स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

रायपुर(बीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्तर में संचालित एक माह के मलेरियामुक्त बस्तर अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पत्रकार-वार्ता में श्री सिंहदेव ने बताया कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान का पहला चरण अभी संचालित किया जा रहा है। मानसून के पहले जून में और मानसून के बाद नवम्बर में दूसरा और तीसरा चरण संचालित किया जाएगा। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मलेरियामुक्त करने के लिए…

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया है। उन्होंने कहा है कि नेताजी स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी तथा प्रमुख नेताओं में से हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए उन्होंने ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘ जैसे फौलादी नारों से लोगों का आव्हान कर उन्हें जागृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आजाद हिंद फौज के गठन के माध्यम से उन्होंने…

राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के आकलन में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल

रायपुर (बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा में लगातार नवाचार और गुणवत्ता शिक्षा को निरंतर बल प्रदान किया जा रहा है। कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूली बच्चों का राज्य स्तरीय आकलन में 43 हजार 824 स्कूलों के 28 लाख 93 हजार 738 बच्चों का गुणवत्ता सुधार हेतु आकलन किया गया। विगत एक वर्ष में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया राज्य स्तरीय आकलन राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के आकलन के लिए रोल मॉडल बन गया है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी निहित क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ परिवर्तन…

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में 90 प्रतिशत पुलिस थानों को ऑनलाईन किए जाने की प्रशंसा की

रायपुर (बीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली से प्रधानमंत्री प्रगति पोर्टल के अंतर्गत वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए क्राईम एण्ड क्रिमिनल नेटवर्क एण्ड सिस्टमस (सीसीटीएनएस) के संबंध में राज्यों की समीक्षा की गई। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में 446 पुलिस थाने है। इन पुलिस थानों को कम्प्यूटराईस करके 446 में से 437 को ऑनलाईन किया जा चुका है। इसमें से 9 थाना पहुंचविहीन क्षेत्र में है। जिसमें से 4 इस महीने में ऑनलाईन हो जाएंगे। राज्य में 27…

गृह मंत्री ने आगामी बजट की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

रायपुर(बीएनएस)। लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज यहां रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारी के संबंध में विभाग-वार विस्तृत चर्चा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, सचिव लोक निर्माण सिद्धार्थ कोमल परदेशी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के. विज, पर्यटन मंडल की प्रबंध संचालक इफ्फत आरा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विभागीय मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जी एस टी) विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। आज अपने निवास कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा…

मुख्यमंत्री देउरगाँव मे श्रीमद् भागवत कथा का किया श्रवण

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम देउरगाँव मे आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ समारोह मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। गाँव के ऐतिहासिक महामाया मंदिर परिसर में 15 से 23 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के देउरगाँव पहुँचने पर प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबेे एवं उनके भ्राता प्रदीप चौबे ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री गाँव के ऐतिहासिक महामाया मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के खुशहाली की कामना की।

मक्का उत्पादक जिलों के कलेक्टरों को तीन दिवस में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर. पी. मंडल ने आज यहां मंत्रालय से वीडियो क्रॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टरों से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी रबी फसल के लिए धान के बजाय मक्का सहित अन्य दलहन-तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में मक्का की फसल लेने वाले जिलों के कलेक्टरों को तीन दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी तरह गन्ना की फसल के रकबा में भी बढ़ोतरी करने के लिए अनुकूल मृदा और जलवायु वाले जिलों में…

समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को समझाई कचरा प्रबंधन की तकनीक

रायपुर(बीएनएस)। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों ने अम्बिकापुर शहर के कचरा प्रबंधन मॉडल की बारीकियों को स्व-सहायता समूह की महिलाओं से समझा और कचरा प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों का अध्ययन किया। मसूरी प्रशासन अकादमी से 18 प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों का दल मंगलवार को स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करने यहां पहुंचे थे। प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों ने अम्बिकापुर शहर के नया बस स्टैण्ड स्थित एस.एल.आर.एम. सेन्टर, बिलासपुर रोड स्थित स्वच्छता चेतना पार्क तथा डी.सी. रोड स्थित मरिन ड्राइव तालाब पहुंचकर स्वच्छता का…

कृषि छात्रों के पांचवें युवा अधिवेशन का समापन

रायपुर(बीएनएस)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ, नई दिल्ली (आईसा) के 5वें दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा अधिवेशन का आज यहां समापन हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अधिवेशन के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक चयन मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं राहुरी कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सी.डी. मायी थे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने…