कोरोना वायरस की एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को एडवाइजरी भेजी गई है जिसमें लोगों से भीड़-भाड़़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील की गई है। कोरोना वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होली मिलन के किसी…

180 एकड़ जमीन में फैला है सीताफल फॉर्म, धमधा का यह फॉर्म एशिया का सबसे बड़ा सीताफल फॉर्म

रायपुर(बीएनएस)। एशिया का सबसे बड़ा सीताफल फाॅर्म दुर्ग जिले की धमधा ब्लाॅक के धौराभाठा गांव में है। लगभग 500 एकड़ के इस फाॅर्म में 20 प्रकार के फलों के पेड़ लगे है। इसमें 180 एकड़ जमीन में केवल सीताफल फैला है। सीताफल के पेड़ की आयु 90 साल होती है। इस प्रकार यह 3 पीढ़ियों के लिए निवेश कर भूल जाने की तरह है जिसका हर सीजन में आप लाभ ले सकते हैं। इसके मार्केट के लिए कोई तनाव ही नहीं। भुवनेश्वर में हर दिन इसकी 10 टन खपत होती…

मुख्यमंत्री ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,भारत के पूर्व गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और विद्वान वकील पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 7 मार्च पुण्यतिथि पर उन्हें किया है। श्री बघेल ने कहा है कि पंडित जी.वी.पंत जी ने स्वाधीनता आंदोलनों को गति देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पैरवी और रिहाई के लिए भी काम किया। श्री बघेल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्र निर्माण में पंत जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यों को भाषायी आधार पर विभक्त करने तथा हिन्दी…

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाया जाएगा

रायपुर(बीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत लाभार्थी किसानों तथा अन्य सभी योग्य कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) के दायरे में लाया जाएगा। इस प्रक्रिया को सुविधा जनक बनाने के लिए प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंटेशन, इंस्पेक्शन और लीडर फोलियों चार्ज्स के साथ अन्य सर्विस चार्ज्स को माफ किया गया है। इसी तरह किसानों से पूर्ण आवेदन प्राप्त होने के 14 दिनों के भीतर बैकों को के.सी.सी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर जिले में यह अभियान जिला कलेक्टर के निर्देशन में लीड बैंक सहित विभिन्न विभागों की सहायता से…

लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर होगी बात, 8 मार्च को प्रसारण

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

बीजापुर को कृषि और जलसंसाधन सेक्टर में देश भर के आंकाक्षी जिलों में तीसरा स्थान

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ का आकांक्षी जिला बीजापुर कृषि और जल संसाधन सेक्टर में उल्लेखनीय कार्य के लिए देशभर के आकांक्षी जिलों में शीर्ष में रहते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। नीति आयोग द्वारा जनवरी माह की जारी डेल्टा रेंकिंग में बीजापुर तीसरे स्थान पर है। मेहनत वालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ायासागर ने रास्ता छोड़ा परबत ने शीश झुकाया? By adopting sustainable practices, these are the best-performing #AspirationalDistricts in the Agriculture & Water Resources sector of #NITIAayog's Delta Ranking for January 2020. pic.twitter.com/x67lFaRIfj — NITI Aayog (@NITIAayog) March 6,…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा में घोषणा के बाद डीजीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी जिले में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा का मामला सामने आने पर पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित पुलिस अधीक्षक भी जिम्मेदार होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सट्टा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आज विधानसभा में भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उक्ताशय की…

स्वास्थ्य मंत्री ने की कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर(बीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सभी जिलों के कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा कर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों में सजगता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। किसी इलाके में ज्यादा लोगों के सर्दी-खांसी से पीड़ित होने पर उन क्षेत्रों में पहुंचकर जांच करने का सुझाव भी उन्होंने दिया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में स्वास्थ्य विभाग और डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। श्री सिंहदेव ने वीडियो…

अजय सिंह ने राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा पूर्व मुख्य सचिव तथा पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति दी गई है। इसके तहत अजय सिंह ने आज राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय ‘योजना भवन‘ में आयोग के सदस्य डाॅ. के. सुब्रमणियम तथा सदस्य सचिव वत्सला मिश्रा द्वारा उनका स्वागत किया गया।

किसानों से 355 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर होगी गन्ने की खरीदी : भूपेश बघेल, किसानों को धान का 2500 रूपए क्विंटल मिलेगा दाम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों से 355 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर गन्ना खरीदेगी। उन्होंने दोहराया कि किसानों को धान का 2500 रूपए प्रति क्विंटल दाम मिलेगा। बजट में घोषित की गई कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि दी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी और 2500 रूपए पर धान खरीदी से छत्तीसगढ़…