नारायणपुर(बीएनएस)। जनता की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय सहित बेनूर, एड़का, भाटपाल, बड़गांव और ओरछा मुख्यालय में विशेष शिविर आयोजन कर आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं। ऐसे लोग जिनके आधार कार्ड या परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बन पाये हैं। वे अपने समीप के आधार शिविरों में जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। उक्त बातें आज कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में संपन्न समय सीमा की बैठक में कही। इस अवसर पर उन्होंने ऐसे लोगों से अपील की, जिनके अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं।…
महीना: जनवरी 2020
’’महात्मा गांधी निर्वाण दिवस’’ पर शुष्क दिवस घोषित
जगदलपुर(बीएनएस)। राज्य शासन के आदेशानुसार बस्तर कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली द्वारा 30 जनवरी 2020 को ‘‘महात्मा गांधी निर्वाण दिवस’’ के अवसर पर जिले के सभी मदिरा दुकानों को बंद रखने ‘‘शुष्क दिवस’’ घोषित किया गया है। उन्होंने बस्तर जिले के क्षेत्रान्तर्गत 30 जनवरी को सभी देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.3, होटल बार, एफ.एल.7, सैनिक कैंटिन एवं मद्य भण्डारण भण्डागार को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का गठन
जगदलपुर(बीएनएस)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अन्तर्गत जिले के गांवों, स्कूलों, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए कार्ययोजना बनानेे जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का गठन किया गया है। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित इस मिशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, सहायक आयुक्त ट्राइबल, जिला चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, उप संचालक कृषि, संयुक्त संचालक जनसंपर्क को सदस्य बनाया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता इस मिशन के सदस्य सचिव होंगे।
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
जगदलपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह स्थानीय लालबाग मैदान में होगा। कलेक्टर डाॅ. अय्याज तंबोली ने आज समय-सीमा की बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को किया जाए। कलेक्टर ने बैठक में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को अंतिम रूप देने और विभिन्न विभागों की…
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मोहन मरकाम होंगे : मुख्य समारोह विकासनगर के स्टेडियम में
कोण्डागांव। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक माननीय मोहन मरकाम होंगे। उनके द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि ध्वजारोहण कार्यक्रम मुख्यालय कोण्डागांव के विकासनगर स्टेडियम ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वर्ष 20-21 के बजट की तैयारियां से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श चर्चा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में स्कूल शिक्षा, आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम की उपस्थित में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित…
बांस शिल्प : आर्थिक स्वावलंबन का बना आधार
रायपुर(बीएनएस)। बांस शिल्प प्रशिक्षण केंद्र नारायणपुर शिल्पियों के लिए आर्थिक स्वावलंबन का आधार बना हुआ है। जिले के स्थानीय ग्रामीण और यहां की जनजाति के लोग बांस शिल्प के महत्व को समझते परखते हैं। यहां के लोग बांस का काम प्रमुखता से कर अनेक उपयोगी मनमोहक और आकर्षक सामग्रियों का निर्माण करते हैं। बांस शिल्प के प्रति स्थानीय लोगों की रूचि के कारण नारायणपुर में बांस शिल्प प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। इस प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय निवासियों को बांस शिल्प के साथ-साथ बेल मेटल और काष्ठ कला का…
मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय : स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का हो रहा है समाधान
रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के सभी 168 नगरीय निकायों में वार्ड कार्यालय खुलने से अब वार्ड में ही आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे आम लोगों का समय और आर्थिक नुकसान होने से बच रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूर दृष्टि सोच और शहरी नागरिकों को स्थानीय स्तर पर समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रारंभ किया गया मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय से हो पाया है। प्रदेश में 13 नगर निगमों के 71 वार्ड में शुरू की गई वार्ड कार्यालयों से मात्र तीन महीने में तीन हजार 94…
नियमित देखभाल और उचित पोषण से रिहान को मिली कुपोषण से मुक्ति
रायपुर(बीएनएस)। नियमित देखभाल और उचित पोषण से बच्चों की सेहत पर जल्द असर देखा जा सकता है। ऐसा ही असर जशपुर जिले के पत्थलगांव के नन्हे बालक रिहान बघेल की सेहत में देखने को मिला है। दिसम्बर 2018 में मनोज बघेल के घर जन्मे एक साल के रिहान का वजन जन्म के समय मात्र डेढ़ किलोग्राम था। रिहान के कम वजन का पता चलते ही पत्थलगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र दर्रापारा की कार्यकर्ता संतोषी खुंटे रिहान के घर गृह भेंट करने पहुंचीं और बच्चे का वजन लेकर सतत् स्तनपान हेतु रिहान…
मुख्य सचिव ने प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में उनके प्रतिकक्ष में प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 28 जनवरी को प्रस्तावित बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित है। इसमें छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिवों का शामिल होना प्रस्तावित है। श्री मण्डल ने इस बैठक की तैयारियों के लिए अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को नोडल अधिकारी बनाया है। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी…
