रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप नगरीय निकाय आम चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि है। इसका श्रेय शहरी जनता के आशीर्वाद, सबकी एकजुटता और मेहनत को जाता है। श्री बघेल आज राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में…
महीना: जनवरी 2020
सुपोषण के लिए मुख्यमंत्री का छेरछेरा जोहार : श्री बघेल 10 जनवरी को दुधाधारी मठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में छेरछेरा त्यौहार का बहुत महत्व है। यह त्यौहार पौष पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी के रूप में मनाया जाता है। इसमें दान करने की परम्परा है। दान, धर्म और फसल उत्सव के रूप में मनाए जाने वाला छेरछेरा पुन्नी के दिन 10 जनवरी को सवेरे 9 बजे छेरछेरा जोहार कार्यक्रम का आयोजन दूधाधारी मंदिर मठपारा में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दूधाधारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राजेश्री महंत रामसुदंर दास से छेरछेरा दान लेकर प्रदेश…
हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। श्री बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारे राज्य में किसानों को धान का पूरे…
मुख्यमंत्री आज राजनांदगांव, मुंगेली और दुर्ग के कार्यक्रमों में
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 जनवरी को राजनांदगांव, मुंगेली और दुर्ग में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.55 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.35 बजे मुंगेली आकर सद्गुरू कबीर संत समागम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल मुंगेली से अपरान्ह 3.45 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होेने के बाद 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।
प्रदेश में उद्योगों को गति देने नई सहूलियतें और रियायतें, नई उद्योग नीति में कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता
रायपुर। राज्य में औद्योगिक गतिविधियों में आई मंदी को उबारने के लिए राज्य सरकार ने नई सहूलियत और रियायत देने की पहल की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के मौके पर नई उद्योग नीति जारी की। इस नई उद्योग नीति में पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर बल दिया गया है। कृषि आधारित उद्योगों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उद्योग नीति में परम्परागत कोर सेक्टर के अलावा रोबोटिक्स, आर्टिफिशयल इंटेलिजेन्स को बढ़ावा देने के लिए इसे प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया गया है। राज्य सरकार के विभागों को शासकीय…
युवा महोत्सव 2020 : सुआ गीत, राउत नाचा, डंडा नाच, पंथी से बनेगा उत्सव का माहौल, छत्तीसगढ़ी पकवानों से महकेगी राजधानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन 12 जनवरी से किया जा रहा है। युवा महोत्सव के माध्यम से संपन्न व समृद्ध छत्तीसगढ़ को मंच पर दिखाने का प्रयास किया जाएगा। यहां की परंपरागत पकवान, वेशभूषा, खेल, नृत्य, गीत व तीज त्यौहारों का प्रदर्शन होगा। महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानोें की महक होगी राजधानी रायपुर में। राउत नाचा, सुआ गीत, डंडा नाच, गेड़ी नाच, पंथीनृत्य युवाओं का प्रिय भौंरा, खो-खो, कबड्डी का खेल लोगों मे जोश भर देगा। समृ़द्ध व संपन्न छत्तीसगढ़…
गौठानों में गोबर से बन रहे गमले, स्व-सहायता समूह की महिलाएं इन्हें नर्सरी में विक्रय करने कर रही तैयार
रायपुर। मॉडल गौठानों में नवाचारों के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों के लिए अधिकतम अवसर देने के क्रम में दुर्ग जिले के पाहंदा, ढौर, अमलीडीह, बोरवाय, ढाबा जैसे मॉडल गौठानों में गोबर के माध्यम से गमलें बनाये जा रहे हैं। इसके लिए जिला पंचायत के द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है और बाजार भी चिन्हांकित किया है। इन गमलों को नर्सरी में विक्रय किया जाएगा। नर्सरी के लिए यह गमले काफी उपयोगी होंगे क्योंकि ये गोबर से बनाये गए हैं जो गोबर खाद की तरह उपयोग…
12 जनवरी के लोकवाणी में सेवा का एक साल’ विषय पर होगी बात
रायपुर। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। लोकवाणी- छठवीं कड़ी12 जनवरी को: ’सेवा का एक साल’ विषय पर होगी बात pic.twitter.com/lBSc3MdCTD — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 8, 2020 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।…
प्रदेश में छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण गठित, मुख्यमंत्री होंगे प्राधिकरण के अध्यक्ष और खेल मंत्री पदेन उपाध्यक्ष
रायपुर। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के तहत यह पंजीकृत हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके पदेन अध्यक्ष होंगे वहीं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश कुमार पटेल पदेन उपाध्यक्ष होंगे। शासन के समस्त मंत्रीगण प्राधिकरण के पदेन सदस्य बनाए गए हैं। मुख्य सचिव प्राधिकरण के पदेन संयोजक और अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव गृह विभाग, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव खेल एवं युवा कल्याण, सचिव उच्च शिक्षा, सचिव…
फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़ और डंडा नाच होंगे युवा महोत्सव के प्रमुख आकर्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़ एवं चाल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, डंडा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा…
