पढ़ने से विभिन्न विचारों के प्रति सम्मान के भाव का होता है विकास : जावड़ेकर नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि अधिक से अधिक लोगों में पढ़ने की संस्कृति का विस्तार होना चाहिए क्योंकि इससे विश्लेषणात्मक सोच जैसे मूल्यों की सीख मिलती है और विभिन्न विचारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के 27वें संस्करण का उद्धाटन करते हुए जावडे़कर ने कहा कि पढ़ने की संस्कृति “नए आयाम’’ प्रदान करती है और इससे जीवन को…
साल: 2019
भू-अर्जन के प्रकरणों के निपटारे एवं मुआवजा वितरण शीघ्र करने निर्देश
भू-अर्जन के प्रकरणों के निपटारे एवं मुआवजा वितरण शीघ्र करने निर्देश मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन के प्रकरणों के निपटारे एवं मुआवजा राशि वितरण में प्रगति लायें। अविवादित नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों को ग्राम पंचायतों के माध्यम से निराकरण करायें। उन्होने भू-बंटन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, लोक सेवा केंद्रों के जरिये प्राप्त जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र जारी किया जाना, आबादी पट्टा, हाईकोर्ट के…
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने शनिवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होने खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित करें। संस्थागत प्रसव और टीकाकरण कार्यक्रम में प्रगति लाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने लोरमी बीएमओ को निर्देशित किया कि मलेरिया उन्मूलन के क्रियान्वयन…
विधानसभा जैसे ही तैयार होगा लोकसभा का घोषणा पत्र-भूपेश
विधानसभा जैसे ही तैयार होगा लोकसभा का घोषणा पत्र-भूपेश रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस ने बैठक की। बैठक में घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा पत्र बनाने सभी राज्यों में टीम भेज रहे हैं। छत्तीसगढ़ में श्री के.राजू के साथ तीन सदस्यीय टीम आई हुई हैं। टीम विभिन्न वर्गों के लोगों से…
देवेंद्रनगर एक्सप्रेस-वे निर्माण में गड़बड़ी
देवेंद्रनगर एक्सप्रेस-वे निर्माण में गड़बड़ी रायपुर। पूर्व मंत्री एवं रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे गड़बड़ी को लेकर सरकार से एसआईटी गठित कर जांच कराने की मांग की है. शर्मा ने कहा कि देवेंद्र नगर कॉलोनी वासियों की जमीन पर पूर्व सरकार ने गलत तरीके से एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया है. जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि देवेंद्र नगर की 60 फीट की रोड की 1 इंच जगह भी हम नहीं देंगे. हमने समर्थन में पत्र दे दिया है। धनेंद्र साहू भी जनहित…
2014 के घोषणा पत्र में शामिल राइट टू हेल्थ छत्तीसगढ़ में होगा लागू- सिंहदेव
2014 के घोषणा पत्र में शामिल राइट टू हेल्थ छत्तीसगढ़ में होगा लागू- सिंहदेव रायपुर। राजधानी के निजी होटल में लोकसभा चुनाव में घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस की एक बैठक हुई। बैठक में शामिल स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2014 के घोषणा पत्र में शामिल राइट टू हेल्थ स्कीम को छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यानी कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ही बुनियादी परिवर्तित योजना को रखा है, जो इंश्योरेंस प्रक्रिया से हटकर नेशनल स्कीम…
10वीं-12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी,61 नये परीक्षा केन्द्र बनाए
10वीं-12वीं में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी,61 नये परीक्षा केन्द्र बनाए रायपुर। 10वीं और 12वीं में इस बार छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ गई है। विद्यार्थियों की संख्या बढऩे के कारण बोर्ड ने 61 नये परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। साथ ही बोर्ड ने इस बार नकल प्रकरण वाले परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा नहीं कराने का फैसला किया है। माशिमं अधिकारियों ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की वीडियो कांफे्रसिंग करके वर्तमान स्थिति का आंकलन किया। डीईओ द्वारा इस वर्ष अधिकांश स्कूलों में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की संख्या बढऩे की…
रायशुमारी कर रही राहुल की टीम, जन आवाज का बनेगा हिस्सा
रायशुमारी कर रही राहुल की टीम, जन आवाज का बनेगा हिस्सा रायपुर। लोकसभा 2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी विधासभा चुनाव की तर्ज पर आम लोगों की राय से जन आवाज के नाम पर घोषणा पत्र तैयार कर रही है. जन आवाज में राइट टू हेल्थ को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जिस पर कांग्रेस की सेंट्रल टीम ने शनिवार को प्रदेश के लोगों से रायशुमारी की. प्रदेश के गृहमंत्री और कांग्रेस के केंद्रीय घोषणा पत्र निर्माण समिति के सदस्य ताम्रध्वज साहू ने जन आवाज की जानकारी देते हुए…
भूपेश 7 को पेश करेंगे अनुपूरक बजट,राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा
भूपेश 7 को पेश करेंगे अनुपूरक बजट,राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 जनवरी सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2018-19 के लिए तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसी दिन राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। विधानसभा सत्र का आगाज 4 जनवरी से हो गया है। वहीं शनिवार व रविवार को अवकाश के बाद 7 जनवरी को सत्र पुन: शुरू होगा। सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2018-19 के लिए तृतीय अनुपूरक अनुमान का उपस्थान करेंगे। इसके पूर्व पूर्वान्ह 11 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण होगा।
पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने कार्यवाही शुरू
पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने कार्यवाही शुरू रायपुर। मध्यप्रदेश में पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ में इसे अमल करने कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी संबंध में पुलिस मुख्यालय से सभी थाना प्रभारियों को 17 बिंदुओं को लेकर जानकारी मांगी गई है। जानकारी 1 सप्ताह के अंदर देने कहा गया है। जानकारी में 17 बिंदुओं में साप्ताहिक अवकाश, पदोन्नति एवं वेतनमान आदि को जानकारी मांग गई है।
