मुख्यमंत्री आज कोण्डागांव और कांकेर जाएंगे रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 02 जनवरी को कोण्डागांव और कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे जगदलपुर में प्रेस कॉफ्रेंस के बाद 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोण्डागांव के लिए रवाना होेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे कोण्डागांव पहंुचकर वहां नागरिकों से मुलाकात करेंगे। श्री बघेल अपरान्ह 2.30 बजे उत्तर बस्तर जिले के मुख्यालय कांकेर पहंुचेंगे और वहां नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आयेंगे।
साल: 2019
मुख्यमंत्री ने माँ दन्तेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने माँ दन्तेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नये साल के पहले दिन दक्षिण बस्तर जिले के मुख्यालय दन्तेवाड़ा के प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने माँ दन्तेश्वरी मंदिर की आगन्तुक पुस्तिका में लिखा कि माँ दन्तेश्वरी के दर्शन से एक सुखद अनुभूति मिलती है। इस अवसर पर आबकारी और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सहित विधायक बीजापुर श्री विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक…
मुख्यमंत्री श्री बघेल को छात्र-छात्राओं ने दी नये वर्ष की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री बघेल को छात्र-छात्राओं ने दी नये वर्ष की शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां कोतवाली के पास चावड़ी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी और उनके साथ एक सेल्फी भी ली।
टोरंटो में अभिनेता कादर खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
टोरंटो में अभिनेता कादर खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर टोरंटो/ मुंबई। पटकथा लेखन के जरिए कई यादगार फिल्में देने वाले और अपनी अदाकारी से प्रशंसकों को दीवाना बनाने वाले कादर खान का कनाडा के टोरंटो में 31 दिसम्बर को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 81 साल के थे। 1980 और 1990 के दशक में कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहे खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार में उनके दो बेटे सरफराज और शाहनवाज हैं। कादर खान…
मुख्यमंत्री ने नन्हें बालक को गोद में उठाकर दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने नन्हें बालक को गोद में उठाकर दिया आशीर्वाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मंत्रालय में जब मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल से नव वर्ष की शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, तब अपनी मां के साथ आए एक नन्हें बालक ने उनकी ओर सहज ही अपना हाथ बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने बच्चे का आग्रह स्वीकार करते हुए उसे अपनी गोद में उठाकर उससे बातें की और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन,वादे पूरे करने वचनबद्ध है सरकार: श्री भूपेश बघेल
दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन,वादे पूरे करने वचनबद्ध है सरकार: श्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने लाखों तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए पारिश्रमिक की दर ढाई हजार रूपए से बढ़ाकर चार हजार प्रति मानक बोरा करने का निर्णय लिया है। श्री बघेल आज जिला मुख्यालय दन्तेवाड़ा में नागरिक अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई सरकार ने शपथ लेने के 10 दिन के भीतर ही जनता के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। किसानों की ऋणमाफी सहित…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जगदलपुर में रोड शो, स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जगदलपुर में रोड शो, स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित रोड शो में शामिल हुए। एयरपोर्ट से दंतेश्वरी मंदिर तक आयोजित रोड शो में उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वागत के लिए जगदलपुर शहर के साथ ही आस-पास के गांवों के ग्रामीण भी हजारों की संख्या में पहुंचे और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार बस्तर पहुंचे श्री बघेल…
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर में किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर में किए दर्शन रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर स्थित राजमहल परिसर में मां दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और बस्तरवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
झटका नहीं, जरूरत थी नोटबंदी, एक साल तक लोगों को चेतायाः PM मोदी, 2019 के पहले दिन ही PM मोदी का तगड़ा इंटरव्यू,
झटका नहीं, जरूरत थी नोटबंदी, एक साल तक लोगों को चेतायाः PM मोदी, 2019 के पहले दिन ही PM मोदी का तगड़ा इंटरव्यू, नई दिल्ली। चुनावी साल के पहले दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत की है। एक साक्षातकार में अपने काम के बारे में बात करते हुए PM मोदी ने कहा कि हमनें कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया है जिससे देश की जनता हमारी सरकार से दूर जाने की कोशिश करे, मेरा देश की जनता जनार्दन और देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने…
आयुष्मान भारत के पहले 100 दिनों में पौने सात लाख लोगों का मुफ्त उपचार: वित्त मंत्री जेटली
आयुष्मान भारत के पहले 100 दिनों में पौने सात लाख लोगों का मुफ्त उपचार: वित्त मंत्री जेटली नई दिल्ली। ‘‘आयुष्मान भारत’’ योजना को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में ‘गेमचेंजर’ करार देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि इसके माध्यम से देश के 40 प्रतिशत गरीबों को सरकारी खर्च पर अस्पताल में उपचार सुनिश्चित किया गया है और पहले 100 दिनों में पौने सात लाख मरीजों का इलाज हुआ है। जेटली ने अपने ब्लाग ‘‘आयुष्मान भारत के 100 दिन’’ में लिखा है कि ‘‘ यह योजना स्वास्थ्य…
