8 क्विंटल गांजा बरामद कोरिया। कोरिया चौकी के गेल्हापानी 9 नंबर डोमनहिल मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक में मादक पदार्थ गांजा होने की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उइके,चिरमिरी थाना प्रभारी विमलेश दुबे, चौकी प्रभारी के. एस. पैकरा द्वारा कार्यवाही करते हुए ट्रक क्रमांक एपी 07 वॉय 4347 से आम की बोरियो के नीचे छुपाकर रखे बरामद किया। जप्त किये गए गांजे की मंत्र लगभग 8 क्विंटल है और जापतगंजे की कीमत 56 लाख बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले वाहन चालक मौके से…
साल: 2019
चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार रायपुर। कोतवाली पुलिस ने एक दफ्तर में लाखों की चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों ने बीते दिनों सदर बाजार स्थित एमएजी रियल बिल्ड कार्यालय में डेढ़ लाख नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत कार्रवाई की है। दरअसल बीते दिनों प्रार्थी कस्तुर जैन ने चोरी की शिकायत कोतवाली पुलिस से…
विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार रायपुर। रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी विजय साहू ने सरिया थाने में उमेश्वर गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उमेश्वर गुप्ता लगातार फेसबुक के माध्यम से रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय साहू जो की वर्तमान में बजंरग इस्पात रायपुर में नौकरी कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया…
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन मजदूर घायल
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन मजदूर घायल पखांजुर। जिले के भिंगीडार में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन मजदूर घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए पखांजूर अस्पताल लाया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर ट्राली में चालक सहित 6 लोग सवार थे। ट्राली पलटने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
एसआईटी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
एसआईटी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कोरबा। तत्कालीन एसआईटी प्रभारी सहित आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर ये कार्रवाई 2016 में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद की गई है। न्यायिक जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है। इनमें तत्कालीन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर, प्रशांत सिंह, आरएस सिंह, आरक्षक जीआर सिन्हा, आरके पांडेय, गोपाल और चन्द्र शेखर। धु्रव…
किसानों की सुविधा के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर
किसानों की सुविधा के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर रायपुर। कार्यालय कृषि उप संचालक ने कृषि संचालनालय रायपुर छग के परिपालन में किसानों की सुविधा एवं प्राप्त समस्याओं का नियत समय पर निदान तथा उन्हें आदान सामग्री उपलब्ध कराने को दृष्टिगत रखते हुए जिला कार्यालय में किसान सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। किसानों से प्राप्त समस्याओं का पंजी में संधारण कर नियत समय में निराकरण करने हेतु अधिकारी-कर्मचारी को दायित्व सौंपा गया है। किसान सुविधा केन्द्र का टोल फ्री नंबर 18002331850 है, इसमें कार्यालयीन समय पर कृषक अपनी…
लापरवाही से बच्चे की मौत,प्रकाश चिकित्सा सदन सील
लापरवाही से बच्चे की मौत,प्रकाश चिकित्सा सदन सील धरसीवां। एक साल पहले चिकित्सक की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत पर अब जाकर एक्शन लिया गया है। धरसीवां के मांढर स्थित प्रकाश चिकित्सा सदन को जिला चिकित्सा दल ने जांच के बाद शुक्रवार को सील कर दिया है। एक साल पहले इलाज में लापरवाही बरतने से एक किशोर शुभम की मौत हो गई थी। जिसके बाद पिता न्याय की गुहार लगा रहा था, लेकिन उसे आज एक साल बाद न्याय मिला। सूत्रों के मुताबिक जिला चिकित्सा दल की 6 सदस्यीय…
वंडरलैंड में महिला के साथ बदसलूकी
वंडरलैंड में महिला के साथ बदसलूकी रायपुर। इंद्रप्रस्थ कॉलेनी में वंडरलैंड में कुछ बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया। महिलाओं द्वारा इसका विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला को तमाचा भी जड़ दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने बीच बचाव के लिए आए बाउंसर से भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश नशे में थे। मामले की जानकारी डीडी नगर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे…
75 पैकेट गांजा बरामद, वाहन चालक मौके से फरार
75 पैकेट गांजा बरामद, वाहन चालक मौके से फरार सुकमा। छिंदगढ़ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 में बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन से 75 पैकेट गांजा बरामद किया है। नशा मुक्ति अभियान के चेकिंग के दौरान एक सफ़ेद रंग का 407 वाहन सीजी 13 एए 2836 तेजी से बैरियर तोड़ कर भागने लगा। वाहन में संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया जिसके बाद वाहन को चालक रोकेल व खासपारा के बीच खड़ा कर भाग निकला। वाहन की चेकिंग के दौरान…
अवैध दुकान, मकान तोड़फोड़ की कार्यवाही पर हंगामा
अवैध दुकान, मकान तोड़फोड़ की कार्यवाही पर हंगामा रायपुर। नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता शुक्रवार सुबह अग्रसेन चौक समता कालोनी के समीप नगर निगम कालोनी पहुंचा। इस दौरान वहां अवैध निर्माण तोड़ने के पहले हंगामा शुरू हो गया। मकान मालिक और उससे जुड़े लोग तोड़फोड़ कार्रवाई का विरोध करने लगे। ऐसे में निगम टीम निर्माणाधीन मकान को सील कर वापस लौट आई। निगम अफसरों का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई आगे तय की जाएगी। मोहनदास मानिकपुरी व राजकुमार दम्मानी द्वारा नगर निगम कालोनी में साढ़े 42 सौ वर्गफीट…
