रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और उससे भी ज्यादा अच्छे यहां के लोग हैं। सब कुछ अच्छा होने के बावजूद यहां कुछ कमियां है। इनमें कुपोषण, एनीमिया और मलेरिया प्रमुख है। उन्होंने कहा कि मलेरिया से पीड़ित होने पर शरीर के पोषक तत्वों में कमी हो जाती है, जिससे एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है। इसलिए यदि मलेरिया का उन्मूलन कर दिया जाए तो एनीमिया और कुपोषण से भी मुक्ति मिल सकती है। मुख्यमंत्री श्री…
महीना: जनवरी 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सबेरे 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। श्री बघेल दोपहर 12.15 बजे जगदलपुर में शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे सेंट जेवियर स्कूल का उद्घाटन करने के बाद 2.20 बजे रायपुर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 71वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो। उन्होंने कहा है कि हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग‘ ने 26 जनवरी 1950 से लेकर आज…
भारत यात्रा पर निकले प्रोबेशनर आईएएस के दल ने देखा ग्रामीण विकास का जैविक माडल
दुर्ग(बीएनएस)। आईएएस प्रोबेशनर्स को मसूरी में प्रशिक्षण के दौरान भारत यात्रा कर पूरे देश का भ्रमण करना होता है साथ ही विभिन्न जिलों की प्रशासनिक विशेषताओं तथा नवाचार जानने मिलता है। इस क्रम में आज दुर्ग जिले में पहुंचे प्रोबेशनर्स ने जैविक खेती देखी। वे जैविक खेती को प्रोत्साहित करने बनाये गए माडल गौठानों के निरीक्षण पर भी पहुंचे। साथ ही उन्होंने देखा कि किस प्रकार यहां के किसान जैविक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं और इससे बेहतर फसल हासिल कर अच्छी आय हासिल कर रहे हैं। प्रोबेशनर…
सरस्वती शिक्षा संस्थान शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर(बीएनएस)। सरस्वती शिक्षा संस्थान जो आचार व्यवहार और आध्यात्मिकता की शिक्षा देते हैं, उससे विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा होती है। साथ ही नेतृत्व के गुण भी विकसित होते हैं। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। वे आज सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के अलंकरण समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि लोग डिग्रियां ले लेते हैं, परन्तु उनमें संस्कार नहीं होता है। सरस्वती शिक्षा संस्थान में शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं। वह शिक्षा…
राज्यपाल ने राज्य कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेण्डर का किया विमोचन
रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राज्य कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, अनूप श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, डॉ. विनोद वर्मा, ए.के. घोष, प्रीति श्रीवास्तव, टी.आर. देवांगन सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक रमणीय स्थलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध विरासत को संजोए अनेक ऐसे पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल हैं, जो बरबस ही लोगों को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में स्थित…
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता के लिए स्कूलों में हुए कार्यक्रम, मंत्री श्रीमती भेंड़िया 25 जनवरी को राजधानी में करेंगी बालिकाओं को पुरस्कृत
रायपुर (बीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए रायपुर जिले की बालिका शालाओं तथा बाल संरक्षण योजनांतर्गत संचालित बालिका गृहों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की विजेता बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे राजधानी के शहीद स्मारक भवन में पुरस्कृत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप रायपुर की सांसद छाया…
राज्य महिला आयोग की जन-सुनवाई में 13 प्रकरण निराकृत
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा जलविहार स्थित आयोग कार्यालय में 22 से 24 जनवरी तक रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के लिए 90 प्रकरण रखे गए थे। इनमें से 13 प्रकरणों का सुनवाई के पश्चात निराकरण किया गया। सुनवाई हेतु रखे गए 39 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित नहीं हुए। आयोग की सदस्य खिलेश्वरी किरण के द्वारा सुनवाई की गई। इस दौरान विधिक परामर्शक एल.के. मढ़रिया तथा परिवार परामर्शक सुषमा दुबे भी उपस्थित थे। आयोग के समक्ष आए प्रकरण मुख्यतः दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, सम्पत्ति…
गणतंत्र दिवस पर जनपद पंचायतों में सीईओ और ग्राम पंचायतों में सचिव करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर(बीएनएस)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत के सचिव ध्वजरोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रियाधीन है और आचार संहिता प्रभावशील है। इसके मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ध्वजारोहण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। ग्राम में प्रातः 7 बजे प्रभातफेरी आयोजित…
