मुख्यमंत्री निवास में 22 जनवरी को ‘जनचौपाल, भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम रहेगा स्थगित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में 22 जनवरी बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा।

लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम’ पर होगी बात : 27 से 29 जनवरी तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 7वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 9 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम, विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की…

मुख्यमंत्री से सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डायरेक्टर जनरल ए.पी. महेश्वरी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी उपस्थित थे।

अबुझमाड़ हाफ मैराथन’ रन फॉर पीस 8 फरवरी को पहला पुरस्कार 1.21 लाख रुपए

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के नारायणपुर जिले में 8 फरवरी को अबुझमाड पीस हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मैराथन आयोजन समिति के द्वारा किया जा रहा है । यह 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र के सौजन्य से जिला मुख्यालय नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से किया जाएगा। बुझमाड़ रन फॉर पीस का आयोजन क्षेत्र में खेल सम्भावना को मंच देने के साथ-साथ क्षेत्र के प्रति नक्सल गतिविधियों के कारण लोगों के मन में बने खौफ को भी हटाने का प्रयास है ।…

प्रदेश में अब तक 49 लाख मीट्रिक धान खरीदी

रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के किसानों से 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के बस्तर जिले में 71 हजार 29 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 24 हजार 772 मीट्रिक टन धान, दंतेवाडा जिले में 5 हजार 443 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में एक लाख 55 हजार 978 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 73 हजार 403 मीट्रिक टन, नारायणपुर…

स्थानीय किस्मों के बीजों को सहेजने आरंभ हुआ बलरामपुर में बिहन (बीज) बैंक

रायपुर(बीएनएस)। बलरामपुर जिले के कृषकों को समय पर बीज उपलब्ध कराने के उद्देेश्य से बिहन(बीज) बैंक की स्थापना की गई है। जहां कर्ज के रूप में देशी किस्मों के बीज किसानों को दिया जाता है जिसके एवज में कोई शुल्क नहीं लिया जाता, बल्कि फसल उत्पाद के बाद किसानों को डेढ़गुना बीज वापस करना होता है। बहुत ही अल्प समय में यह बैंक किसानों के बीच में अपनी अलग पहचान बना लिया है। कृषकों में जलवायु परिवर्तन के कारण समय के साथ परम्परागत खेती में बदलाव देखा जा रहा था।…

प्रदेश में अब तक 23 लाख मीट्रिक टन धान का कस्टम मिलिंग

रायपुर (बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के किसानों से अब तक 49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इनमें से अब तक 23 लाख तीन हजार 313 मीट्रिक टन धान का कस्टम मिलिंग किया जा चुका है। पंजीकृत मिलरों को उपार्जन केन्द्रों से धान उठाने के लिए 26 लाख सात हजार 476 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के बस्तर जिले में 24 हजार 979 मीट्रिक टन धान का कस्टम मिलिंग किया गया…

तातापानी के गर्म जल स्त्रोत बने आकर्षण का केन्द्र, गर्म जल में हैं औषधीय गुण, लोगों की मान्यता है कि यहां स्नान करने से दूर होते हैं चर्म रोग

रायपुर(बीएनएस)। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा से सटा बलरामपुर जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। जिला मुख्यालय से रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर 15 किलोमीटर की दूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से लगा ग्राम तातापानी स्थित है। तातापानी नाम के अनुरूप प्राकृतिक गर्म स्त्रोत का अनोखा केंद्र है। यह छत्तीसगढ़ का एक मात्र गर्म जल स़्त्रोत है। गर्म जल स्त्रोत के पास 80 फुट ऊंची शिव की विशाल प्रतिमा एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यह स्थान…

अभिनव पहल : बंद पड़ी खदान को विकसित कर रोजगार एवं आर्कषक पर्यटन का केन्द्र बना केनापारा

रायपुर(बीएनएस)। जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा अभिनव पहल करते हुए सूरजपुर के ग्राम पंचायत केनापारा में सन 1991 से एसईसीएल के बंद पड़े खुले खदान जो कि जलाशय मे तब्दील हो चुका था उसे पर्यटन स्थल बनाने की पहल की गई। आज यह क्षेत्र खूबसूरत पर्यटन स्थल बनकर उभर रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से यहां महिला स्वसहायता समूह इस पर्यटन स्थल में तमाम सुविधाएं देकर पैसे कमा रही हैं और अपना भविष्य संवार रही हैं। इस पर्यटन स्थल का आनंद उठाने दूर-दूर से सैलानी आते…

राजधानी रायपुर में विशेष शिल्प मेले का शुभारंभ : 19 से 25 जनवरी तक छत्तीसगढ़ हॉट में सात दिवसीय आयोजन

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ हॉट पंडरी, रायपुर में सात दिवसीय विशेष शिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिल्प मेले का उद्घाटन आज 20 जनवरी को सुनील कुमार अवस्थी, मुख्य महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड रायपुर के द्वारा किया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विशेष शिल्प मेले का आयोजन हस्तशिल्प सेवा केंद्र, जगदलपुर के तत्वाधान में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 19 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पी इस आयोजन…