छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबनऔर रोजगार से जोड़ने की रणनीति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए। जिसे लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है। जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और…

आपकी बात-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ

एंकर – सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। – लोकवाणी की आठवीं कड़ी के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आकाशवाणी के रायपुर स्टूडियो पधार चुके हैं। – माननीय मुख्यमंत्री जी आपका बहुत-बहुत स्वागत है। माननीय मुख्यमंत्री जी का जवाब – जम्मो सुनवइया मन ल जय जोहार, नमस्कार। – आज के दिन पूरा संसार महिला दिवस मनावत हे। – 8 मार्च ल संयुक्त राष्ट्र संघ ह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करे हे। – ते पाय के आज मैं जम्मो नोनी मन ल, दीदी-बहिनी मन ल, महतारी मन ल, जोहार…

छत्तीसगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय शराब तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मंदिर हसौद के ग्राम दरबा में छापा मारकर करीब 13 लाख कीमत की 340 पेटी और पिकअप से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही एक पिकअप जब्त की गई है। उल्लेखनीय है कि डीजीपी डीएम अवस्थी ने दो दिन पहले ही सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अवैध शराब भंडारण और परिवहन पर सख्ती…

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 20वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

रायपुर(बीएनएस)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। माना स्थित चौथी बटालियन में आयोजन संपन्न हुआ। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने माना स्थित चौथी बटालियन में नवीन विश्राम गृह का उद्घाटन किया। 197 नव आरक्षक आज पास आउट हो रहे हैं। चौथी वाहिनी सशस्त्र बल के नव आरक्षक 9 महीने के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर जवानों ने देश की रक्षा और सुरक्षा की शपथ…

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: 5 हजार 309 बच्चों को मिली कुपोषण से मुक्ति

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के 5 हजार 309 कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत 06 माह से तीन वर्ष तक के कुपाषित बच्चों को और आंगनबाड़ी में दर्ज शिशुवती माताओं को पौष्टिक गरम भोजन दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों 636 स्थानों पर शिविर लगाकर एक लाख 6 हजार से अधिक महिलाओं व बच्चों का हिमोग्लोबीन जांच किया गया। जिले में 15 पोषण पुनर्वास केन्द्र संचालित है। इन केन्द्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों को 15…

छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम बनी नेशनल विजेता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य की महिला फुटबॉल टीम को राष्ट्रीय विजेता बनने पर बधाई दी है। मध्य गोवा में आयोजित नेशनल इनक्लुसन (डायवरसिटी) फुटबॉल कप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला टीम ने फाइनल में पंजाब को हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो खिलाड़ी वंदना ध्रुव एवं निलिमा खाखा का चयन इंडिया कैम्प में हुआ है। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है। इस खिताब के लिए सभी खिलाड़ियों एवं…

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महिलाओं को किया सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर में एक निजी मीडिया गु्रप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित महिला सम्मेलन तथा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेश के छह महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। समाज में किसी भी युग में जब-जब नारी की अवहेलना हुई है, तब तक उस युग…

मुख्यमंत्री श्री बघेल को महिला स्व-सहायता समूहों ने भेंट किया हर्बल गुलाल

रायपुर(बीएनएस)। इस होली के पर्व पर बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में चढ़े फूलों और मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त गुलदस्तों से हर्बल गुलाल तैयार कर लोगों को हर्बल रंग से होली खेलने की सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर जिले के सेरीखेड़ी महिला स्व-सहायता समूह और कबीरधाम जिले के जय गंगा मईया महिला स्व-सहायता समूह के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को उन्होंने फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला…

वनवासियों के अधिकार, स्वावलंबन और सम्मान से जुड़ा है वन अधिकार अधिनियम – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वन क्षेत्रों आदिवासी और अन्य परंपरागत वनवासियों को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम का बेहतर क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। इनमें पात्रता रखने वाले सभी दावाकर्ताओं चाहे वे अनुसूचित जनजाति के हो अथवा अन्य परंपरागत वन निवासी हो, उन्हें नियमानुसार काबिज वन भूमि के साथ ही खाद्य सुरक्षा तथा आजीविका संबंधी सुविधाओं का भी भरपूर लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए व्यक्तिगत दावों के…

‘जइया मिर्च‘ पर शोध के लिए छत्तीसगढ़ के किसान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री से मिलकर किसान श्री रामलाल ने शोध आगे बढ़ाने मांगी मदद

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय नवाचार किसान सम्मान से नवाजे रामलाल लहरे को कृषि के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री रामलाल बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के छोटे से गांव महुली के रहने वाले हैं और बायोटेक्नालॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलाल को यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा उन्हें दुर्लभ व सबसे तीखी प्रजाति की ‘जइया‘ मिर्च के संरक्षण व संवर्धन के लिए 3 मार्च को राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली में केन्द्रीय…