ऋण पुस्तिका या किसान किताब के आधार पर कृषि ऋण वितरण किया जाए धमतरी। जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला सहकारी समितियों को निर्देशित किया है कि अल्पकालिक कृषि ऋण वितरण के लिए किसानों से पृथक से बी-1 एवं पी-की पटवारी हस्ताक्षरित प्रति की मांग नहीं की जाए। ऋण पुस्तिका अथवा किसान किताब (भू अधिकारी पुस्तिका) के आधार पर ऋण वितरण किया जाए। उल्लेखनीय है कि कुछ समितियों एवं बैंकों द्वारा ऋण वितरण के पूर्व किसानों से बी-1 एवं पी-की पटवारी द्वारा प्रमाणित/हस्ताक्षरित प्रति मांग किए जाने…
साल: 2019
जांजगीर में नये कलेक्टर पाठक ने किया कार्यभार ग्रहण
जांजगीर में नये कलेक्टर पाठक ने किया कार्यभार ग्रहण जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के नये कलेक्टर जेपी पाठक ने सोमवार प्रात: 10.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने नये कलेक्टर श्री पाठक से मुलाकात कर गुलगस्ता भेंट किया। तत्पश्चात नये कलेक्टर श्री पाठक ने अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कामकाजों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आम लोगों की भलाई के लिए तत्परता पूर्वक कार्य करना होगा। आम…
जनदर्शन में 62 आवेदन मिले,कलेक्टर ने नियमानुसार कार्यवाही के दिए निर्देश
जनदर्शन में 62 आवेदन मिले,कलेक्टर ने नियमानुसार कार्यवाही के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा। सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर जेपी पाठाक ने जनदर्शन में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान 62 लोगों ने आवेदन कलेक्टर को दिए। श्री पाठक आवेदन लेते हुए नियमानुसार कार्यावाही के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खाद्य विभाग की सेवांए ऑनलाइन हो गयी है। इस विभाग से संबंधित आवेदनों का परीक्षण जनदर्शन के दौरान सभाकक्ष में ही की जाएगी। आवेदक को कार्यवाही का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए खाद्य…
निवर्तमान कलेक्टर बनसोड़ को भावभीनी विदाई
निवर्तमान कलेक्टर बनसोड़ को भावभीनी विदाई जांजगीर-चांपा। निवर्तमान कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ को शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह के सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियां ने भावभीनी बिदाई दी। अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान कलेक्टर श्री बनसोड़ को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। धैर्य,…
तागा के ग्राम पंचायत सचिव को किया बर्खास्त
तागा के ग्राम पंचायत सचिव को किया बर्खास्त जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत मौजूद रहे। बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के उपरांत विषयवार एजेंडों पर चर्चा की गई। जिसमें ग्राम पंचायत तागा के सचिव रविशंकर सिंगसर्वा को पद से पदच्युत (बर्खास्त) करने पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्यों को बताया गया कि तागा के सचिव श्री सिंगसर्वा अतिरिक्त…
डोमन सिंह ने कोरिया कलेक्टर का पदभार किया ग्रहण
डोमन सिंह ने कोरिया कलेक्टर का पदभार किया ग्रहण कोरिया। डोमन सिंह ने सोमवार को यहां जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर कोरिया कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2009 बैच के अधिकारी हैं। कलेक्टर डोमन सिंह पूर्व में मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। गौरतलब है कि गत 6 जून को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस पश्चात आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ था। वहीं पूर्व कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान वन विभाग के उप सचिव बनाये गये हैं।
रमन बताएं-अडानी को एमओयू देना चाहते हैं या नहीं : मुख्यमंत्री
रमन बताएं-अडानी को एमओयू देना चाहते हैं या नहीं : मुख्यमंत्री रायपुर। बैलाडीला में अडानी को उत्खनन के लिए दिए गइ खदान के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डा. रमन सिंह पर निशाना साधा है। तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद सोमवार राजधानी लौटे मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अडानी को खदान आबंटित किए जाने के मामले को लेकर कहा, डा. रमन सिंह अपनी बात क्लीयर करें कि अडानी को एमओयू देने के पक्ष में हैं कि नहीं। उन्होंने आगे कहा…
कैबिनेट की बैठक में कल स्काई वॉक पर फैसला संभव
कैबिनेट की बैठक में कल स्काई वॉक पर फैसला संभव रायपुर। भूपेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई है। मंत्रालय में सुबह 11 बजे ये बैठक आयोजित की गई है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। रायपुर के स्काई वॉक को लेकर कोई बड़ा फैसला इस बैठक में लिया जा सकता है। राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्काई वॉक को तोड़ने की संकेत दिए जाने के बाद मामला गरमा गया है। हालांकि अभी आधिकारिक रुप से घोषणा नहीं की गई…
बारिश से पहले विद्युत प्रणालियों को दुरूस्त करने में जुटा विद्युत विभाग
बारिश से पहले विद्युत प्रणालियों को दुरूस्त करने में जुटा विद्युत विभाग रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेशभर में विद्युत प्रणालियों के मरम्मत एवं संधारण का कार्य इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। बारिश से पहले विद्युत प्रणालियों को दुरूस्त करने में जुटे विद्युत विभाग के कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार संचारण-संधारण कार्य में जुटे हुये हैं। बरसात के पहले विद्युत प्रणालियों के संचारण-संधारण से तेज बारिश ऑधी के समय विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहेगी और वर्षाकाल में संभावित विद्युत दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। प्रदेश…
नौनिहालों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की शपथ
नौनिहालों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की शपथ रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी शुभांगी आप्टे द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ कपड़े के बने बैग वितरित किए। पुरुस्कार वितरण के मौके पर प्रकृति की ओर सोसायटी के सचिव मोहन वल्र्यानी ने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से निजात पाने के लिए एक ही…
