शहरी विकास में हितकारी निर्णय : नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का सार्थक प्रयास

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को नगरीय निकायों के विकास में सहभागी बनाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए 21 साल के नव युवा को महापौर व अध्यक्ष पद का पात्र बनाया है। वहीं लोकतांत्रिक मूल्यों और कार्यप्रणाली के साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को बड़ी प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना, स्वच्छता दीदी के मानदेय में वृद्धि से नई शुरूआत हुई है। अब शहरी जीवन में सुधारों का नया रंग दिखाई पड़ने लगा है। प्रदेश के नगरीय निकायों के विकास को गति देने…

गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

रायपुर(बीएनएस)। जिला मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कृषि, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविन्द्र चौबे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस पर पुलिस ग्राउण्ड में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सवेरे 9 बजे ध्वजारोह, 9.02 बजे राष्ट्रीय गान, 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, सवेरे 9.10 बजे हर्ष फायर, 9.15 बजे मार्च पास्ट, सवेरे 9.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, प्रातः 9.50 बजे परेड कमाण्डरों से मुलाकात, प्रातः 10 बजे सामूहिक पी.टी.प्रदर्शन, प्रातः 10.35 बजे…

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा जनसुनवाई 13 फरवरी को, न्यू सर्किट हाउस रायपुर में होगी जन-सुनवाई

रायपुर (बीएनएस)। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा अनुसूिचत जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिकायतों के संबंध में जन-सुनवाई का आयोजन 13 फरवरी को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में किया जा रहा है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे शिकायतकर्ता जो किसी लोक सेवक द्वारा किए गए उत्पीड़न या उत्पीड़न रोकने में बरती गई उपेक्षा के संबंध में शिकायत दर्ज कराना चाहते है, वें अपनी शिकायत रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा स्पीड पोस्ट से रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय मानव अधिकार भवन, ब्लाॅक-सी जी.पी.ओ. काॅम्पलेक्स, आई.एन.ए. नई दिल्ली-110023 या ई-मेल आईडी बतण्दीतब/दपबण्पद में…

सिंचाई योजनाओं के लिए 5 करोड़ रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा कोरबा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए पांच करोड़ 84 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें विकासखण्ड कोरबा के अंतर्गत परसाखोला व्यपवर्तन योजना हेतु दो करोड़ 99 लाख 81 हजार रूपए और विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत कछुआनाला एनीकट हेतु दो करोड़ 84 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इन सिंचाई योजनाओं का कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र…

डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवाईयां विक्रय नहीं करने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। प्रतिबंधित मादक दवाईयों का सेवन करके युवा वर्ग में नशे की आदत तथा उससे बढ़ते हुए अपराधों के संबंध में लगातार शिकायतें मिलने पर कांकेर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में आयोजित बैठक में श्री शुक्ला ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किसी भी स्थिति में डॉक्टर की प्रिस्क्रिपशन पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए है। बैठक में कांकेर जिले के लगभग 60 मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया। मेडिकल स्टोर…

अपहरणकांड सुलझाकर पुलिसकर्मियों ने मापदंड स्थापित किया : डी.जी.पी. श्री अवस्थी

रायपुर(बीएनएस)। पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने प्रवीण सोमानी अपहरणकांड सफलतापूर्वक सुलझाने पर रायपुर आईजी आनंद छावड़ा और एसएसपी आरिफ शेख समेत 67 पुलिसकर्मियों को इन्द्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस अपहरण कांड को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सुलझाया है। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस सफलता के लिए पुलिस जवानों को सम्मानित किया जाना हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है। उनके द्वारा सम्मान किये जाने से पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जिस…

अजय सिंह ने नीति आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से की मुलाकात, मुख्यमंत्री का बायोएथेनॉल उत्पादन इकाइयों की स्थापना संबंधी पत्र सौंपा

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने नीति आयोग के अध्यक्ष अमिताभ कांत और उपाध्यक्ष राजीव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान अजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में चावल आधारित बायोएथेनॉल उत्पादन इकाई की स्थापना के संबंध में भेजे गए पत्र को उन्हें सौंपा। अजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति 2018 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में धान आधारित बायोएथेनॉल उत्पादन इकाईयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। राज्य में खरीदे गए धान के उपयोग के बाद…

छत्तीसगढ़ी गहनों के सौंदर्य को निहारेगा पूरा देश

छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में प्रचलित गहनों का सौंदर्य अब राजपथ से पूरे देश में बिखरेगी। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड़ में अब की बार छत्तीसगढ की झांकी को नेतृृत्व करने का मौका मिल रहा है। आभूषणों और शिल्पकलाओं की थीम पर बनी यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक-जीवन और समाज में कलात्मक सौंदर्यप्रियता को प्रतिबिंबित करती है। इस झांकी में बस्तर के आदिवासी समुदाय के ककसार नृृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी कलाकार देंगे। गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व में इस झांकी के जरिए छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अपील : 1 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं अपना नाम

रायपुर(बीएनएस)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवाओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं और मतदाता फोटो परिचय पत्र (एपिक कॉर्ड) प्राप्त करें। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार मतदाता बनकर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अपनी सहभागिता दें। श्रीमती कंगाले ने मतदाता सूची की त्रुटियों में संशोधन के लिए मतदाताओं को अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. या कलेक्टर…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : लोकसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी होंगे पुरस्कृत

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी को लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 10 अधिकारियों को पुरस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2019 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए बीजापुर जिले का चयन किया गया है। ‘स्वीप’ (SVEEP – Systematic Voters Education & Electoral Participation) गतिविधियों के बेहतरीन…