मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की हुई प्रथम बैठक। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना होगी प्रारंभ

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश में अत्याधुनिक खेल अकादमियां प्रारंभ की जाएगी, इन आकदमियों के लिए स्टेडियमों के चयन का दायित्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खेल आकदमियों के लिए स्टेडियमों का चयन शीघ्र…

शहीद दिवस पर मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें तथा अन्य शहीदों को श्रंद्धाजलि दी गई। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदों के योगदान का स्मरण किया गया। इस अवसर पर मंत्रिमण्डल के सदस्यगण उपस्थित थे। आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर बापू तथा अन्य शहीदों को…

मुख्यमंत्री श्री बघेेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सी.ए.ए. में लाए गए संशोधन को वापस लेने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिकता संशोधान अधिनियम 2019 (सीएए) को वापस लेने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जहां एक ओर इस अधिनियम का वर्तमान संशोधन धर्म के आधार पर अवैध प्रवासियों का विभेद करता प्रतीत होता है एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 के विपरीत होने का संकेत दे रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत के पड़ोसी देशों, जैसे- श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल और भूटान इत्यादि देशों से आने वाले प्रवासियों के संबंध में इस अधिनियम में कोई भी…

सीएम की पाठशाला में छात्र-छात्राओं में सवाल पूछने की लगी रही होड़, सवाल पूछने से ही व्यक्ति का विकास होता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आज ’सीएम की पाठशाला’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सफलता, शिक्षा, सफल लीडर, गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, परीक्षा के डर से उबरने जैसे विषयों पर रोचक सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने रोचक शैली और सहज-सरल भाषा में विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भी छात्र-छात्राओं में मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछने की होड़ लगी रही। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोगों में सवाल पूछने की उत्सुकता है। यह जानकर मुझे अच्छा लगा। सवाल पूछने से ही…

केबिनेट और खेल विकास प्राधिकरण की बैठक 30 जनवरी को

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 30 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास में केबिनेट की बैठक और खेल विकास प्राधिकरण की शासी निकाय (गर्वनिंग बॉडी) बैठक होगी। केबिनेट की बैठक पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारंभ होगी। केबिनेट की बैठक के पश्चात खेल विकास प्राधिकरण की शासी निकाय की बैठक होगी।

महिला सशक्तिकरण के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ना जरूरी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर(बीएनएस)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज अपने शासकीय आवास सतनाम सदन (धरोहर) में महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा वितरित किया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की मंशा अनुरूप महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगारोंमुखी बनाया जा रहा है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने शासन द्वारा संचालित योजना के तहत भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की चार महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता…

‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान‘ :नारायणपुर जिले के सुदुर अंचलों में दस्तक दे रही है, स्वास्थ्य विभाग की टीम

रायपुर(बीएनएस)। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के साथ ही नारायणपुर जिले में भी 15 जनवरी से अभियान की शुरुवात हो गयी है। इस अभियान के अन्तर्गत मलेरिया जांच टीम अब जिले के सुदुर अंचलों में भी अपनी दस्तक दे रही है। इस अभियान के अंतर्गत नारायणपुर जिले के 52 हजार 359 व्यक्तियों तक पहुंच चुकी है। इन 52 हजार 359 व्यक्तियों की जांच में 3848 व्यक्तियों में मलेरिया पॉजीटिव पाये गये है। इस अभियान के दौरान अब तक 645 गर्भवती महिलाओं के रक्त का परीक्षण किया गया,…

धर्मस्व मंत्री ने राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण किया

रायपुर(बीएनएस)। धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम त्रिवेणी संगम में 9 फरवरी से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला का स्थल निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्होंने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मेला समिति की बैठक लेकर मेला की तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने मेला से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां मेला प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सह अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति, पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी सहित लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, विद्युत…

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने ‘महापौर स्वच्छता हेल्प लाइन‘ नम्बर का शुभारंभ किया

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज नगर पालिक निगम रायपुर महापौर कार्यालय में ‘महापौर स्वच्छता हेल्प लाइन‘ नम्बर का शुभारंभ किया। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य सुन्दर जोगी के कक्ष का भी विधिपूर्वक उद्घाटन किया। अब रायपुर निगम क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 9301953294 पर नाली सफाई, रोड़ सफाई सहित स्वच्छता संबंधी समस्याओं के बारे में अपने शिकायत दर्ज करा सकते हैं तथा साफ-सफाई हेतु अपना सुझाव भी दे सकते हैं। महापौर स्वच्छता हेल्प लाइन नम्बर…

गृह मंत्री ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से श्री सोमानी को वापस लाने पर पुलिस टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर(बीएनएस)। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास परिसर में रायपुर के उद्योगपति प्रवीण सोमानी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लाने पर पुलिस टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख भी उपस्थित थे। गृह मंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपहरण कांड में तत्परता से कार्य करने और सफलता के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शाबाशी दी और कहा कि भविष्य में इसी तरह तत्परता…