लापता मासूम बच्चों का शव तालाब में मिला

लापता मासूम बच्चों का शव तालाब में मिला रायपुर। रामकुंड उत्कल बस्ती से लापता हुए दोनों बच्चों की लाश आज पुलिस ने मोहल्ले में स्थित शीतला तालाब से बरामद कर ली है। वही गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे की लाश बरामद कर ली है। रामकुंड उत्कल बस्ती में रहने वाला जयकिशन यादव (8) और मोनू धु्रव (7) मंगलवार के दोपहर 12 बजे तक मोहल्ले में खेल रहे थे। इसके बाद से दोनों लापता हों गये। परिजनों की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच…

नया रायपुर में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नया रायपुर में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजधानी की छात्रा नया रायपुर इलाके में दुष्कर्म की शिकार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एफसीआई गोदाम का हमाल हैं। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय मेडिकल छात्रा अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। लौटते समय उसे रात हो गई। वह रात 8.30 बजे मंदिर हसौद चौक के पास खड़ी हुई थी। हॉस्टल जाने के लिए कोई ऑटो नहीं मिल रहा था। तभी छात्रा को एक बाइक दिखी। उसने हॉस्टल तक लिफ्ट मांगी।…

आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लूटी अस्मत

आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लूटी अस्मत रायपुर। राजधानी में क्राइम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। तेलीबांधा इलाके से गायब बच्ची बुधवार दोपहर मिल गई हैं। राजेंद्र नगर का राहुल बंजारे बच्ची को लेकर बाइक में घूम रहा था। आरोपी ने बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार तेलीबांधा की 8 साल की बच्ची शाम को लकड़ी लेने के लिए निकली थी। उसे राजेंद्र नगर का 19 साल का लड़का राहुल घुमाने का झांसा देकर अपने साथ…

कांग्रेस पार्षद मिलिंद गौतम का निवार्चन शून्य

कांग्रेस पार्षद मिलिंद गौतम का निवार्चन शून्य रायपुर. गुरु गोविंद सिंह वार्ड के कांग्रेस पार्षद मिलिंद गौतम के अनुसूचित जाति वाले जाति प्रमाणपत्र को लोअर कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने फैसला दिया है कि 34 नंबर वार्ड के पार्षद का जाति प्रमाणपत्र गलत है इसलिए उसे तत्काल पार्षद पद से हटा दिया जाए। यही नहीं, अदालत ने यह आदेश भी दिया है कि मिलिंद के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले भाजपा के सहदेव महानंद को विधिवत पार्षद घोषित किया जाए। गौरतलब है कि 2014 में मिलिंद गौतम के चुनाव…

चिकित्सा सेवाओं में वृद्धि से नि:शक्तता का प्रतिशत हुआ कम – रश्मि

चिकित्सा सेवाओं में वृद्धि से नि:शक्तता का प्रतिशत हुआ कम – रश्मि रायपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का खेल परिसर बहतराई स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर नगर निगम के महापौर श्री किशोर राय ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि ंिसंह ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में वृद्धि से नि:शक्तता प्रतिशत बहुत कम हुआ है। इन बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाये…

कलेक्टर के निर्देष पर एनीकट गेट को किया गया बंद, जलभराव होने से भू-जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी

कलेक्टर के निर्देष पर एनीकट गेट को किया गया बंद, जलभराव होने से भू-जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी बेमेतरा। कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देश पर जिले के 13 एनीकटों पर गेट को वेल्डिंग द्वारा जाम किया गया है। जिससे इस वर्ष पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक जलभराव हुआ है। जिले की तीन समूह जलप्रदाय योजना अमोरा, तिवरैया एवं नांदघाट में संचालित की जा रही है एवं जलभराव होने से आसपास के एक किलोमीटर नदी के किनारे भू-जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है एवं स्वयं के साधन से पंप द्वारा किसान साग-सब्जी…

बेरला स्कूल में पहुंचे विधायक एवं कलेक्टर

बेरला स्कूल में पहुंचे विधायक एवं कलेक्टर बेमेतरा। विधायक श्री आशीष कुमार छाबड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू एवं कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज बेरला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचकर बच्चों से आत्मीय वातावरण में मुलाकात की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत भोजन की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली। अतिथियों ने स्कूली बच्चों को खूब मन लगाकर पढऩे की समझाईश दी। पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब मिलने पर विधायक एवं कलेक्टर ने नगद ईनाम से…

कोटवारों के लिए कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक आवश्यक – सिंहदेव

कोटवारों के लिए कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक आवश्यक – सिंहदेव अम्बिकापुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेवने पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में कोटवार संघ के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोटवारों के लिए गांवों में जमीन आरक्षित रहती है, जिससे प्राप्त होने वाली आमदनी उन्हें पारिश्रमिक के रूप में प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से ही कोटवारों के लिए यह प्रथा चली आ रही है। वर्तमान में भी कोटवार पंचायत द्वारा दी गई जमीन पर खेती करते…

नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी – सिंहदेव

नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी – सिंहदेव अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय वाणिज्यिकर जीएसटी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेवने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ ही साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध…

गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध

गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध अम्बिकापुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेवने राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के वार्षिकोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयों में रिक्त पड़े सभी पदों को भरने की कार्यवाही की जा रही है। शीघ्र ही सहायक प्राध्यापकों की भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। साथ ही पूर्व से अध्यापनरत अतिथि व्याख्याताओं को भी भर्ती में नियमानुसार प्राथमिकता देने पर विचार किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कर्तव्यस्थ अतिथि व्याख्याताओं…