स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव एड्स नियंत्रण समिति एवं रक्त संचरण परिषद की बैठक में हुए शामिल रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज यहां सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में राज्य एड्स नियंत्रण समिति तथा राज्य रक्त संचरण परिषद की वार्षिक बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम और राज्य रक्त संचरण परिषद के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य एड्स नियंत्रण समिति तथा राज्य रक्त संचरण परिषद की वर्ष में एक बार होने वाली बैठक को अब हर तीन महीने में आयोजित करने के निर्देश…
साल: 2019
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कराते खिलाड़ी आदित्य राठौर को मेडल जीतने पर दी बधाई और शुभकामनाएं
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कराते खिलाड़ी आदित्य राठौर को मेडल जीतने पर दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से आज यहां उनके निवास कार्यालय में कराते खिलाड़ी आदित्य राठौर ने अपने कोच हर्षा साहू के साथ सौजन्य मुलाकात की। श्रीमती साहू ने गृहमंत्री को बताया कि आदित्य राठौर नई दिल्ली में 10 से 13 जून तक आयोजित सब जूनियर एवं सीनियर काई नेशनल कराते चैम्पियनशिप प्रतियागिता में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी थे। छत्तीसगढ़ टीम से रायपुर के श्री आदित्य राठौर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर इवेंट में…
उद्योग मंत्री लखमा ने किया भाटपाल गौठान का अवलोकन
उद्योग मंत्री लखमा ने किया भाटपाल गौठान का अवलोकन रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत भाटपाल जाकर छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के तहत् बनाये गये मॉडल गौठान का अवलोकन किया। मंत्री ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों से बातचीत की। मंत्री ने कहा कि नरूवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना सरकार की नहीं बल्कि आप लोगों की योजना है। इस योजना का आप भरपूर फायदा उठायें और अपने मवेशियों को सरकार द्वारा बनाये गये गौठान…
जनसंपर्क द्वारा लगायी गयी आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी
जनसंपर्क द्वारा लगायी गयी आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी अम्बिकापुर। उदयपुर जनपद के रामगढ़ पहाड़ी पर आयोजित रामगढ़ महोत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा रामगढ़ पहाड़ी की प्राकृतिक सौंदर्य एवं पुरातात्विक स्थलों के साथ ही जिले के विकास को प्रदर्शित करती हुई आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गयी थी। इसके साथ ही वन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, क्रेडा विभाग, जल संसाधन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकास प्रदर्शनी लगायी गई।
सड़क-पुल-पुलिया निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें : मंत्री कवासी लखमा
सड़क-पुल-पुलिया निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें : मंत्री कवासी लखमा नारायणपुर। प्रदेश के वाणिज्यिकर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नारायणपुर जिले में चल रहे निर्माण कार्यांे की समीक्षा की। मंत्री श्री लखमा ने पुल-पुलिया, भवन निर्माण के साथ ही अन्य स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ततापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से भुगतान संबंध में भी जानकारी ली।उन्होंने जिले के तीन मुख्य सड़क पहली, ओरछा-नारायणपुर, दूसरी नारायणपुर-पल्ली-बारसूर और तीसरी नारायणपुर, सोनपुर-मरोड़ा निर्माण की धीमी गति पर…
मुख्यमंत्री की घोषणा पर दंतेवाड़ा में त्वरित अमल, दंतेवाड़ा के हाट-बाजार में हुआ ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण
मुख्यमंत्री की घोषणा पर दंतेवाड़ा में त्वरित अमल, दंतेवाड़ा के हाट-बाजार में हुआ ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण दन्तेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के वन क्षेत्रों के लोगों को पौष्टिक आहार देने के साथ ही हाट बाजारों में उनके स्वास्थ्य परीक्षण की घोषणा का दंतेवाड़ा जिले में अमल शुरू हो गया है। दंतेवाड़ा में आज बुधवार को लगे हाट-बाजार में डॉक्टरों और पैरामेडिकल की टीम पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई। डॉक्टरों ने ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की। पैरामेडिकल टीम…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा: पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बस्तर अंचल से शुरू होंगी दो नई योजनाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा: पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बस्तर अंचल से शुरू होंगी दो नई योजनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के वनवासियों के लिए दो नई योजनाओं की घोषणा की है। स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी ये योजनाएं वनवासियों के जीवन स्तर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। छत्तीसगढ़ सरकार वनांचल क्षेत्र के लोगों को पौष्टिक आहार प्रदान करने के साथ ही मोबाईल चिकित्सा के माध्यम से हॉट बाजारों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी। ये योजनाएं देश में अपने किस्म की अनूठी योजनाएं…
प्रभारी मंत्री श्री गुरू ने 35 युवाओं को वितरित किया प्रस्ताव पत्र
प्रभारी मंत्री श्री गुरू ने 35 युवाओं को वितरित किया प्रस्ताव पत्र धमतरी। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज शाम लोहरसी स्थित शासकीय नवीन विश्राम गृह में प्लेसमेंट कैम्प के तहत चयनित 35 युवकों को प्रस्ताव पत्र (ऑफर लेटर) वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। धमतरी के जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें डिलिवरी पार्टनर…
छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने ही छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को जीवित रखने का काम किया है : संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू
छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने ही छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को जीवित रखने का काम किया है : संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर। संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने ही छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को जीवित रखने और संवारने का काम किया है। मैं इसके लिए सभी कलाकारों को बधाई देता हूं। श्री साहू ने आज छत्तीसगढ़ी लोककला के पुरोधा स्वर्गीय खुमान साव के निवास राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आयोजित उनके दशगात्र कार्यक्रम में इस आशय के विचार व्यक्त किए। संस्कृति मंत्री श्री साहू ने इस…
पंडित माधवराव सप्रे जयंती : राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना के विकास में है सप्रे जी का अमूल्य योगदान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
पंडित माधवराव सप्रे जयंती : राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना के विकास में है सप्रे जी का अमूल्य योगदान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे जयंती 19 जून पर उन्हें याद करते हुए कहा कि अपनी लेखनी से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है। आज से एक सदी पहले जब पत्र प्रकाशन के लिए पर्याप्त सुविधाएं और आधुनिक तकनीक नहीं थी, ऐसे समय में उन्होंने छत्तीसढ़ में पत्रकारिता की…
