राजिम माघी पुन्नी मेला 9 फरवरी से धर्मस्व मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर(बीएनएस)। धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में राजिम माघी पुन्नी मेला समिति की बैठक लेकर मेला की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राजिम त्रिवेणी में हर साल माघ पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलने वाले धार्मिक आयोजन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उसके मूल स्वरूप में मेला के रूप में पूरी भव्यता के साथ आयोजित करने मेला समिति को निर्देश दिए। राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ 9 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलेगा। बैठक…

कामगारों के समग्र कल्याण के लिए संवेदनशीलता से कार्य करें : सोनमणि बोरा

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन के श्रम विभाग के नव पदस्थ सचिव तथा श्रमायुक्त सोनमणि बोरा ने विभागीय अधिकारियों की आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बैठक ली। श्री बोरा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा श्रम मंत्री के मंशानुसार श्रमिको, मजदूरों और कर्मचारियों के समग्र कल्याण के लिए संवेदनशीलता से कार्य करें जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले। श्रम सचिव ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय बजट के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में…

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन : दूसरे चरण में बस्तर और लोहाण्डीगुड़ा विकासखण्ड में 31 जनवरी को होगा मतदान

जगदलपुर(बीएनएस)। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के तहत दूसरे चरण में बस्तर जिले के बस्तर और लोहण्डीगुड़ा विकासखण्डों में शुक्रवार 31 जनवरी 2020 को मतदान होगा। दूसरे चरण में भी मतदान सवेरे 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों में ही मतगणना होगी। विकासखण्ड बस्तर में 216 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए 864 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में 138 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बस्तर विकासखण्ड में कुल 10 संवेदनशील तथा लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में…

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2020 : कुरूद के 90.77, तो धमतरी के 88 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

धमतरी(बीएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2020 के तहत 28 जनवरी को पहले चरण का मतदान जिले की जनपद पंचायत धमतरी और कुरूद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। स्थानीय निर्वाचन होने के कारण मतदान का प्रतिशत काफी उत्साहजनक रहा। स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सम्पन्न हुए मतदान में जनपद पंचायत कुरूद में 90.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि जनपद पंचायत धमतरी के 88.09 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कुरूद के 303 मतदान केन्द्रों में एक…

आमजन 29 जनवरी को रिकॉर्ड करा सकते हैं अपनी बात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 7वीं कड़ी का प्रसारण आकाशवाणी से आगामी 9 फरवरी को होगा। इसके लिए ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम’ विषय पर कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन…

केन्द्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक

रायपुर(बीएनएस)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर अटल नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया। बैठक में विभिन्न अन्तर्राज्यीय विषयों समेत छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए अनुमति देने और बिलासपुर से उड़ाने शुरू करने की…

राजपथ पर बिखरी छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति की मधुर छटा, गणतंत्र दिवस पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी ने लाखों दर्शकों का मन मोहा

रायपुर(बीएनएस)। गणंतत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के राजपथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी ने छत्तीसगढ़ की समद्ध कला एवं संस्कृति की मधुर छटा बिखेर दी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य के पारंपारिक शिल्प और आभूषण को प्रदर्शित किया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर ब्राजील के राष्ट्रपति श्री जायर मेसियस बोल्सनारो, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने तालिया बजाकर छत्तीसगढ़ की झांकी की सराहना की। राजपथ पर उपस्थित लाखों दर्शकों ने भी छत्तीसगढ़ के झांकी की तालियों…

राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और बहादुर बच्चों को किया सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। गणतंत्र दिवस समारोह आज रायपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने यहां पुलिस परेड ग्राउंड में 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पदक और पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने 9 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया। इनमें मोहित गर्ग, भापुसे पुलिस…

स्कूलों में किया जाएगा संविधान की प्रस्तावना का वाचन, छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों की जीवनी पर परिचर्चा जैसे आयोजन होंगे स्कूलों में

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज का दिन भारतीय संविधान निर्माण की गौरवगाथा को याद करने का है और यह संकल्प लेने का भी, कि हम सब भारतवासी अपने संविधान की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर ने कहा था-यह तथ्य मुझे व्यथित करता है कि भारत ने पहले भी एक बार स्वतंत्रता खोई है। यदि राजनीतिक दल अपने पंथ को देश के ऊपर रखेंगे तो हमारी स्वतंत्रता एक बार फिर खतरे में पड़ जाएगी और संभवतया हमेशा के लिए समाप्त हो जाए।…

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री की तीन बड़ी घोषणाएं: आगामी शिक्षा सत्र से शालाओं में छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, भतरी, सरगुजिया, कोरवा, पांडो, कुडुख, कमारी में भी होगी पढ़ाई की व्यवस्था

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र की सफलता की कसौटी जनता से सीखकर, उनकी भागीदारी से, उनके सपनों को पूरा करने में है। श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि छत्तीसगढ़ की माटी और छत्तीसगढ़ की…