जल संरक्षण के लिए नारायणपुर में दो तालाबों का गहरीकरण और सफाई

जल संरक्षण के लिए नारायणपुर में दो तालाबों का गहरीकरण और सफाई नारायणपुर। नारायणपुर शहर में जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़वा देने के लिए यहां के दो तालाबों के गहरीकरण और साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से नगर के बीच बड़े तालाब (बंधुआ) और बखरूपारा स्थित एड़का मोड़ के छोटे तालाब के गहरीकरण के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। कलेक्टर ने तालाबों के किनारे खाली जमीन पर बरगद, पीपल और नीम के पेड़ लगाने को कहा ताकि यह क्षेत्र आक्सीजन…

प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए काऊंसिलिंग 16 व 17 जून को

प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए काऊंसिलिंग 16 व 17 जून को रायपुर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2019-20 में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए वर्गवार मेरिट सूची से चयनित विद्यार्थियों की काऊंसिलिंग के लिए 16 और 17 जून की तिथि निर्धारित की गई है। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाट ट्राइबलडाटसीजीडाटजीओवीडाटइन (www.tribal.cg.gov.in) पर प्रदर्शित कर दी गई है। चयन सूची संबंधित जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से भी प्राप्त की जा…

राजीव भवन में मंत्री अकबर ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

राजीव भवन में मंत्री अकबर ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं रायपुर। परिवहन एवं खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर सोमवार कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। कांग्रेस भवन पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया तथा समाधान के लिए आवेदन दिए। श्री अकबर ने भी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद प्रदेश के मंत्री कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक…

16 जवानों के हत्या का आरोपी नक्सली कमामडर गिरफ्तार

16 जवानों के हत्या का आरोपी नक्सली कमामडर गिरफ्तार बीजापुर। बस्तर पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली। सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन में आगजनी और विभिन्न वारदातों में 16 जवानों की हत्या में शामिल आरोपी नक्सली अर्जुन कुंजाम मिलिशिया कमाण्डर को एमपुर के जंगल गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पामेड़ पुलिस और एसटीएफ ब्लैक पैंथर ने की है। एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी ने एमपुर के जंगलों से नक्सली अर्जुन कुंजाम पकड़ने में सफलता मिली है। धरमावरम मार्ग पर ट्रैक्टर में आगजनी और तोंगगुड़ा में 1…

दोस्त की हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

दोस्त की हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार कवर्धा। कवर्धा जिले सिटी कोतवाली थाना इलाके में एक युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक सुनील यादव की मुलाकात पांच मई को मुख्य आरोपी करण साहू, आरोपी गौकरण साहू और एक नाबालिग से शराब भट्टी में मुलाकात हुई। सभी वहां शराब पी रह थे, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और तीनों ने मिलकर सुनील यादव की गमछे से गला दबाकर और पत्थर से सर कुचलकर हत्या कर दी। शव को बखार…

वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी द्वारा आत्महत्या शासन के माथे पर कलंक : भाजपा

वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी द्वारा आत्महत्या शासन के माथे पर कलंक : भाजपा रायपुर। भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा है कि जो सरकार अपने े कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं दे पा रही है, उसे सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा है कि राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में कार्यरत प्लम्बर संतोष साहू का वेतन नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर लेना प्रदेश सरकार के लिए कलंक…

बिजली संकट से ग्रामीण त्रस्त, लिखित आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म

बिजली संकट से ग्रामीण त्रस्त, लिखित आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म गरियाबंद। देवभोग में 132 केवी उपकेंद्र निर्माण करने की मांग को लेकर पिछले चार दिन से चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को खत्म हो गया। कलेक्टर ने ट्रांसमिशन विभाग के अधीक्षक यंत्री को लेकर धरनास्थल पहुंचे। अधीक्षक ने 15 जुलाई के भीतर 52 करोड़ लागत के उपकेंद्र निर्माण के लिए कार्य आदेश जारी करने का लिखित आश्वासन दिया। देवभोग मैनपुर इलाके के 200 गांव के लोग पिछले एक माह से बिजली सत्याग्रह आंदोलन चला रहे हैं। 7…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, नाटककार, लेखक एवं रंगकर्मी गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गिरीश कर्नाड के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। पद्मश्री, पद्मभूषण और ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजे गए गिरीश कर्नाड द्वारा साहित्य, रंगकर्म और रंगमंच को दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है और ईश्वर उनकी…

सांसद बघेल का साजा में जोरदार स्वागत

सांसद बघेल का साजा में जोरदार स्वागत साजा। दुर्ग के नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल के प्रथम साजा नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साजा में गर्मजोशी से अभूतपूर्व स्वागत किया। इसमें क्षेत्र के नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। स्थानीय विश्राम गृह के सामने राधाकिशन शर्मा काम्पलेक्स पर भाजपा नेता मूलचंद शर्मा, हरिशंकर टावरी, नथमल कोठारी, प्रशांत अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष डॉ. जयसिंह राजपूत, ईश्वर पटेल, विनोद शर्मा, मनोज वर्मा, छगन कन्नौजे, वहीद खान, ओंकार शर्मा, सुरेश बाफना, रामकुमार साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ, संतोष कुमार साहू जनपद सदस्य, आयुष शर्मा, मनोज…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम में

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम में रायपुर। समाज कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग की पदेन अध्यक्ष अनिला भेंडि़या ने सोमवार को यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में 21 जून को आयोजित की जाने वाली पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टोडियम में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष प्रदेशभर में लगभग 60 लाख लोगों को आयोजन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। गत…