परिस्थितियों का सामना करते हुए नियमानुसार निर्णय लें: राज्यपाल, परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में परिवीक्षाधीन आई.ए.एस. अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनसे परिचय प्राप्त किया और उनके अब तक के अनुभव की जानकारी ली। श्रीमती पटेल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी का जनता से सीधा सतत संपर्क होता है। उनके समक्ष आम जनता कई प्रकार के समस्याओं को लेकर आती है। उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान करने का प्रयास करें। राज्यपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा…
साल: 2019
विश्व बास्केट बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में होगा : डॉ. प्रेमसाय सिंह
विश्व बास्केट बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में होगा : डॉ. प्रेमसाय सिंह रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री ड़ॉ प्रेमसाह सिंह टेकाम ने आज राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2017-18 के छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न खेलों के 781 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। रायपुर के कालीबाड़ी स्थित रवीन्द्र मंच में आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों को एक करोड़ 20 लाख 88 हजार रूपए की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। इसके तहत स्वर्ण पदक प्राप्त 283 खिलाड़ियों को 59 लाख 43 हजार रूपए, रजत पदक प्राप्त…
खाद-बीज के उठाव में आई तेजी : खेती किसानी में जुटे किसान
खाद-बीज के उठाव में आई तेजी : खेती किसानी में जुटे किसान बालोद। बालोद जिले मेें समय पर खाद-बीज का भण्डारण और वितरण होने से किसान खेती-किसानी के काम में जुट गए हैं। वे सहकारी समितियों से खरीफ फसलों के लिए खाद एवं बीज का उठाव तेजी से कर रहे हैं। डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ में धान बोआई कर खेत से लौट रहे किसान चमार सिंह और राम्हू राम ने बताया कि उन्होंने खरीफ फसल के लिए रासायनिक खाद यूरिया, डी.ए.पी. और पोटाश का उठाव सहकारी समिति से किया…
मुख्यमंत्री ने गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रात यहाँ बूढ़ा तालाब के सामने स्थित भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर अपनी माता बिंदेश्वरी देवी बघेल के जल्द स्वस्थ लाभ के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रात यहाँ आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली माता मंदिर में माता को चुनरी चढ़ाई और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में माँ काली, भगवान शिवशंकर और भैरव बाबा की पूजा की और अपनी माता बिंदेश्वरी देवी बघेल के जल्द स्वस्थ लाभ के लिए प्रार्थना की।
समाज के उत्थान एवं विकास के लिए शिक्षा जरूरी: डाॅ. टेकाम
समाज के उत्थान एवं विकास के लिए शिक्षा जरूरी: डाॅ. टेकाम महासमुंद। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कल महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम भंवरपुर के गढ़ में वीरता शौर्य पराक्रम नारी शक्ति की प्रेरणा पुंज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गढ़ मंडला की महारानी वीरांगना दुर्गावती मंडावी की 456वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया और सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम…
आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने 25 लाख रूपये की लागत के मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया
आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने 25 लाख रूपये की लागत के मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया कवर्धा। वन, आवास, पर्यावरण एवं खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को विकासखण्ड मुख्यालय सहसपुर लोहारा में भोयरा मरार पटेल समाज के 25 लाख रूपये की लगात के सामुदायिक भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित भूमिपूजन समारोह में समाज के जिलाध्यक्ष सीताराम पटेल के नेतृत्व में समाज द्वारा सामूहिक रूप से विशाल पुष्प हार से आवास मंत्री श्री अकबर का स्वागत किया गया। भूमिपूजन समारोह…
कांग्रेस के डूबते हुए जहाज को बचाने की बजाय राहुल इससे कूद रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस के “डूबते हुए जहाज” को बचाने की बजाय राहुल इससे कूद रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान हैदराबाद। BJP उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के ”डूबते हुए जहाज को बचाने की अंत तक कोशिश करने के बजाय वह इससे कूदने वाले पहले व्यक्ति है। जानकारी के अनुसार चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा, ”हमने सुना है कि जब कोई जहाज डूब रहा होता है, तो वह कैप्टन होता है जो उसे बचाने के लिए अंत तक उस…
जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा श्रीनगर। अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल से हटते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने सलाहकारों और राज्य प्रशासन के कुछ आला अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की। पूर्व में आम तौर पर प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे पर आने पर राज्यपालों ने उनकी अगवानी की थी। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय…
भारत वही करेगा जो उसके राष्ट्रीय हित में है : एस जयशंकर विदेश मंत्री
भारत वही करेगा जो उसके राष्ट्रीय हित में है : एस जयशंकर विदेश मंत्री नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को अमेरिका से कहा कि वह प्रतिबंधों से प्रभावित रूस सहित अन्य देशों के साथ संबंधों में राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखेगा। भारत रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ से यहां व्यापक द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कहीं। पोम्पिओ ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अमेरिका एक महत्वपूर्ण साझेदार है और अमेरिकी-भारत साझेदारी नई…
