एनएमडीसी में प्रथम पाली का काम हुआ शुरू

एनएमडीसी में प्रथम पाली का काम हुआ शुरू दंतेवाड़ा। लगभग सप्ताह भर तक उत्पादन प्रभावित रहने के बाद एनएमडीसी के किरंदुल प्लांट में कामकाज पुन: पटरी पर लौट गई है। प्रबंधन ने भी तत्परता दिखाते हुए प्रथम पाली के कर्मचारियों को त्वरित प्लांट पहुंचने के लिए संदेश ही नहीं भिजवाया बल्कि बस की व्यवस्था भी की। प्रबंधन की ओर से सभी आला अधिकारी भी प्लांट में उपस्थित हैं। हालांकि इस बीच बड़ा नुकसान हुआ है उत्पादन न होने से लेकिन आंदोलन स्थगित होने से प्रबंधन ने राहत की सांस ली…

मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में 13 वीर जवानों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में 13 वीर जवानों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय वायु सेना के एएन 32 विमान की दुर्घटना में 13 जवानों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि विमान में सवार वायु वीरों की इस हादसे में मृत्यु की खबर सुनकर मन व्यथित हुआ। उन्होंने ईश्वर से सभी जाबांजों के परिवारजनों को हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ…

बैलाडीला में आदिवासियों ने समाप्त किया आंदोलन

बैलाडीला में आदिवासियों ने समाप्त किया आंदोलन दंतेवाड़ा। आंदोलनरत्त आदिवासियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा जताकर बैलाडीला के डिपोजिट 13 को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहे आंदोलन समाप्त कर दिया है। पंचायत संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। हालांकि आंदोलनकारियों ने इस बात की चेतावनी दी है कि अगर तय वक्त तक आश्वासन को पूरा नहीं किया गया तो इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। आंदोलन को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला था और आगे भी सभी के सहयोग से इसे दोहरा सकते…

मुख्यमंत्री 14 और 15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री 14 और 15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जून और 15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 जून को दोपहर 2.50 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे यहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे।

मुख्यमंत्री से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां मंत्रालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक राजीव राय भटनागर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेट किया।

मुख्यमंत्री से एनएमडीसी के सीएमडी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से एनएमडीसी के सीएमडी ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज एनएमडीसी के चेयरमेन सह मैनेजिंग डायरेक्टर एन. बैजेंद्र कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव सी. के. खेतान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव दिवेदी भी उपस्थित थे।

मोदी कैबिनेट का फैसला, तीन तलाक विधेयक को दी मंजूरी,जम्मू-कश्मीर में 6 महीने के लिए और बढ़ा राज्यपाल शासन

मोदी कैबिनेट का फैसला, तीन तलाक विधेयक को दी मंजूरी,जम्मू-कश्मीर में 6 महीने के लिए और बढ़ा राज्यपाल शासन नई दिल्ली। मोदी सरकार एक बार फिर से संसद में ट्रिपल तलाक बिल पेश करने के लिए तैयार है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम आने वाले ससंद सत्र में तीन तलाक बिल को पेश करेंगे। यह विधेयक भाजपा-नीत पूर्ववर्ती राजग सरकार की ओर से फरवरी 2019 में जारी अध्यादेश का स्थान लेगा। जावड़ेकर ने कहा कि नया विधेयक सोमवार से शुरू हो रहे संसद के…

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला,अगर माता-पिता की सेवा नहीं की तो होगी जेल

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला,अगर माता-पिता की सेवा नहीं की तो होगी जेल पटना। बिहार में अब अपने बूढे माता-पिता की सेवा नहीं करने पर जेल भी जानी पड़ सकती है। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में फैसला किया गया कि बिहार में रहने वाली संतानें अगर अब माता-पिता की सेवा नहीं करेंगी तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है। माता-पिता की शिकायत मिलते ही ऐसी संतानों पर कार्रवाई होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर…

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या आगरा। ताजनगरी में बुधवार को दिन दहाड़े बड़ी वारदात हुई। दीवानी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्‍यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरवेश को तीन गोली मारी गईं। साथी अधिवक्ता मनीष बाबू शर्मा ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दरवेश पर गोलियां बरसाने के बाद खुद को भी गोली मार ली। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोलीकांड की घटना के बाद दीवानी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बड़ी…

गुजरात में दस्तक देने को तैयार ‘वायु’ चक्रवात, चक्रवाती तूफान, अलर्ट जारी जारी, PM मोदी की भी है नजर

गुजरात में दस्तक देने को तैयार ‘वायु’ चक्रवात, चक्रवाती तूफान, अलर्ट जारी जारी, PM मोदी की भी है नजर अहमदाबाद। चक्रवात ‘वायु’ के गुजरात की ओर बढ़ने के मद्देनजर राज्य सरकार ने सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। मौसम के बारे में ताजा सूचना के अनुसार चक्रवात ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील हो गया है और यह गुजरात के वेरावल तट के करीब 340 किलोमीटर…