मुख्यमंत्री 6 को जगदलपुर आएंगे

मुख्यमंत्री 6 को जगदलपुर आएंगे जगदलपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 फरवरी को संक्षिप्त प्रवास पर जगदलपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल 6 फरवरी को रायपुर से सुबह 8.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 9.50 बजे जगदलपुर आएंगे। वे 11.10 बजे ओडिसा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना जाएंगे और वंहा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.15 बजे वापस जगदलपुर आएंगे और यंहा से दोपहर 2.45 बजे जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शामिल होंगे लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले में

मुख्यमंत्री शामिल होंगे लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले में जांजगीर-चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल छ: फरवरी को जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे और यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कल छ: फरवरी को दोपहर 2.45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जगदलपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंचेंगे और यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5 बजे…

कृषि तकनीक के संबंध में दी गई जानकारी

कृषि तकनीक के संबंध में दी गई जानकारी जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला प्रारंभ हो गया है। यह मेला छ: फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकी की जानकारी देने के लिए कृषि संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे जांजगीर में किया गया। संगोष्ठी में देश के सुविख्यात कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक कृषि के संबंध में जानकारी दी गई। इसके पूर्व कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ ने सरस्वती मां…

रेप के मामले में आईबी अफसर का बेटा गिरफ्तार

रेप के मामले में आईबी अफसर का बेटा गिरफ्तार रायपुर। आईबी ऑफिसर के बेटे को पुलिस ने व्यापारी की बेटी का दैहिक शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया है. आईबी ऑफिसर का बेटा प्रशांत कुमार शर्मा को शादी का झांसा देकर व्यापारी की बेटी का बीते छह महीने से दैहिक शोषण कर रहा था, लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है. युवती की शिकायत पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस से जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर निवासी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) डीएसपी के बेटे प्रशांत कुमार…

ओड़ीसा जाते जगदलपुर में 30 मिनट रूकेंगे राहुल गांधी

ओड़ीसा जाते जगदलपुर में 30 मिनट रूकेंगे राहुल गांधी जगदलपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को विशेष विमान से जगदलपुर पहुचेंगे. यहां 30 मिनट के प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चर्चा करेंगे. इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से ओडिसा के भवानीपटनम के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे.

मोदी के बाद 15 को आएंगे शाह

मोदी के बाद 15 को आएंगे शाह रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव का आगाज करने 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आने वाले हैं। हालांकि पहले दो बार शाह का कार्यक्रम संशोधित हो चुका है अब फिर से मोदी के आठ का रायगढ़ प्रवास के कारण 15 को आना तय हुआ है। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कलस्टर सम्मेलन में अमित शाह शिरकत करेंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में कलस्टर बनाए हैं। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के…

एसईसीएल बना ठगी का अड्डा, मामला दर्ज

एसईसीएल बना ठगी का अड्डा, मामला दर्ज कोरबा। एसईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनभर युवकों से रुपए ऐंठने के मामले में मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी ने पीडि़त पक्षों से सात से आठ हजार रुपए वसूली कर उन्हें आकर्षक वेतन देने का झांसा दिया था। बेरोजगार युवकों को मानिकपुर बस्ती निवासी अमित टंडन ने एसईसीएल मानिकपुर खदान में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया। युवकों को ठगे जाने का आभास तब हुआ जब नौकरी के बदले रुपए दिए जाने के…

सरिया लोड ट्रक चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

सरिया लोड ट्रक चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार रायपुर। शहर के उरला, सरोरा, धरसींवा, सिलतरा, टाटीबंध, हीरापुर व गोंदवारा में सरिया से लोड ट्रक को चोरी करने वाले 8 आरोपियों को खमतराई पुलिस ने ग्रिफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गणेश साहू (21) निवासी रावाभाठा, रौनक सलूजा उर्फ हैप्पी (23) निवासी लोरमी, सोहन लाल साहू निवासी कसेकरा, विकास सिंह उर्फ टिक्कू (20) निवासी रावाभाठा, गुलाब चंद साहू (36) निवासी कसेकरा, नईम खान (35) निवासी इलाहाबाद, इरफान खान (22) निवासी रावाभाठा व नियाज खान (35) निवासी रावाभाठा हैं। बताया…

सीएससी संचालक के विरूद्ध कार्यवाही

सीएससी संचालक के विरूद्ध कार्यवाही कोरबा। अनाधिकृत रूप से लेमरू और उसके आसपास के गांवों में आधार पंजीयन शिविर लगाकर लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने वाले आधार सेवा केंद्र संचालक श्री अभिषेक कौशिक के विरूद्ध कार्यवाही के लिए कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल, यूनिक आईडेंटीफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया हैदराबाद को पत्र भेजा है। कलेक्टर ने पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पंचायत भवन कोरबी में संचालित आधार सेवा केंद्र की आधार आईडी स्थायी रूप से काली सूची में डालते हुए बंद करने की कार्यवाही की…

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, जांच में सहयोग करें राजीव कुमार, पेश हों CBI के सामने

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, जांच में सहयोग करें राजीव कुमार, पेश हों CBI के सामने नई दिल्ली। 3 फरवरी की शाम को शुरू हुआ सीबीआई बनाम ममता बनर्जी मामला जारी हैं। एक तरफ से देखा जाए तो ये ममता बनर्जी बनाम नरेंद्र मोदी हैं। क्योंकि ममता बनर्जी CBI मामले पर मोदी सरकार को कड़ी टक्कर दे रही हैं। दरअसल 3 फरवरी को सीबीआई के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास पर पहुंचने के बाद शुरू हुए ड्रामे के बाद ममता बनर्जी भी वहां पहुंच गईं और राजीव कुमार को एक…