मजदूर को सीढ़ी से नीचे फेंका, मौत रायपुर। बंजारी रावाभाठा खमतराई की अग्रवाल धातु कंपनी में मारपीट और सीढ़ी से नीचे फेंक देने के बाद गंभीर मजदूर की बीती रात मौत हो गई। दूसरी ओर मौत के बाद पुलिस ने उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम बिहार रवाना हो रही है, ताकि उन दोनों की जल्द गिरफ्तारी हो सके। पुलिस के मुुताबिक अग्रवाल धातु कंपनी में 26 मई की रात जमकर विवाद हुआ। शराब पीने के…
साल: 2019
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद रायपुर। राजधानी में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ की गई। एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। प्रदेश के मुखिया भूूपेश बघेल सुबह ईदगाह भाठा मैदान पहुंचकर सभी को ईद की बधाई दी। मंगलवार देर रात को कोंडागांव में चांद की तस्दीक होने पर बुधवार को ईद का ऐलान किया गया। ईद के मौके पर ईदगाह भाटा, महौदापारा, छोटापारा मस्जिद सहित शहर के अन्य मस्जिदों और…
पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जताई चिंता
पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जताई चिंता रायपुर। विज्ञान महाविद्यालय एवं महाकोशल कला परिषद द्वारा महाकोशल कला वीथिका में पर्यावरण संरक्षण दिवस पर्यावरण ग्रीन सोसायटी के सहयोग से चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल कलाकारों पर्यावरण की समस्या को प्रभावी रूप से कैनवास पर रंगों एवं रेखाओं के माध्यम से रूपायित किया। बाल कलाकारों ने पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण जैसे विषय के प्रति अपनी अनुभूतियों को अभिव्यक्त किया। स्पर्धा के शालेय वर्ग में प्रथम, द्वितीय,…
चोरी तो कर लिया पर डर में फेंक दिया समान,बरामद
चोरी तो कर लिया पर डर में फेंक दिया समान,बरामद रायपुर। मठपारा में चोरी किए गए जेवरात को टिकरापारा पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद किए गए जेवरात की कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है, वहीं पुलिस अब भी अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पंकज देवांगन के घर सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने सोने और चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया लेकिन बाद में पकड़े जाने के डर से चोरी के…
खारून बचाने अभियान शुरू, पर्यावरण प्रेमी पहुंचे ग्राम केसरा
खारून बचाने अभियान शुरू, पर्यावरण प्रेमी पहुंचे ग्राम केसरा दुर्ग। खारून नदी बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम केसरा से कौही तक पदयात्रा निकाली गई। 5 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में अनेक पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। ग्राम केसरा में सुबह 5.30 बजे पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए। यहां उन्होंने खारून एवं नदियों के संरक्षण संबंधी संकल्प लिया। खारून के तट के संरक्षण होने से, यहां हरियाली का दायरा बढऩे से खारून का जलस्तर भी बढ़ेगा। इसका पूरा लाभ इलाके के लोगों को होगा। इसके कारण हम लोग बड़े उत्साह से वन विभाग…
प्राकृतिक आापदा से मृत्यु के प्रकरणों में सहायता मंजूर
प्राकृतिक आापदा से मृत्यु के प्रकरणों में सहायता मंजूर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 9 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत कुल 36 लाख रूपए की मदद स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डभराखुर्द-चांपा के श्री रामेश्वर की और भड़ोरा-मालखरौदा की श्रीमती खीकमत बाई की सर्पदंश से और सक्ती निवासी श्री संतोष देवांगन की अग्नि दुर्घटना से मृत्यु के प्रकरण में यह सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार सारागांव-चांपा के श्री श्रवण कुमार,…
मंदिर में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश
मंदिर में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश जांजगीर। नगर पंचायत खरौद में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब लक्ष्मणेश्वर मन्दिर में एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली। लाश मिलने के बाद युवक के परिजनों और गांव वालों ने मंदिर के पुजारी पर हत्या का आरोप लगाया और शव को सड़क पर रखकर शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग को जाम कर दिया है। पिछले 6 घंटे से शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग जाम होने से वाहनों की कतार लग गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।…
दो बसों में आमने-सामने भिडंत,महिला यात्री की मौत
दो बसों में आमने-सामने भिडंत,महिला यात्री की मौत अंबिकापुर। अंबिकापुर से गढ़वा की ओर जा रही तथा रामानुजगंज की ओर से आ रही 2 यात्री बसों में मंगलवार की दोपहर आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में केबिन में बैठी महिला यात्री की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया, वहीं कई घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची संजीवनी की मदद से घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।करीब 3…
खरीफ फसल हेतु सभी पात्र किसानों को मिलेंगे ऋण राशि
खरीफ फसल हेतु सभी पात्र किसानों को मिलेंगे ऋण राशि जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दियें। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में खरीफ फसल हेतु किसानों द्वारा खेती-किसानी का कार्य शुरू कर दिया गया है। खेती-किसानी के लिए जिले के सभी पात्र किसानों को उनके मांग के आधार पर ऋण राशि दी जाएगी।…
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र कचना में प्रवेश हेतु आनलाईन नामांकन अगले माह
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र कचना में प्रवेश हेतु आनलाईन नामांकन अगले माह जांजगीर-चंापा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (इग्नू )में प्रवेश हेतु आगामी माह जुलाई से आनलाईन नामांकन प्रारंभ हो रहा है। सर्टिफिकेट कोर्स, स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आनलाईन नामांकन 15 जुलाई तक एवं डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आनलाईन नामांकन किये जा सकते हैं। आनलाईन नामांकन वेबसाइट पर किया जा सकता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका डॉ. एच संगीता माझी द्वारा जारी पत्र में बताया गया…
