किसी से भी मारपीट करना सही नहीं – सिंहदेव

किसी से भी मारपीट करना सही नहीं – सिंहदेव रायपुर। बंगला की घटना और डाक्टरों की हड़ताल के बीत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बहुत ही संयमित बयान दिया है उन्होने कहा है कि डॉक्टरों द्वारा की जा रही हड़ताल संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि किसी से भी मारपीट करना सही नहीं है। चाहे वह डॉक्टर की तरफ से हो या मरीज के परिजनों की तरफ से। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि हड़ताल से फर्क तो पड़ता ही है, लेकिन अस्पताल में और भी स्टाफ है जिससे…

राजद्रोह संबंधी धारा हटना भाजपा की जीत

राजद्रोह संबंधी धारा हटना भाजपा की जीत रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव जिले के मुसरा (डोंगरगढ़) निवासी मांगेलाल अग्रवाल और महासमुंद निवासी वेब मोर्चा (न्यूज पोर्टल) के संचालक पत्रकार दिलीप शर्मा की गिरफ्तारी को प्रदेश सरकार का बौखलाहट भरा घोर अलोकतांत्रिक कदम बताया है। पार्टी ने इन गिरफ्तारियों पर कड़ा एतराज जताया है। दोपहर बाद प्रदेश सरकार द्वारा राजद्रोह संबंधी धारा हटाए जाने को पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा की प्रतिबध्दता की जीत बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रदेश सरकार पर आरोप…

राजद्रोह के मुकदमे के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, तत्काल केस वापस करने के निर्देश

राजद्रोह के मुकदमे के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, तत्काल केस वापस करने के निर्देश रायपुर। राजनांदगांव जिले में वायरल एक वीडियो में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने का मामला जैसे ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आया, इसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधितों को केस वापस लेने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोगों का अधिकार है और हम इसके प्रबल पक्षधर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य पूर्व की सरकार की परम्परा रही है। मुख्यमंत्री…

स्काई वॉक पर भूपेश ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

स्काई वॉक पर भूपेश ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना रायपुर। स्काई वॉक पर सियासत लगातार गर्म है। स्काई वॉक को लेकर भाजपा नेता की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का र्को भी नेता दोपहर में एक घंटा जाकर स्काई वॉक पर जाकर खड़े होकर दिखायें। नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि स्काई वॉक का न तो मैं विरोध कर रहा हूं,…

मुख्यमंत्री ने डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर किया नमन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। श्री बघेल ने डॉ.ई.राव के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंनेे देशभक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर देश और जनहित के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। वे भारतीयों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सदा संघर्षशील रहे। श्री बघेल ने कहा कि हमने बहुत संघर्षों के…

संविदा अधिकारी ऑफर लेटर पर डिमांड टीप लिखकर दी वापस

संविदा अधिकारी ऑफर लेटर पर डिमांड टीप लिखकर दी वापस रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर विजेंद्र कटरे को संविदा नियुक्ति दी गई है. लेकिन कटरे ने सरकार के ऑफर लेटर में अपनी डिमांड को लिखकर वापस भेज दिया है. संविदा नियुक्ति में इस तरह की डिमांड किए जाने पर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं.अपने आप में इस प्रकार की यह पहली घटना है। लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद के लिए…

मुख्यमंत्री ने समझाई सुराजी गांव योजना की थीम : भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने समझाई सुराजी गांव योजना की थीम : भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कल शाम उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा अधिकारियों को सुराजी गांव योजना की थीम समझाई और उन्हें उनके जिले में क्रियान्वित की जा रही इस योजना के एक-एक प्रोजेक्ट को मॉडल बनाते हुए बढ़िया काम कराने कहा। ज्ञातव्य है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के (2018 बैच) के अधिकारियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण छत्तीसगढ़…

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 में सड़कों के निर्माण में छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे अव्वल है। हाल ही में नई दिल्ली में हुई प्रोजेक्ट रिव्यू कमेटी की बैठक में सभी राज्यों के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें छत्तीसगढ़ 89 फीसदी कार्यपूर्णता के साथ सबसे आगे रहा। कमेटी की बैठक में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने सड़क…

’गौ-संरक्षण और संवर्धन के लिए सार्थक साबित हो रहा गौठान’ : ’ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बनेगा रोल माडल’

’गौ-संरक्षण और संवर्धन के लिए सार्थक साबित हो रहा गौठान’ : ’ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बनेगा रोल माडल’ रायपुर। प्रकृति ने खूबसूरत दुनिया बनाई है। प्रकृति की सभी रचनाओं में अनोखा तालमेल और महत्व है। संसार में अनेक जीव-जंतु, अनेक प्राणी, पेड़-पौधे हैं। सभी मिलकर प्रकृति को उपयोगी और खूबसूरत बनाते हैं। प्रकृति की अनमोल धरोहरों ने मानव जीवन को भी समृद्ध किया है। इसे संजोये रखने की नितांत आवश्यकता है, ताकि प्रकृति को नष्ट किए बगैर हम सहज रूप से उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का सही प्रयोग कर सतत्…

मुख्य नपा अधिकारी के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित

मुख्य नपा अधिकारी के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 5 मई 2019 को आयोजित मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग – ख एवं ग की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए है। यह परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड की गई है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसमें 110 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हाकित किए गए है। इनके साक्षात्कार की तिथि-समय सारणी की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर पृथक से की जाएगी।