मुख्यालय में निवास नहीं करने पर जा सकती है नौकरी-कलेक्टर धमतरी। कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर बंसल ने कहा कि मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की विभागीय जांच एवं सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एएनएम एवं आरएचओ को मुख्यालय में रहने का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए एफिडेविड प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद धमतरी विकासखण्ड के…
साल: 2019
कुशालपुर में 100 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
कुशालपुर में 100 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण रायपुर। कुशालपुर क्षेत्र में पीलिया के संभावित मरीज मिलने पर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार से यहां विशेष शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है वहीं नगर निगम की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा करीब 100 लोगों की जांच की गई जिसमें एक भी प्रकरण पीलिया के नही मिले है। क्षेत्र के पेयजल स्त्रोतों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल…
चरामेति व सतनाम फाउंडेशन द्वारा तालाब सफाई और वृक्षारोपण
चरामेति व सतनाम फाउंडेशन द्वारा तालाब सफाई और वृक्षारोपण रायपुर। चरामेति फाउंडेशन व सतनाम फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर रायपुरा स्थित हडाही तालाब को गंदगी मुक्त करने तालाब सफाई और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। चरामेति फाउंडेशन के महासचिव राजेंद्र ओझा ने बताया कि बरसात के पूर्व तालाबों की सफाई किया जाना जरूरी होता है, इसी उद्देश्य से रायपुरा स्थित हडाही तालाब के कचरे को चरामेति एवं सतनाम फाउंडेशन के सदस्यों ने वहां के लोगों के साथ मिलकर न केवल साफ किया अपितु तालाब के आस-पास वृक्षारोपण भी किया गया।
आर्ट होम प्रशिक्षण शिविर का समापन
आर्ट होम प्रशिक्षण शिविर का समापन रायपुर। आर्ट होम द्वारा आयोजित फोटोग्राफी एवं चित्रकला शिविर के साथ-साथ 2 माह से चल रहे आर्ट होम शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर पार्षद एजाज ढेबर द्वारा शिविर के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आर्ट होम संस्थापक नरेश वाढेर ने बताया कि आर्ट होम द्वारा इस वर्ष 15 अपै्रल से 15 जून तक सबसे लंबी अवधि का शिविर आयोजित किया गया। 15 अपै्रल से 31 मई तक आर्ट होम द्वारा चित्रकला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के अंतिम…
जरूरतमंद तैराकों को मदद कर रहे हैं पुरई के लाइफ गार्ड
जरूरतमंद तैराकों को मदद कर रहे हैं पुरई के लाइफ गार्ड रायपुर। इसे कहते हैं हूनर को बढ़ावा देने का सार्थक प्रयास। दुर्ग जिले के पुरई गांव के युवा तैराकों ने लाइफ गार्ड की नौकरी करते हुए गांव के जरूरतमंद तैराकों के लिए एक फंड बनाया है। इस फंड से वे गांव के होनहार तैराकों के लिए कॉस्ट्यूम और डाइट का बंदोबस्त करते हैं और उन्हे प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि पुरई गांव के 12 तैराक वर्तमान में गांधी नगर साई में ट्रेनिंग ले रहे हैं। पुरई…
किसानों को कर्ज देने से मना करने वाले बैंकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु
किसानों को कर्ज देने से मना करने वाले बैंकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु रायपुर। राज्य सरकार ने उन बैंकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है जो किसानों को कर्ज देने में आनाकानी कर रहे है। कृषिमंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि किसानों की शिकायतों के बाद कॉपरेटिव बैंक दुर्ग और राजनांदगांव के सीईओ को नोटिस नोटिस जारी करके उनसे जवाब तलब किया है। इन बैंकों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि ये बैंक किसानों को ऋण देने में आनाकानी कर रहे थे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दो टूक…
राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम भाग लेगी
राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम भाग लेगी रायपुर। राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड 2019 में भाग लेने छत्तीसगढ़ की टीम शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 18 से 20 जून को प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ से 16 प्रतिभागी दिल्ली के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ से 16 प्रतिभागियों का चयन हुआ है जिसमें 8 पूर्व माध्यमिक स्तर और 8 हाई स्कूल स्तर के छात्र शामिल हैं। इनमें से 8 चयनित छात्र 8वीं कक्षा के हैं। साथ ही एक 6वीं, पांच 9वीं और दो 10वीं के…
छत्तीसगढ़ में अब प्लास्टिक के निर्माण पर रोक
छत्तीसगढ़ में अब प्लास्टिक के निर्माण पर रोक रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनहित में एक और बड़ा फैसला लिया है। खाने-पीने की चीजों को रखने के अलावा विज्ञापन के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल और निर्माण पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के नगरीय ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियम 2016 के तहत सरकार ने इसे लागू किया है. नियम का परिपालन के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है. राज्य सरकार ने अभी तक प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था,…
कुशालपुर क्षेत्र में संभावित पीलिया के प्रकरण मिलने पर काम्बेट टीम ने किया डोर-टू-डोर किया सर्वे
कुशालपुर क्षेत्र में संभावित पीलिया के प्रकरण मिलने पर काम्बेट टीम ने किया डोर-टू-डोर किया सर्वे रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशालपुर इलाके में पीलिया के संभावित मरीज मिलने की सूचना पर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए । जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग की काम्बेट टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर तुलसी नगर कुशालपुर वार्ड क्रमांक 64 में करीब 100 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे किया। काम्बेट टीम में एम.ओ. डॉ. राहुल अग्रवाल, स्टाफ नर्स मधु,…
मुख्यमंत्री ने फीचर संपादक सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने फीचर संपादक सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र देशबंधु की फीचर संपादक सुश्री सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति भी सहानुभूति प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।
