युवी को भूपेश ने ट्वीट कर दी बधाई रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने क्रिकेटर युवराज सिंह के क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने पर जीवन की आगामी इनिंग्स के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सीएम बघेल ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट पर युवराज के लिए लिखा कि क्रिकेट के मैदान से लेकर, जीवन की हर जंग का डटकर मुकाबला कर जीतने वाले व्यक्तित्व का नाम युवराज सिंह है। 25 साल के शानदार सफर और 6 छक्कों की अद्भुत पारी देश कभी नहीं भूलेगा।जीवन की आगामी इनिंग्स के लिए…
साल: 2019
प्रयास आवासीय विद्यालयों की 11वीं में प्रवेश के लिए काऊंसिलिंग 16 व 17 जून को
प्रयास आवासीय विद्यालयों की 11वीं में प्रवेश के लिए काऊंसिलिंग 16 व 17 जून को रायपुर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2019-20 में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए वर्गवार मेरिट सूची से चयनित विद्यार्थियों की काऊंसिलिंग के लिए 16 और 17 जून होगी। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाट ट्राइबलडाटसीजीडाटजीओवीडाटइन पर प्रदर्शित कर दी गई है। चयन सूची संबंधित जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है। काऊंसिलिंग की जारी वर्गवार मेरिट…
पीएसीएल से रिफंड के लिए अब तक 23 करोड़ क्लेम के लिए आवेदन
पीएसीएल से रिफंड के लिए अब तक 23 करोड़ क्लेम के लिए आवेदन रायपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पने घोषणापत्र में किए गए वायदे के मुताबिक चिटफंड कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चिटफंड कंपनी पीएसीएल से रिफंड के लिए रायपुर जिले में अभी तक 4 हजार से अधिक लोगों ने 23 करोड़ 82 लाख रूपए क्लेम प्राप्त करने के लिए आवेदन जमा किए है। सेबी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 31 जुलाई तक कर दी गई है। रायपुर जिले के…
क्रीड़ा परिसर गोगांव में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 जून
क्रीड़ा परिसर गोगांव में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 जून रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा रायपुर के गोगांव स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संचालित पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 जून है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर रायपुर में प्रवेश के लिए कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्यनरत खिलाड़ी छात्र पात्र होंगे। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए उम्र 11 वर्ष तथा 8वीं के लिए 13 वर्ष होना आवश्यक है। अन्य पिछड़ावर्ग…
ई-साक्षरता ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन सम्पन्न
ई-साक्षरता ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन सम्पन्न रायपुर। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक ई-साक्षरता के तहत सोमवार को जिला पंचायत रायपुर के एमआईएस सेंटर में ई- साक्षरता केंद्र बिरगांव के 25 शिक्षार्थियों का ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन संपन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन चिप्स के द्वारा आयोजित किया गया । डॉ. गौरव कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला लोक शिक्षा समिति ने ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन का अवलोकन कर शिक्षार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी हरिकृष्ण जोशी, जि़ला परियोजना अधिकारी…
बैलाडीला उत्खनन मामले में राज्य सरकार दोहरा मापदंड अपना रही: उसेंडी
बैलाडीला उत्खनन मामले में राज्य सरकार दोहरा मापदंड अपना रही: उसेंडी रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बैलाडीला की पहाडि़यों पर प्रदर्शनरत आदिवासियों की भावनाओं का समर्थन किया है। श्री उसेंडी ने इस मामले में राज्य सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाकर आदिवासियों व प्रदेश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री उसेंडी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का मुद्दा आदिवासी भाई-बहनों के लिए उनकी अस्मिता और आत्मा से जुड़ा मुद्दा है और भाजपा उनकी इस भावना का पूरा सम्मान व समर्थन करती…
भाजपा झूठ और भ्रम फैला रही: शैलेष
भाजपा झूठ और भ्रम फैला रही: शैलेष रायपुर। भाजपा द्वारा की जा रही स्तरहीन राजनैतिक बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताते हुये कांग्रेस ने और नफरत फैलाने वाली शब्दावली का उपयोग करने की जा रही बयानबाजी को कांग्रेस सरकार के खिलाफ सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। भाजपा और उसके सहयोगी दलो पर कड़ा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बैलाडीला के 13वें निक्षेप के आबंटन में लगातार भाजपा की केन्द्र सरकार और राज्य की पूर्व रमन सरकार…
आरक्षक भर्ती मामले में फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी
आरक्षक भर्ती मामले में फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। पुलिस विभाग द्वारा साल 2018 में आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजित किया गया था, जिसका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद कोर्ट ने विभाग को 60 दिन में रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। वहीं,…
सर्व ब्राह्मण समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर
सर्व ब्राह्मण समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर रायपुर। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., सर्व ब्राह्मण युवा परिषद छ.ग. एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 जून रविवार को आशीर्वाद भवन बैरनबाजार, रायपुर में परिवार परिचय सम्मेलन का आयोजन प्रात: 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में सोमवार को आशीर्वाद भवन में आवश्यक बैठक प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अरुण शुक्ला एवं कार्यक्रम संयोजक गुणनिधि मिश्रा की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई।…
बिलासपुर में नयो एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रभार संभाला
बिलासपुर में नयो एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रभार संभाला बिलासपुर। नये पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार सुबह अभिषेक मीणा से जिले का प्रभार संभाल लिया। पुलिस अधीक्षक का स्थानानंतिरत मीणा ने कार्यालय पहुंचने पर गुलदस्ते से स्वागत किया। इस मौके पर जिले के सभी एडिशनल एसपी, एएसपी व शहर के विभिन्न थानों के प्रभारी उपस्थित थे। अग्रवाल ने मातहतों से परिचय प्राप्त किया और बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। एसपी अग्रवाल ने पुलिस मुख्यालय के ए डीजी पद से स्थानांतरित होकर…
