विधायक जुनेजा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

विधायक जुनेजा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन रायपुर। बिलासपुर जोन के रेल मंडल के डीआरएम को कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा ने ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि श्रीराम नगर के पास वीआईपी स्टेट जाने वाले रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम शीघ्र पूर्ण करें। फाफाडीह वाल्टेयर लाइन में निर्माणाधीन अंडरब्रिज का काम शीघ्र पूर्ण करें। दुरंतो को रायपुर में स्टापेज हो, ताकि राजधानीवासियो को सहूलियत मिल सके। तेलीबांधा शंकर नगर क्षेत्र में सिटी बुकिंग की भी आवश्यकता है। जुनेजा ने…

शिवरतन मुख्य सचेतक, भीमा मंडावी सचेतक नियुक्त

शिवरतन मुख्य सचेतक, भीमा मंडावी सचेतक नियुक्त रायपुर। शिवरतन शर्मा को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक और भीमा मंडावी सचेतक नियुक्त किया गया। सोमवार को विधानसभा में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

संसदीय सचिवों की नियुक्ति की जाएगी-अकबर

संसदीय सचिवों की नियुक्ति की जाएगी-अकबर रायपुर। प्रदेश के वनमंत्री मो. अकबर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पिछली सरकार की भांति कांग्रेस सरकार में भी संसदीय सचिवों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नियम कायदों के अनुसार ही कार्य करेगी। गौरतलब है कि पिछली भाजपा सरकार में की गई संसदीय सचिवों की नियुक्ति का कांग्रेस ने विरोध किया था।

दुकान में लगी आग, विधायक पहुंचे घटना स्थल

दुकान में लगी आग, विधायक पहुंचे घटना स्थल रायपुर। पश्चिम विधानसभा के रामनगर में गुलमोहर पार्क के सामने शार्ट सर्किट से प्रेम किराना दुकान में आग लग गई। पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय सुबह 7.30 बजे मौके पर पहुंचे। विधायक विकास उपाध्याय ने दुकान मालिक से मिलकर घटना का जायजा लिया।

नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार

नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार रायपुर। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित सुपर टोन इलेक्ट्रॉनिक दुकान के खिड़की का ग्रिल उखाड़कर लाखों रुपये के समान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों में चन्द्रप्रकाश जंघेल व निरंजन तांडी। दोनों आरोपी शक्ति नगर पंडरी के रहने वाले हैं। बताया जाता की आरोपी चन्द्रप्रकाश सुपर टोन इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था। जिससे वह दुकान के गोदाम में रखे सामानों की जानकारी रखा था। उसने अपने दोस्त…

7.25 लाख का सरिया रास्ते से गायब

7.25 लाख का सरिया रास्ते से गायब रायपुर। खमतराई के एक स्टील कंपनी से जांजगीर चांपा के लिए रवाना किया गया लोहा रास्ते से गायब कर दिया गया। जिसकी कीमत करीब सवा सात लाख बताई गई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रावाभाठा के हीरा स्टील की ओर से जांजगीर चांपा के लिए ट्रक से 16 एमटी सरिया भेजा गया था, जो कि रास्ते से ही गायब कर दिया गया। ट्रक में तीन लोग सवार…

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का आरोप

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का आरोप रायपुर। दहेज के लिए परेशान करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। महिला को दो साल तक दहेज लाने या तलाक लेने के लिए शारीरिक, मानसिक तौर पर प्रताडि़त किया जाता रहा। उसे दो लाख रूपए नकद और अन्य सामान लाने के लिए कहा जाता था। जिले के खरोरा थाने के अंतर्गत शिक्षक कॉलोनी में रहने वाली कुंती देवांगन ने अपने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगाया है।…

बच्चों की देखभाल करने दिल्ली से नाबालिग लाया वापसी में ट्रेन में रोके गए

बच्चों की देखभाल करने दिल्ली से नाबालिग लाया वापसी में ट्रेन में रोके गए रायपुर। घर पर बच्चों की देखभाल के लिए दिल्ली से एक नाबालिग लड़की को लाया गया था। जिसे वापस ले जाते समय टे्रन में रोक लिया गया। मामला राजनांदगांव के जीआरपी थाने में दर्ज कराया गया। नाबालिग रायपुर के एक व्यक्ति के घर पर लाई गई थी। आजाद चौक पुलिस को डायरी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। समता कालोनी के गौरव मेघानी द्वारा…

चेंबर ऑफ कॉमर्स करेंगा मुख्यमंत्री व मंत्रियों का सम्मान

चेंबर ऑफ कॉमर्स करेंगा मुख्यमंत्री व मंत्रियों का सम्मान रायपुर। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मुख्यमंत्री एवं मंत्री मंडल का सम्मान कार्यक्रम 10 जनवरी सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं समस्त मंत्रिमंडल, विधायक गण का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सहमति प्रदान की इस अवसर पर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, चेंबर महामंत्री लालचंद गुलवानी, कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ, विकास बजाज भी थे ।

कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 6 प्रकरणों में 24 लाख की स्वीकृती

कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 6 प्रकरणों में 24 लाख की स्वीकृती जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 6 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 24 लाख रूपये की स्वीकृित प्रदान की है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के लिए 4 लाख रूपये की मान से राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसील मुख्यालय नवागढ़ के श्री धैर्य कुमार साहू की तालब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री संत कुमार साहू, तहसील बलौदा के ग्राम हेडसपुर के श्री…