रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र की सफलता की कसौटी जनता से सीखकर, उनकी भागीदारी से, उनके सपनों को पूरा करने में है। श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि छत्तीसगढ़ की माटी और छत्तीसगढ़ की…
महीना: जनवरी 2020
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक मदन सिंह चौहान को पद्मश्री, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ मदन सिंह चौहान ‘गुरूजी‘ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान की घोषणा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बधेल ने कहा कि श्री चौहान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीत शिक्षक श्री मदन सिंह चौहान जी को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर ढेर सारी बधाई एवं…
बस्तर के समग्र विकास के लिये सरकार वचनबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार बस्तर के लोगों का समग्र विकास करने के लिये कटिबद्ध है और इस दिशा में हरसंभव कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने बस्तर को मलेरिया से मुक्त करने सहित कुपोषण और एनीमिया को समूल समाप्त करने का संकल्प दोहराया। वे आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित बस्तर से गणतंत्र की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की दिशा में चलाए जा रहे अभियानों और योजनाओं के विषय में विस्तार से…
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत: श्रीमती भेंड़िया
रायपुर (बीएनएस)। लड़कियां अपनी प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में पताका लहरा रही हैं। समाज में बेटियों को आगे बढ़ते देख लगता है अब बेटियों मे ताकत आ गई है,जो समाज को जागरूक करने के लिए पर्याप्त है। आगे बढ़ने और अपनी सशक्त उपस्थिति के लिए सभी बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज राजधानी के शहीद स्मारक भवन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में बालिकाओं को संबोधित…
मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान वहां मां दंतेश्वरी मंदिर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा और विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मंत्रालय में मतदाता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ
रायपुर(बीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश में 25 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन के पिरामिट गेट पर मंत्रालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ दिलायी कि ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर,…
लोकसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी पुरस्कृत
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आज यहां पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 10 अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2019 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीजापुर और ‘स्वीप’ (SVEEP – Systematic Voters Education & Electoral Participation) गतिविधियों के बेहतरीन संचालन के लिए धमतरी जिले को पुरस्कार दिया गया। धमतरी के कलेक्टर रजत बंसल और बीजापुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने…
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों को उनके योगदान के लिए नमन किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूषों को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का गणतंत्र और आजादी कायम रहे इसका भार देश के नौजवानों पर भी है, उन्हें देश…
राज्यपाल राजधानी में और मुख्यमंत्री जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे
रायपुर(बीएनएस)। 71 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत कोरबा में और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी जिला मुख्यालय कांकेर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.…
‘मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता साक्षरता’ की थीम पर मनाया गया 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आज यहां पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में दसवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता साक्षरता’ की थीम पर मनाया गया। इस मौके पर यहां लोगों को जागरूक करने अनेक रोचक खेलों और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। लघु फिल्मों के जरिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट और सेवा मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।…
