कोण्डागांव में बनेगी मक्का प्रोसेसिंग यूनिट

कोण्डागांव में बनेगी मक्का प्रोसेसिंग यूनिट जगदलपुर। कोण्डागांव में जल्दी ही मक्का प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी। इसकी आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखिल भारतीय कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी को बस्तर आने का न्यौता दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस प्लांट के लग जाने से यहां के आसपास के 65 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। उनके मक्के की उनको अच्छी कीमत मिलेगी। राज्य के बस्तर संभाग में मक्के की अच्छी पैदावार होती है। यहां मक्का भी बिचौलियों की मदद से औने-पौने दामों…

छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार – चौबे

छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार – चौबे जांजगीर-चांपा। प्रदेश के संसदीय कार्य, विधि, विधायी, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि किसानों की आर्शीवाद और सहयोग से छत्तीसगढ़ की नई सरकार बनी। यह सरकार किसानों की सरकार है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी। किसान अन्नदाता हैं उनके विकास का हर कार्य होगा। श्री चौबे आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन समारोह को…

साक्षियो से साक्ष्य लेने हेतु 26 फरवरी की तिथि निर्धारित

साक्षियो से साक्ष्य लेने हेतु 26 फरवरी की तिथि निर्धारित जांजगीर चांपा। जिले के थाना मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा में 17 सितम्बर 2016 को सतीष नोरगे पिता श्री राजाराम नोरगे का मृत्यु हो गया था। मृत्यु पर न्यायिक जॉच हेतु छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जॉच आयोग का गठन किया गया है। जॉच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री उबोवेजा 26 फरवरी को साक्षियो के साक्ष्य लेगें।

कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख रूपये की स्वीकृत

कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख रूपये की स्वीकृत जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 12 लाख रूपये की स्वीकृित प्रदान की है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के लिए 4 लाख रूपये की मान से राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसील सक्ती के ग्राम बोरदा निवासी श्री अजुन सिदार की तालब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती शांति बाई, तहसील सक्ती के ग्राम सोंठी के श्रीमती…

जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 8 फरवरी को

जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 8 फरवरी को जांजगीर-चांपा। संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के मार्गदर्शन में आठ फरवरी को प्रात: 8 बजे से जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन, खोखराभांठा जांजगीर में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला वर्ग हेतु 10 किलोमीटर, एवं पुरूष वर्ग हेतु 20 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई है। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम से दसवां स्थान प्राप्त बालक एवं बालिका वर्गो को पृथक-पुथक भाग लेने की पात्रता होगी। इस…

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आठ फरवरी को

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आठ फरवरी को जांजगीर-चांपा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिले में आठ फरवरी राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर एक वर्ष से 20 वर्ष आयु समुह के एक हजार 442 बच्चों एवं युवाओं को राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें कृमि नाशक अलबेंडाजोल दवा दी जाएगी। जिले में यह दवा आठ से दस फरवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय एवं अनुदान प्राप्त निजी और तकनीकी संस्थाओं, समुदाय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग के अमलों द्वारा दी जाएगी। उन्होंने…

दीवार फांदकर मोबाइल चोरी, लूट भी

दीवार फांदकर मोबाइल चोरी, लूट भी रायपुर। डीडी नगर थाने के अंतर्गत एक वकील के घर की दीवार फांदकर दो मोबाईल सेट चोरी कर लिया गया। चोरी रात में की गई मोबाईल के अलावा अन्य कोई चीज चोर नहीं ले गए। एक गाड़ी की डिक्की से भी मोबाईल चोरी की गई। पैदल जाते एक व्यक्ति से मोबाईल लूट लिया गया। मोबाईल लूट कर भागने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। वकील संदीप गोखले घर की दीवार फांदकर मोबाईल सेट चोरी किए गए। चोरी 23 जनवरी को रात…

भाठागांव रिंग रोड पर सड़क हादसा,कई घायल

भाठागांव रिंग रोड पर सड़क हादसा,कई घायल रायपुर। राजधानी के व्यस्त मार्ग रिंग रोड एक में आज सुबह तीन गाडिय़ों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। भाठागांव चौक पर सड़क किनारे खड़ी हाईवा से इनोवा और एक्टिवा जा भिड़ीं। इस टक्कर में जहां इनोवा के परखच्चे उड़ गए वहीं एक्टिवा हाईवा में जा घुसी। सूचना मिलने ही घटनास्थल पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण वाहनों का तेज़ रफ़्तार होना…

हाईकोर्ट का आदेश,अनुकंपा नियुक्ति के लिए 51 वर्ष का व्यक्ति भी हकदार

हाईकोर्ट का आदेश,अनुकंपा नियुक्ति के लिए 51 वर्ष का व्यक्ति भी हकदार बिलासपुर। हाईकोर्ट ने चतुर्थ वर्ग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 51 वर्ष के व्यक्ति को हकदार मानते हुए पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जिला राजनांदगांव के विकासखंड डोंगरगढ़ के गुडिय़ा मोहरा में कार्यरत शहनाज बेगम शिक्षाकर्मी वर्ग 1 की मृत्यु 27 दिसंबर 2013 को हो गई थी। उनके पति शेख कलीम 8वीं पास द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया गया, इस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा और अधिक शिक्षा प्राप्त करने का निर्देश देते हुए छूट…

हाईस्कूल मुख्य परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का वितरण 8 को

हाईस्कूल मुख्य परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का वितरण 8 को मुंगेली। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि हाईस्कूल मुख्य परीक्षा 2019 की उत्तर पुस्तिका (ओ.एम.आर.) का वितरण 8 फरवरी 2019 को सबेरे 10.30 बजे से जिले के समन्वय संस्था बी.आर.साव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में किया जायेगा। सभी नियुक्त केंद्राध्यक्ष तत्काल अपनी नियुक्ति आदेश जिसकी प्रति शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्राचार्य ग्रुप में पीडीएफ फाईल के माध्यम से प्रेषित की गई है। जिसका अवलोकन कर तत्काल संबंधित परीक्षा केंद्र से संपर्क कर सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति करते हुए…