शांति-सुरक्षा-विकास पर गृह विभाग की परिचर्चा संपन्न रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वर्तमान में छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या के समाधान के लिए राज्य शासन के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने नक्सल समस्या के समाधान के लिए उपयोगी रणनीति पर अपने सकारात्मक विचार व्यक्त कर परिचर्चा का शुभारंभ किया। गृह विभाग द्वारा आज नवीन विश्राम गृह रायपुर में नक्सल समस्या के समाधान हेतु शांति सुरक्षा-विकास के दृष्टिकोण पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में सिनर्जिया फाउंडेशन, बेंगलुरू के श्री टॉबी साईमन, डॉ. अंशुमान…
साल: 2019
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वनांचल क्षेत्र दन्तेवाड़ा में कुपोषण समाप्त करने सुपोषण अभियान शुरू
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वनांचल क्षेत्र दन्तेवाड़ा में कुपोषण समाप्त करने सुपोषण अभियान शुरू रायपुर। वनांचल क्षेत्र बस्तर अंचल को कुपोषण से निजात दिलाने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप सुपोषण अभियान शुरू हो गया है। बस्तर संभाग के दन्तेवाड़ा जिले में 24 जून से कुपोषण को दूर करने के लिये शिशुओं, शिशुवती माताओं और शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को हर दिन गरम पौष्टिक भोजन प्रदाय शुरू कर दिया गया है। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस सुपोषण अभियान को आरंभिक तौर पर 4 ग्राम…
मुख्यमंत्री ने नये शिक्षण सत्र की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नये शिक्षण सत्र की दी शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से शुरू हो रहे नये शिक्षण सत्र की बधाई और शुभकामनाएं सभी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को दी हैं। उन्होंने कहा है कि बच्चों के स्कूल पहुंचने से स्कूलों में एक बार फिर से रौनक दिखाई दे रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कोई कसर नहीं रखी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की शिक्षा को शिक्षा के…
‘स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ला गढ़े बर : कलेक्टर ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ
‘स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ला गढ़े बर : कलेक्टर ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ बेमेतरा। आज से बेमेतरा जिले के सरकारी एवं निजी स्कूल खुलने से बच्चों से गुलजार हो गये है। आज सोमवार से शाला प्रवेश उत्सव का भी शुभारंभ हो गया है। स्कूलों में आज कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी में प्रवेश लेने वाले बच्चों को गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शाला प्रवेश उत्सव ‘स्कूल आ पढ़े…
गर्भवती माताओं को मुनगा पौधे का वितरण
गर्भवती माताओं को मुनगा पौधे का वितरण उत्तर बस्तर कांकेर। मुनगा के पत्ती और फल्ली में भरपूर मात्रा में आयरन एवं पोषक तत्व पाये जाते है, जिससे एनिमिया से बचने में मदद मिलती है और हिमोग्लोबिन बढ़ता है। कलेक्टर के.एल. चैहान के मार्गदन में जिले के गर्भवती माताओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से मुनगा पौधा का वितरण किया जा रहा है ताकि गर्भवती माता मुनगा के पत्ती और फल्ली का सेवन सुविधापूर्वक ढ़ंग से कर सकें। जिले के सभी गर्भवती माताओं को उनके पंजीयन के दौरान मुनगा का एक…
महापुरूष किसी समाज का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है : रविन्द्र चौबे
महापुरूष किसी समाज का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है : रविन्द्र चौबे रायपुर। वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस पर कृषि मंत्री और रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित विधायक सर्वश्री अमरजीत सिंह भगत, यू.डी. मिंज, गुलाब सिंह कमरो ने आज तेलीबांधा तालाब के पास केनाल रोड़ स्थित दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री चौबे ने महारानी दुर्गावती का नमन करते हुए कहा कि देश में कुछ ऐसे महापुरूष…
जगरगुंडा के शैक्षणिक संस्थाओं में – 13 वर्षों बाद फिर लौटी रौनक : उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया शुभारंभ
जगरगुंडा के शैक्षणिक संस्थाओं में – 13 वर्षों बाद फिर लौटी रौनक : उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया शुभारंभ रायपुर। सुकमा के अतिसंवेदनशील जगरगुंडा क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की रौनक फिर से लौट आयी है। नए शिक्षण सत्र के पहले दिन आज उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा की उपस्थिति में पांच शैक्षणिक संस्थाओं, छात्रावास का संचालन पुनः प्रारंभ किया गया। जगरगुंडा सलवा जूडूम अभियान से पहले तक व्यापारिक केन्द्र और हाईस्कूल तक शिक्षा केन्द्र रहा है। तत्कालीन समय में जगरगुंडा में बैंक का भी संचालन किया जाता था।…
किसानों का सरकार पर पहला हक, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा हल
किसानों का सरकार पर पहला हक, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा हल रायपुर। ‘‘प्रदेश के संसाधनों और सरकार पर पहला हक यहां के किसानों का है, इसलिए उनकी समस्याओं का हल पहली प्राथमिकता से होगा। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां सरकार ने किसानों के परिश्रम का मर्म समझते हुए 2500 रूपए प्रति क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का निर्णय लिया है।‘‘ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस आशय के विचार आज चंद्रनाहू समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में व्यक्त किए। कुरूद…
शंकर नगर रेल्वे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण : दो लाख लोगों को यातायात के दबाव से मिलेगी मुक्ति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
शंकर नगर रेल्वे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण : दो लाख लोगों को यातायात के दबाव से मिलेगी मुक्ति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम रायपुर के शंकर नगर रेल्वे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण किया। शंकर नगर से वी.आई.पी. कॉलोनी मार्ग के रायपुर-विशाखापटनम् रेल्वे लाईन पर लगभग 68 करोड़ रूपए की लागत से इस ब्रिज का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लगभग 10 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इस रेल ओव्हर ब्रिज के निर्माण का कार्य…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के यूनियन क्लब और सिक्ख फोरम के तत्वाधान में आयोजित समर कोचिंग कैम्प के समापन समारोह में शामिल हुए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के यूनियन क्लब और सिक्ख फोरम के तत्वाधान में आयोजित समर कोचिंग कैम्प के समापन समारोह में शामिल हुए रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के यूनियन क्लब और सिक्ख फोरम के तत्वाधान में आयोजित समर कोचिंग कैम्प के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बेडिमिंटन टेनिस और स्वीमिंग प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। श्री बघेल ने समारोह में प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने खेलों के प्रति बच्चों के रूझान और जोश की प्रशंसा की तथा…
