मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल पहुंचने पर बधाई दी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि ’हम सब देशवासियों को आप पर बेहद गर्व है। हम सबको विश्वास है कि फाइनल में भी आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे’। श्री बघेल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता की तरफ से फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को #T20WorldCup फाइनल में प्रवेश करने पर ढेर…

जोश 2020 : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीरता आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को किया सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड में कल रात आयोजित जोश 2020-एक शाम छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग और स्वराज न्यूज चैनल तथा वेब मीडिया लल्लूरामडॉटकाम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के शहीद पुलिस कर्मियों को नमन करते हुए वीरता आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में सुफियाना अंदाज के प्रख्यात गायक कैलाश खेर ने अपनी सुमधुर गायकी और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव…

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘: मुख्यमंत्री श्री बघेल से गुजरात के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अपर मुख्य सचिव कौशल विकास तथा महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी रेणु जी.पिल्ले के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा-गुजरात कैडर के छह प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ योजना के अंतर्गत गुजरात के अधिकारियों का यह दल 2 से 7 मार्च तक छत्तीसगढ़ राज्य के अध्ययन भ्रमण पर है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर भ्रमण दल के अधिकारियों का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश की संपन्न सांस्कृतिक तथा…

मुख्यमंत्री को किसान प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर आभार जताया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस अवसर पर बजट में किसानों को धान खरीदी की अंतर की राशि देने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ शुरू करने पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे है, जो किसानों की खुशहाली और…

शिक्षाकर्मियों की होली से पहले दीवाली, मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मियों जिनकी संख्या लगभग सोलह हजार के आसपास है। वे काफी लम्बे समय से अपने संविलियन की राह देख रहे थे, लेकिन जैसा कि शिक्षाकर्मियों को उम्मीद थी वैसा ही सरकार ने बजट पेश करके होली से पहले दीवाली मनाने का मौका शिक्षाकर्मियों को दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज प्रस्तुत बजट में शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा के बाद प्रदेश के शिक्षाकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने विधानसभा पहुंचकर बजट के ठीक बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री…

तेज गति से चलने वाले वाहनों पर करें सख्त कार्यवाही : डीजीपी

रायपुर(बीएनएस)। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की तीव्र गति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग और कार्यवाही करने को कहा है। श्री अवस्थी ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं से होनी वाली मृत्यु दर में हो रही लगातार वृद्धि पर चिंता जताई है और इस पर उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित गति सीमा से तेज चलने वाले वाहनों को नियंत्रित कर दुर्घटनाओं…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट प्रस्तुत करते समय जो जैकेट पहनी थी वो छत्तीसगढ़ी गमझे से बनी थी जो आमतौर पर किसान पहनते है..

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट प्रस्तुत करते समय जो जैकेट पहनी थी वो छत्तीसगढ़ी गमझे से बनी थी जो आमतौर पर किसान पहनते है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस : जीवन अनमोल है, इसकी सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च पर आम जनता से कहा है कि जीवन अमूल्य है, इसकी रक्षा करना सबका कर्तव्य है। देश और समाज में हमें एक दूसरे की सुरक्षा को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। जीवन के इस महत्व को जानने, समझने और बचाव के लिए हम राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाते हैं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना और दुर्घटनाओं को रोकना है। इस सुरक्षा में स्वास्थ्य और पर्यावरण सहित…

छत्तीसगढ़ सरकार का बजट-किसानों के साथ-साथ गरीबों, पिछड़ों, श्रमिकों सहित सभी के विकास का बजट : मंत्री डॉ. शिव डहरिया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों के लिए विकासपरक और काफी राहत देने वाला है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत इस बजट में किसानों के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के गरीबों, पिछड़ों, श्रमिकों सहित सभी के लिए विकास और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मंत्री डॉ. डहरिया ने प्रतिक्रिया में कहा कि बजट में अुनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग सहित सभी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2020-21के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट किया पेश

आज मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत किया गया। यह बजट मुख्य रूप से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ – स्वस्थ एवं सुपोषित नई युवा पीढ़ी का निर्माण की भावना के साथ सुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं विस्तार तथा युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक एवं उत्पादक रूप में उपयोग कर उनकों राज्य के सशक्त संसाधन के रूप में विकसित करने पर केन्द्रित है। इसके अतिरिक्त यह बजट सर्वेभवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः की भावना के साथ किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो की समृद्धि, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा…