इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा रविवार को

इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा रविवार को रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा-2018 आगामी 6 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 तक आयोग द्वारा निर्धारित 14 परीक्षा केन्द्रों में होगी। इनमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू आर.एस. कालोनी, शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला संजय नगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विधानसभा रोड ओवरब्रिज के पास मोवा, पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर…

लेखा समाधान संबंधी बैठक 7 व 8 को

लेखा समाधान संबंधी बैठक 7 व 8 को रायपुर। विधानसभा निर्वाचन के लेखा समाधान के संबंध में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 धरसींवा, 48 रायपुर ग्रामीण और 49 रायपुर नगर पश्चिम के लिए 7 जनवरी को कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में अपरान्ह 3 बजे लेखा समाधान बैठक आयोजित की गई है वही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 रायपुर नगर उत्तर, 51 रायपुर नगर दक्षिण, 52 आरंग, और 53 अभनपुर के लिए लेखा समाधान बैठक 8 जनवरी को कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित होगी।

राज्यपाल ने किसानों से की सौजन्य भेंट

राज्यपाल ने किसानों से की सौजन्य भेंट रायपुर। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने सर्किट हाउस में दुर्ग जिले के प्रगतिशील किसानों से सौजन्य भेंट व चर्चा की। यहां उन्होंने किसानों के द्वारा कृषि कार्य के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक पद्धति की भी जानकारी ली। किसानों को सलाह दिया गया कि आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य करने से कम लागत में अधिक मुनाफा लिया जा सकता है। उन्होंने कृषकों को सलाह दिया कि रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद को बढ़ावा देवें। उन्होंने इस दौरान कृषकों को शासन से मिलने…

राम और हनुमान वैश्य नहीं हमारे आराध्य देव हैं – कन्हैया

राम और हनुमान वैश्य नहीं हमारे आराध्य देव हैं – कन्हैया रायपुर। भाजपा उत्तर प्रदेश के नेता विनीत अग्रवाल द्वारा भगवान राम और हनुमान को वैश्य समाज का बताए जाने के बयान को घटिया मानसिकता बताते हुए राष्ट्रीय युवा वैश्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि हमारे आराध्य देवों को राजनीतिक लाभ के लिए जाति और समाज में बांटने की प्रतिक्रिया चुनाव में जनता द्वारा दे दी गई है ।। उन्होंने कहा कि भाजपाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान को दलित बताए जाने से शुरू हुआ कुप्रचार…

बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है : नितिन गडकरी

बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है : नितिन गडकरी नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश के सामने पेश आ रही मुख्य समस्याओं में से सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि रोजगार और नौकरियों के बीच ‘‘अंतर’’ होता है। वह यहां फॉर्च्यून फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। रोजगार सृजन पर गडकरी ने कहा, ‘‘बेरोजगारी की समस्या से निपटने में हर किसी को नौकरियां नहीं मिल सकती क्योंकि रोजगार और नौकरियों के बीच अंतर है। नौकरियों की सीमाएं…

अमेरिका को बीजिंग का करारा जवाब, चीन ने भी बनाया मदर ऑफ ऑल बॉम्स

अमेरिका को बीजिंग का करारा जवाब, चीन ने भी बनाया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’ बीजिंग। अमेरिका की तरफ से बनाए गए ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’ के जवाब में चीन ने बेहद विनाशकारी बम बनाया है। शुक्रवार को इसे वहां के ऑफिशियल मीडिया ने नॉन न्यूक्लियर का सबसे शक्तिशाली हथियार बताया है। देश के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चीन के रक्षा उद्योग से जुड़े ‘नोरिन्को’ (NORINCO) ने पहली बार इस एरियल बम (Aerial Bomb) के विनाशकारी प्रदर्शन को दिखाया। अखबार ने बताया कि इसके भारी…

ईडी ने चोकसी की कंपनी की थाईलैंड फैक्टरी को कुर्क किया

ईडी ने चोकसी की कंपनी की थाईलैंड फैक्टरी को कुर्क किया नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि समूह की थाईलैंड में स्थित 13 करोड़ रुपये कीमत की एक फैक्टरी को कुर्क कर लिया है। यह कुर्की दो अरब डॉलर के कथित पीएनबी धोखाधड़ी मामले में की गई है। एजेंसी ने कहा कि उसने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एब्बेक्रेस्ट (थाईलैंड) लिमिटेड के स्वामित्व वाली फैक्टरी की कुर्की के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया है।…

खबरों को सनसनीखेज बनाना पत्रकारिता का अपमान है : राजनाथ सिंह

खबरों को सनसनीखेज बनाना पत्रकारिता का अपमान है : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि खबरों को सनसनीखेज बनाना पत्रकारिता का अपमान है। उन्होंने पत्रकारों को इससे दूर रहने का सुझाव दिया। रामनाथ गोयनका पुरस्कार समारोह में सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति या सरकार की किसी भी तरह की आलोचना को सहज तरीके से लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मीडिया सरकार के लिए आईने की तरह काम करती है। लेकिन आईने को किसी रंग से नहीं रंगना चाहिए क्योंकि…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा टीएस सिंहदेव सहित ज्यादातर मंत्रियों ने ली छत्तीसगढ़ी में विधायक पद की शपथ

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा टीएस सिंहदेव सहित ज्यादातर मंत्रियों ने ली छत्तीसगढ़ी में विधायक पद की शपथ रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन शुक्रवार से शुरू हो चुका है। इस बार छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब नयी विधानसभा के पहले दिन विपक्ष का कोई विधायक दल में मौजूद नहीं है। इधर, विधानसभा में सदस्यों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में विधायक पद की शपथ ली| उसके बाद टीएस सिंहदेव और फिर…

असंतोष की कोई जगह नहीं धर्म के नाम पर नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है : नसीरुद्दीन शाह

असंतोष की कोई जगह नहीं ‘धर्म के नाम पर नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है : नसीरुद्दीन शाह नई दिल्ली। एमनेस्टी इंडिया ने गैर सरकारी संस्थाओं के खिलाफ सरकार की कथित ”कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को एक वीडिया जारी की जिसमें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने दावा किया कि भारत में धर्म के नाम पर नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है और इस ”अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को सजा दी जा रही है। मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली संस्था एमनेस्टी के लिए 2.13…