रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संत कवि पवन दीवान एक कवि, भागवताचार्य और राजनेता के रूप में समूचे छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोगों में काफी लोकप्रिय थे। लोग उनके भागवत कथा के सरस प्रवचन, छत्तीसगढ़ की गौरवपूर्ण संस्कृति से ओत-प्रोत कविता और छत्तीसगढ़ की समृद्धि और विकास की परिकल्पना से युक्त भाषण को सुनने के लिए हमेशा लालायित रहते थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में स्थित विप्र सांस्कृतिक भवन में संत पवन दीवान के चतुर्थ पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं…
महीना: मार्च 2020
सुदूर वनांचल में ‘लिंगोदेव पथ‘ से मिलेगी विकास को नई राह, नवनिर्मित सड़क से क्षेत्र के आदिवासी जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन के अथक प्रयासों का यह परिणाम है कि कोण्डागांव का वह सुदूर क्षेत्र जो अब तक पहॅुचविहीन होने के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा, ‘लिंगोदेव पथ‘ के निर्मित होने से अब यहां शासन की पहुंच आसान हो गयी है। यह मार्ग आगामी वर्षों में क्षेत्र की रुपरेखा में परिवर्तन के साथ ही जिले के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सुदृढ़ता का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दूरगामी सोच की…
मंत्री डॉ. डहरिया शामिल हुए देवांगन समाज के वार्षिक सम्मेलन में, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.5 लाख रूपए की घोषणा
रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जुगेसर में आयोजित खरोरा राज देवांगन समाज वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने इस दौरान जुगेसर में देवांगन समाज सामुदायिक भवन के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि समाज की मांग पर आरंग नगर में देवांगन समाज के सामुदायिक भवन के लिए 22 लाख रूपए की स्वीकृति पहले ही कर दी गई है। इसके अतिरिक्त देवांगन समाज के सामुदायिक भवन के लिए रायपुर तथा नवापारा राजिम में…
बेटियों का घर बसने से मां-बाप के चेहरे खुशी से चमक उठे, धूम-धाम से विवाह सम्पन्न होने पर कई परिवारों में खुशी की लहर
रायपुर(बीएनएस)। हर माता-पिता का सपना होता है कि वे अपनी बेटी की शादी पूरे धूम-धाम से करें। बेटियों के जन्म लेते ही उनके विवाह का सपना उनकी आंखों में बस जाता है, साथ ही थोडी चिन्ता भी। गरीब और जरूरतमंद परिवारों में यह चिंता और भी बढ जाती है, क्योंकि उनका सपना बेटी की शादी धूम-धाम से करने का होता है, लेकिन संसाधन इतने नहीं होते। प्रदेश के ऐसे गरीब और जरूरतमंद परिवार की चिंता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की और धूम-धाम से बेटियों की शादी करवाई। नारायणपुर जिले के…
आवासीय छात्रों को बाजार मूल्य से कम कीमत पर मिलेगी गुणवत्तायुक्त खाद्य समाग्री
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए संचालित बिहान योजना से उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद बाजार दर से कम कीमत पर छात्रावासों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कोण्डागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पाद अब सीधे इन छात्रावासों को नियत दर पर उपलब्ध कराये जाएंगे। जिससे उत्पादों की दर बाजार कीमतों से भी कम होगी और जिले के छात्रावासों को एक समान उच्च गुणवत्ता की समाग्री थोक मूल्य पर प्राप्त होगी। भविष्य में आवश्यकतानुसार प्रतिमाह इनकी मात्रा भी बढ़ायी जायेगी।…
अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की योजना में लक्षित वर्ग को अधिक से अधिक स्व-रोजगार उपलब्ध कराए : डॉ. टेकाम
रायपुर(बीएनएस)। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। डॉ. टेकाम ने निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सफाई कामगार वर्गों के अधिक से अधिक लोगों को स्व-रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने निगम द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी रोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति और उपलब्धि की समीक्षा की। उन्होंने अंकेक्षण के लिए…
राष्ट्रपति ने राज्य सरकार के आतिथ्य की सराहना की, विजिटर्स बुक में लिखा संदेश
रायपुर(बीएनएस)। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने बिलासपुर प्रवास के दौरान मिले आतिथ्य सत्कार की सराहना की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन के विजिटर्स बुक में लिखा है कि- “छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में ठहरने का उनका अनुभव सुखद रहा। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार और इस भवन से जुड़े सभी लोगों के सेवा भाव और सत्कार की मैं सराहना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अष्ठम दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर के दो दिवसीय प्रवास पर थे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ भवन में…
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर दुख प्रकट किया : घायलों के उचित उपचार के दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के रायकोट के पास हुए सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस घटना में घायलों के उचित उपचार और हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सोमवार सुबह गीदम मार्ग पर रायकोट के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई। वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए, जिनका उपचार डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों…
राष्ट्रपति को विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के उपरांत आज राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विमानतल पर राज्यपाल अनुसूईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद एच आरिफ शेख ने उन्हें विदाई दी। राष्ट्रपति यहॉ से भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुये राष्ट्रपति श्री कोविंद
रायपुर(बीएनएस)। गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर बिलासपुर में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की और 74 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा 75 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। सुबह 11 बजे शुरू हुये इस दीक्षांत समारोह में 9 संकायों के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड प्रदान किये गये। इससे पहले दीक्षांत समारोह शोभायात्रा निकाली गई और विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रपति श्री कोविंद ने समूह फोटो भी खिंचाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अशोक मोडक, कुलपति…
