रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले एक-दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से उपार्जन केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान को व्यवस्थित तरीके से तालपत्री से ढक कर रखा जाए और उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे ताकि निचले हिस्से का धान खराब न होने पाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्दों से धान की कस्टम मिलिंग में तेजी…
महीना: जनवरी 2020
गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडरी स्थित गुरूद्वारे में सिक्ख धर्म के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित 353 वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना की, गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने समाज को जोड़ने का अदभुत कार्य किया। गुरु गोविंद…
मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 5 जनवरी को प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल होने का न्यौता दिया। प्रतिनिधिमंडल में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष शगुफ्ता शीरीन, कार्यकारणी सदस्य सर्वश्री संजय शुक्ला, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान, मनोज नायक, वरिष्ठ पत्रकार जियाउल हसन, गुणानिधि मिश्रा और सुधीर तम्बोली सहित अन्य पत्रकारगण शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद डी.पी.त्रिपाठी के निधन पर दुख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डी.पी. त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका आज दिल्ली में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए स्वर्गीय श्री त्रिपाठी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
‘शार्ट फिल्म फेस्टिवल’ समारोह का आयोजन : 15 एवं 16 फरवरी को बिलासपुर में
उत्तर बस्तर कांकेर। कानूनी जागरूकता पर आधारित फिल्मों का राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह व प्रतियोगिता (शूट फॉर लीगल अवेयरनेस) का आयोजन बिलासपुर में 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा लोंगो के बीच विधिक जागरूकता फैलाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है,…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम, कांकेर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
उत्तर बस्तर कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 03 जनवरी शुक्रवार को कांकेर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे बिलासपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.40 बजे कांकेर पहुंचेंगे तथा 01.20 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
धान का उठान नहीं करने वाले 06 मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी
धमतरी। कस्टम मिलिंग की अनुमति प्राप्त कर धान का उठाव नहीं किए जाने पर कलेक्टर रजत बंसल ने जिले के 06 मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी मिलिंग नीति के अनुरूप समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए जिले के पंजीकृत राईस मिलर्स को अनुमति जारी की गई है। साथ ही अविलंब मार्कफेड के प्रतिनिधि जिला विपणन अधिकारी से अनुबंध…
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू, राजधानी में 12 जनवरी से होगा तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज
रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 12 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज होगा। शासन-प्रशासन स्तर पर युवा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी को राजधानी में सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन पर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस बार प्रदेश में भव्य तरीके से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा…
उपयोजना मद की राशि से हितग्राहियों के जीवन में परिवर्तन आए : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिवासी क्षेत्र उपयोजना एवं अनुसूूचित जाति उपयोजना मद अंतर्गत विभिन्न विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई। डॉ. टेकाम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि उपयोजना मद की राशि के उपयोग से वहां के लोगों के जीवन में परिवर्तन आए, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो और उनकों मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि उपयोजना मद की राशि से जहां अच्छा काम…
मीडिया प्रतिनिधियों और पेंशनर्स एसोसिएशन सहित अनेक संगठनों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों और पेंशनर्स एशोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों, अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मुलाकात कर उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। मीडिया प्रतिनिधियों में सर्वश्री मोहन तिवारी, गोकुल सोनी, सुकांत राजपूत, पीयूष मिश्रा और मनोज साहू शामिल थे। पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
