, 70 लोगों की हुई थी मौत
जहरीली शराब कांड में देवबंद के CO को किया निलंबित, 70 लोगों की हुई थी मौत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो पड़ोसी जिलों (सहारनपुर और कुशीनगर) में जहरीली शराब पीने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हरिद्वार के एक गांव में गुरुवार की शाम जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक उत्तराखंड में 36 और उत्तर प्रदेश में भी इतनी ही संख्या में लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के मामले में…
विशेष दर्जा दिलाने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन के लिए CM चंद्रबाबू नायडू की भूख हड़ताल को मिला अनेक दलों का समर्थन
विशेष दर्जा दिलाने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन के लिए CM चंद्रबाबू नायडू की भूख हड़ताल को मिला अनेक दलों का समर्थन नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए अन्य वादों को पूरा किए जाने की मांग के साथ यहां 12 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई उनकी भूख हड़ताल रात 8 बजे तक चलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी घरने स्थल पर पहुंचकर कहा…
PM मोदी ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हों : केजरीवाल का आरोप
PM मोदी ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हों : केजरीवाल का आरोप नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर सोमवार को बड़ा हमला बोलते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार करने और संघीय ढांचे (Fedral Structure) को बर्बाद करने का आरोप लगाया। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली के आंध्र भवन में भूख पर बैठे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को अपना समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी चीफ…
CAG (कैग) ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट, जल्द रखी जाएगी संसद के पटल पर
CAG (कैग) ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट, जल्द रखी जाएगी संसद के पटल पर नई दिल्ली। इस समय राजनीतिक विवाद का केंद्र बने राफेल जेट विमान सौदे पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को सरकार मंगलवार को संसद में रखेगी। समाचार एजेंसी भाषा ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस सौदे को लेकर संसद में भी हंगामा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फ्रांसीसी कंपनी से 36 लड़ाकू विमान खरीदने के इस सौदे में कथित घोटाले एवं गड़बड़ी को लेकर सत्तासीन भाजपा और विशेषतौर पर…
पुण्यतिथि पर पं. उपाध्याय को भाजपा ने दी श्रध्दांजलि
पुण्यतिथि पर पं. उपाध्याय को भाजपा ने दी श्रध्दांजलि रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सोमवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई। पंडित जी को याद करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारी मौजूदा केन्द्र व पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने दीनदयाल जी के विचारों के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक भोजन स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्यामसुंदर अग्रवाल, जयंती पटेल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, नंदे साहू, छगन मूंदड़ा, निगम सभपति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत…
भाजपा किसान मोर्चा 19 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा
भाजपा किसान मोर्चा 19 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की सोमवार को आहूत बैठक में प्रदेशभर में आगामी कार्ययोजनाओं के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर व महामंत्री द्वारिकेश पांडेय ने बताया कि फरवरी से 2 मार्च तक किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के घर में झंडा लगाना ‘मेरा घर भाजपा का घरÓ को सफल बनाया जाएगा। प्रत्येक जिला मुख्यालय में 19 फरवरी कलेक्टर को ज्ञापन किसान मोर्चा सौंपेगा। किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर (यू.पी) में फरवरी 23-24…
आज से मेरा घर भाजपा का घर अभियान,भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
आज से मेरा घर भाजपा का घर अभियान,भाजपा महिला मोर्चा की बैठक रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक यहां एकात्म परिसर में हुई। बैठक में आगामी 15 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत, सम्पर्क अभियान और समर्पण निधि संग्रह पर चर्चा हुई। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में लोकसभा चुनाव से पूर्व आहूत संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर सबको दायित्व सौंपे गए। कल 12 फरवरी से महिला मोर्चा द्वारा हर बूथ पर मेरा…
सभी अधिकारियों के सहयोग से कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कर सके
सभी अधिकारियों के सहयोग से कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कर सके मुंगेली। पूर्व कलेक्टर श्री डी. सिंह के कांकेर जिले में स्थानांतरित होने के कारण मुंगेली जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के इण्डोर हॉल मुंगेली में भावभीनी विदाई दी गई। सभी अधिकारियों ने उनके सहज, सरल स्वभाव एवं उनके कार्यो को रेखांकित करते हुए सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से ही विधानसभा निर्वाचन 2018 का सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया एवं शासन की जनकल्याणकारी…
