प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार हेतु शिविर 9 को

प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार हेतु शिविर 9 को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच एवं जटिल प्रकरणों का समय से पहले पहचान और उपचार हेतु 09 फरवरी 2019 को सबेरे 9 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली से संपर्क कर सकते है।

जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 14 व 28 फरवरी को

जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 14 व 28 फरवरी को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में 14 एवं 28 फरवरी 2019 को जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया है। जिसमें नि:शक्तजन एवं शारीरिक योग्यता प्रमाण पत्र बनाया जायेगा। शिविर में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक फार्म पंजीयन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली से संपर्क कर सकते है।

समापन अवसर पर होंगे विविध कार्यक्रम

समापन अवसर पर होंगे विविध कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन दिवस अर्थात छ: फरवरी को विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से श्री हितेन्द्र ठाकुर बिलासपुर, द्वारा जय जोहार छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं शाम 4 बजे से सुश्री लक्ष्मी करियारे की छत्तीसगढ़ी लोक गायन, शाम 4.30 बजे से प्रमोद पाण्डेय जांजगीर द्वारा सुगम संगीत आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी तरह शाम 5.10 बजे से सुश्री श्रद्धा सिंह एवं टीम जांजगीर द्वारा सुगम संगीत आर्केस्ट्रा, शाम 5.20 बजे…

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बांधा शमां

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बांधा शमां जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमंाक-1 में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के प्रथम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने बढ़कर और उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने शमा बांधा। बच्चों के डांस, उनका उत्साह और खुशी ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे से श्री सुरेश ठाकुर एवं विवेकानंद भारती और श्री सरल सरिता भजनामृत भजन ग्रुप रायपुर द्वारा सुगम…

कवि सम्मेलन में कवियों ने दर्शकों को गुदगुदाया

कवि सम्मेलन में कवियों ने दर्शकों को गुदगुदाया जांजगीर-चांपा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के प्रथम दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में कवि श्री कुंवर बेचैन (गीत) गजियाबाद, श्री महेश दुबे (व्यंग्य)मुंबई, श्री मंजर भोपाली (गजल) भोपाल, सुश्री रूचि चतुर्वेदी (गीत) आगरा, श्री सिद्धार्थ देवल (ओज) उदयपुर और श्री गोविन्द राठी (व्यंग्य) शुजालपुर ने अपने कविता, गजल, व्यंग्य, ओज और गीत के माध्मम से देर दर्शकों को बांधे रखा और खूब ताली बटोरा। कवियों ने अपने कविता, गजल, व्यंग्य, ओज और गीत के माध्यम…

छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें – कलेक्टर

छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें – कलेक्टर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमा बनसोड़ की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी का विकास राज्य शासन का प्रमुख चिनहारी है। इन्हे ध्यान में रखते हुए गावों का समन्वित विकास के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दियें। बैठक में कलेक्टर श्री बनसोड़ ने कहा कि ग्रामीण अंचल में रहने वाले किसानों के लिए स्थानीय नाले, उसके पालतू पशु,…

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आठ फरवरी को

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आठ फरवरी को जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरबंश की अध्यक्षता में आठ फरवरी को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई है। बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष होगी। बैठक में गौण खनिज, सघन फसल उद्यानिकी, जर्जर सड़कों का मरम्मत, जलाशय जीर्णोद्धार आदि विषयों के संबंध में चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने संबंधितों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

दिव्यांगों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र हेतु शिविर छ: फरवरी को

दिव्यांगों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र हेतु शिविर छ: फरवरी को जांजगीर-चांपा। जिला रोजगार अधिकारी ने आज यहां बताया कि अन्य जिलों के भांति जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षित दिव्यांगों को उपयुक्तता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उपयुक्तता प्रमाण पत्र का वितरण शिविर के माध्यम से किया जाएगा। शिविर का आयोजन कल छ: फरवरी को प्रात: 11 बजे से रायपुर के कालीबाड़ी स्थित शासकीय जेे.आर. दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। दिव्यांगों के लिए निशक्तता प्रमाण पत्र का वितरण भारत सरकार के नेशनल केरियर सर्विस सेंटर फार…

जिला रोजगार कार्यालय परिसर में मेगा कैम्प का आयोजन आठ फरवरी को

जिला रोजगार कार्यालय परिसर में मेगा कैम्प का आयोजन आठ फरवरी को जांजगीर-चांपा। जिला रोजगार अधिकारी ने आज यहां बताया कि वल्र्ड वेलफेयर एण्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में लगभग 970 पदों में भर्ती हेतु जानकारी प्रदान करने के लिए मेगा कैम्प का आयोजन आठ फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा के प्रांगण में किया जा रहा है। जिसमें डॉक्टर, नर्स, प्रबंधक, उप प्रबंधक, ड्रेसर, इेलेक्ट्रीशियन, लेब टेक्निशियन, स्टोरकीपर, सहायक, एंबुलेंस, ड्रायवर आदि पद शामिल हैं। उन्होंने मेगा कैम्प में शामिल होने वाले इच्छुक निर्धारित योग्यता…

सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक 13 फरवरी को

सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक 13 फरवरी को जांजगीर-चांपा। जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज यहां बताया कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक 13 फरवरी को जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से सामान्य प्रशासन समिति और दोपहर 2 बजे से सामान्य सभा की बैठक होगी। बैठक में विभिन्न विषयों के संबंध में चर्चा की जाएगी । उन्होंने संबंधितों को निर्धारित समय में उपस्थित होने…