मुख्यमंत्री से प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास परिसर में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरु चरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ का अध्यक्ष पद स्वीकार करने का आग्रह किया और इस सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा , जिस पर सभी खेल संघों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में खेल गतिविधियों…
साल: 2019
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को नमन किया
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को नमन किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती बलिदान दिवस 24 जून पर रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की मिसाल हैं। वह भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। उनके शौर्य और बलिदान ने उन्हें…
खेल के विकास के लिए परिवार और समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत : डॉक्टर डहरिया
खेल के विकास के लिए परिवार और समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत : डॉक्टर डहरिया रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डेहरिया ने आज न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में आयोजित ऑल इंडिया ओपन फाइट रेटेड चेस चौंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चेस प्रतियोगिता प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा आयोजित की गई, जो 27 जून तक चलेगी। डॉ. डहरिया ने चेस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कहा कि इस तरह के खेलों से खिलाडि़यों, विद्यार्थियों का तेजी से मानसिक विकास होता है।…
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने उत्तराखण्ड के आंगनबाड़ी और बाल ग्राम का किया अवलोकन
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने उत्तराखण्ड के आंगनबाड़ी और बाल ग्राम का किया अवलोकन रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भंेडि़या ने अपने उत्तराखंड राज्य के प्रवास के दौरान 22 जून को आंगनवाड़ी केंद्र एवं एसओएस बाल ग्राम का अवलोकन किया और राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने नैनीताल जिले के भीमताल बाल विकास परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्र में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम सहित विभिन्न सेवाओं का अवलोकन किया। श्रीमती भेंडि़या ने आंगनवाड़ी केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों से बच्चों को दी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी प्रवास के दौरान किया ‘धमतरी गौठान-पशु मितान‘ एप का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी प्रवास के दौरान किया ‘धमतरी गौठान-पशु मितान‘ एप का शुभारम्भ धमतरी। जिले के सभी पशुपालकों का पंजीयन अब न सिर्फ सरलता से होगा, बल्कि पशुपालकों की जानकारी मोबाइल एप में संकलित होगी। इस एप के जरिए पशुओं से संबंधित बीमारी, समस्या, उपचार तथा विभाग की अद्यतन जानकारियां सीधे तौर पर पशुपालकों को मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत 07 जून को धमतरी प्रवास के दौरान ‘धमतरी गौठान- पशु मितान‘ नामक एप का शुभारम्भ किया। उन्होंने जिले के पशुपालकों को इसकी बधाई देते हुए कहा कि…
नरवा कार्यक्रम से जिले के नदी-नालों को मिलेगा नव-जीवन
नरवा कार्यक्रम से जिले के नदी-नालों को मिलेगा नव-जीवन कोण्डागांव। नरवा कार्यक्रम को अपने आप में एक बहुआयामी कल्याणकारी कार्यक्रम का दर्जा दिया जा सकता है। इस योजना के पूर्ण होने से न केवल इसके दूरगामी जनहितकारी परिणाम निकलेंगे, बल्कि जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगा। कोण्डागांव जिले के कई क्षेत्र में छोटे-छोटे नदी नाले हैं जिनके जल संसाधन का उपयोग नहीं हो सका है ऐसे नदी नालों में पहले वर्ष के छह से आठ महीने भरपूर पानी रहता था, परन्तु वर्तमान…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग का प्रदर्शन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग का प्रदर्शन उत्तर बस्तर कांकेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिले के सभी जनपदों, ग्राम पंचायतों तथा जिला मुख्यालय कांकेर में लोगों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक योग का अभ्यास किया तथा स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए योग करने और राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में विधायक श्री शिशुपाल शोरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों…
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब सीधे रूबरू होंगे आमजन
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब सीधे रूबरू होंगे आमजन रायपुर। प्रदेश के आम नागरिकों की समस्याओं और उनकी मांगों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब सीधे रू-ब-रू होंगे । मुख्यमंत्री श्री बघेल अब हर बुधवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए जरिए प्रदेश की जनता से मिलकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर बुधवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। भेंट-मुलाकात की शुरूआत आगामी 3…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में लगे छत्तीसगढ़ी चावल के स्टॉल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भवन में लगे इस स्टॉल में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट प्रजाति के चावल विक्रय के लिये उपलब्ध हैं, इनमें जवाँ फूल, विष्णुभोग, नन्ही परी, श्रीराम, दुबराज ब्लैक, रेड और ब्राउन राइस प्रमुख हैं । उल्लेखनीय है कि ’धान के कटोरे’ के रूप में छत्तीसगढ़ की ख्याति सर्वत्र है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में…
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में राज्यों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न डाले : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में राज्यों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न डाले : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांग की है कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में केन्द्र का वित्तीय अंश बढ़ाया जाये तथा राज्यों के वित्तीय अंश को कम किया जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं में राज्यों के अंश को लगातार बढ़ाया जा रहा है और इससे राज्यों को काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ रहा है। श्री बघेल आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित मंत्रालय द्वारा आयोजित बजट पूर्व बैठक में बोल रहे थे।…
