रायपुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर समता मूलक समाज का संदेश दिया है। बाबा जी ने सत्य अहिंसा का संदेश देकर सभी जीवों के प्रति प्रेम करुणा का उपदेश दिया है। डॉ. टेकाम आज भिलाई-तीन स्थित मंगल भवन में राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती में अनेक संत महात्माओं ने जन्म लिया है। इनमें गुरु…
महीना: जनवरी 2020
आबकारी टीम ने जब्त की 45 लीटर शराब
रायपुर। रायपुर जिला की आबकारी टीम ने 5 पेटी देशी मदिरा मसाला कुल 45 लीटर शराब एवं स्कूटी क्रमांक Cg 04 MT 3585 जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत कार्यवाही की है।
छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति के प्रयासों को यूनिसेफ ने फिर सराहा, यूनिसेफ ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दृढ़ संकल्पित होकर किए जा रहे समन्वित अभिनव प्रयासों को लोगों की लगातार सराहना और सहयोग मिल रहा है। आज एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यूनिसेफ इंडिया ने अपने ट्वीटर हैण्डल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के शुभारंभ की पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ’’खून की कमी और कुपोषण रोकने के लिए मलेरिया की रोकथाम बहुत…
रूर्बन मिशन : पी.एफ.एम.एस. और स्थानिक नियोजन पर अधिकारियों को प्रशिक्षण : एस.आई.आर.डी. में समीक्षा बैठक-सह-कार्यशाला सम्पन्न
रायपुर। प्रदेश में रूर्बन मिशन के कार्यों में तेजी लाने पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) और स्थानिक नियोजन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। भारत सरकार एवं राज्य शासन के विशेषज्ञों ने निमोरा के ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD) में आयोजित दो दिवसीय समीक्षा बैठक-सह-कार्यशाला में यह प्रशिक्षण दिया। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय परियोजना प्रबंधन इकाई के जोनल परियोजना प्रबंधक योगेश सिंह, क्षेत्रीय योजना प्रबंधक विहाग गुरू, राज्य शासन के नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक गणेश राम तुरकाने, यशवंत सोनी तथा…
कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए मधुर गुड़ योजना शुरू, मंत्री अमरजीत भगत ने किया जगदलपुर में योजना का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में शुरू किए गए सुपोषण अभियान में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ‘मधुर गुड़ योजना’ शुरू की गई है। कुपोषण और एनीमिया मुक्ति में यह योजना काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल की अध्यक्षता में तीन जुलाई 2019 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बस्तर संभाग के सातों जिलों में कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए ‘मधुर गुड़ योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया था। जगदलपुर के मिशन कम्पाउंड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खाद्य मंत्री अमरजीत…
गृह मंत्री श्री साहू का दौरा कार्यक्रम
रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 17 जनवरी शुक्रवार को बिलासपुर, रायपुर और राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सवेरे 9 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 9.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित महिला स्व-सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वापस रायपुर आएंगे। श्री साहू दोपहर 12 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित पार्षद सम्मेलन में शामिल होंगे। गृह मंत्री शाम 4 बजे रायपुर से कार से राजिम जिला गरियाबंद जाएंगे और राजिम माघी पुन्नी मेला…
अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 272 कट्टा धान सहित दो ट्रेक्टर जप्त
रायपुर। प्रदेश में धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा के ग्राम पंचायत सतगढ़ क्षेत्र में अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रेक्टर और 272 कट्टा धान जप्त किया गया है। मालखरौदा तहसीलदार ने बताया कि ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 11 डी 4123 से बिना वैध कागजात के परिवहन करते पाए जाने पर 122 कट्टा धान जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम भांठा में विरेन्द्र राठिया से सोल्ड ट्रेक्टर में 150 कट्टा धान कागजात के आभाव में जप्त किया गया…
युवा प्रतिभाओं ने पूरे प्रदेश में राजनांदगांव जिले का परचम लहराया, सबसे अधिक 20 पदक जीत कर किया जिले का नाम रौशन
रायपुर। राजनांदगांव जिले के युवा प्रतिभाओं ने राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कला-संस्कृति और पारंपरिक खेलों की विभिन्न विधाओं में पूरे प्रदेश में जिले का परचम लहराया। इन युवा प्रतिभाओं ने अपने हुनर का श्रेष्ठ प्रदर्शन करके प्रदेश में जिले का नाम रौशन किया है। महोत्सव में राजनांदगांव जिले को सबसे अधिक 20 पदक प्राप्त हुए। इनमें 8 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 8 कास्य पदक शामिल हैं। जिले के युवाओं ने 8 विधाओं में सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वन…
राज्यपाल सुश्री उइके का भोपाल दौरा कार्यक्रम
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 18 जनवरी को शाम 5:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर 6:50 बजे राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पहुंचेंगी और वहां से राजभवन भोपाल जाएंगी। राज्यपाल 19 जनवरी को दोपहर एक बजे आदिवासी सेवा मण्डल द्वारा एम.पी. नगर, भोपाल में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगी और अपरान्ह 2:30 बजे वहां से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी। सुश्री उइके 20 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे स्टेट म्यूजियम श्यामला हिल्स भोपाल में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक उत्सव और सम्मान…
विभिन्न भाषाएं और संस्कृति हमारे लिए वरदान : ’हमारी सांस्कृतिक विविधता’ विषय पर कार्यशाला सम्पन्न
रायपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शंकर नगर रायपुर में ’हमारी सांस्कृतिक विविधता’ विषय पर 11 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्यापन करा रहे 60 शिक्षकों ने गुजरात, राजस्थान, पांण्डुचेरी, कर्नाटक, नागालैण्ड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने सहभागिता की। यह आयोजन सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के संचालक पी.दयानंद ने कहा कि शिक्षकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सायकल का उपयोग करना होगा। स्वच्छ भारत अभियान के…
