कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासकीय कार्यालयों और अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

रायपुर(बीएनएस)। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों को कार्य स्थल पर सुरक्षित वातावरण प्रदाय करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत कार्यालय परिसरों एवं आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इसके साथ ही कार्यालय में आंगतुकों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा अनावश्यक आगंतुकों के प्रवेश में रोक लगाने को कहा गया है। यहां यह विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि इससे आम नागरिकों को कठिनाई न हो। जारी निर्देश में कहा गया…

स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों व आयोजनों की अनुमति नहीं देने लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग ने भारत सरकार द्वारा जारी सोशल डिस्टेसिंग एडवाइजरी का पालन सुनिश्चित करने 31 मार्च 2020 तक भीड़-भाड़ वाले आयोजन, सार्वजनिक कार्यक्रम और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी वाले समारोह की अनुमति नहीं देने के लिए पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने आज प्रदेश से सभी संभागीय आयुक्तों, सभी रेंजों के पुलिस महानिरीक्षकों, सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ऐसे आयोजनों के लिए यथासंभव अनुमति नहीं देने के लिए कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में कहा…

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 19 मार्च को

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 19 मार्च को शाम छह बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई है। बैठक में कोविड-19 के संबंध में कार्ययोजना आदि पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ में कोरोना नियंत्रण एवं बचाव के उपायों की समीक्षा

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सलाहकार श्री पवन कुमार ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नियंत्रण, बचाव एवं सावधानियों के लिए राज्य में किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरोना वायरस ब्व्टप्क्.2019 की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में इसके लिए किए जा रहे एहतियाती उपायों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य सहित स्वास्थ्य विभाग…

आदर्श गौठान में तैयार हो रहे हैं ताजे, हरे व पौष्टिक चारे

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत कोरिया जिले में विकसित किए जा रहे आदर्श गौठानों में पशुपालन को ध्यान में रखते हुए ताजे और हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यहां पशुओं के लिए पौष्टिक चारे उपलब्ध कराने के लिए 11 आदर्श गौठानों में 3 से 5 एकड़ में चारागाह विकसित किया जा रहा है। इनमें पौष्टिक चारा उपलब्घ कराने के लिए नेपियर घास, सूडान घास, बहुवर्षीय ज्वार, मक्का और जई की फसल लगाई गई है। इससे पूरे क्षेत्र में किसानों…

कुपोषण मुक्ति, गरीबी एवं मलेरिया उन्मूलन के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव श्री मण्डल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने बस्तर जिले को शत प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाने तथा जिलेवासियों को गरीबी एवं मलेरिया से पूरी तरह से निजात दिलाने के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित जिले के आला अधिकारियों को इस कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार कर लक्ष्य हांसिल करने के लिए योजना बनाकर कार्य करने को कहा। मुख्य सचिव श्री मण्डल आज 18 मार्च को कलेक्टोरेट कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को उक्ताशय…

मलेरिया और कुपोषण मुक्ति हेतु सार्थक पहल करने पर बल, मुख्य सचिव ने दन्तेवाड़ा और बीजापुर के अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

दंतेवाड़ा(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप गरीबी उन्मूलन अभियान के लिये कारगर कार्ययोजना तैयार कर उसे बेहतर ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मलेरिया और कुपोषण मुक्ति के लिये सार्थक पहल किया जाये। उक्त निर्देश मुख्य सचिव आर पी मण्डल ने दन्तेवाड़ा कलेक्टोरेट के डंकिनी सभागार में दन्तेवाड़ा एवं बीजापुर जिले के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के दौरान दिये। बैठक में लोक निर्माण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव सिदार्थ कोमल परदेशी, संस्कृति विभाग के सचिव पी अनबलगन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रबन्ध…

डोंगरगढ़ मेला स्थगित होने की सूचना रेल्वे स्टेशनों में उद्घोषणा के माध्यम से कराने का आग्रह

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत राजनाॅदगाॅव जिला प्रशासन द्वारा चैत्र नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले मेला को स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर राजनाॅदगाॅव ने मंडल रेल्वे प्रबंधक नागपुर, बिलासपुर एवं रायपुर को पत्र भेजकर रेल्वे स्टेशनों में उद्घोषणा के माध्यम से मेला स्थगित होने की सूचना दर्शनार्थियों को देने का अनुरोध किया है। कलेक्टर राजनाॅदगाॅव ने मंडल रेल्वे प्रबंधकों से आग्रह किया है कि वे रेल्वे स्टेशनों में उद्घोषणा के माध्यम से यह सूचित करें…

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने डोंगरगढ़ मेला स्थगित

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत चैत्र नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले मेला को स्थगित कर दिया गया है। मेला स्थगित होने की सूचना दर्शनार्थियों तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर राजनाॅदगाॅव ने छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजकर अनुरोध किया है। कलेक्टर राजनाॅदगाॅव द्वारा प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चापा, कोरबा एवं रायगढ़ जिले के कलेक्टरों तथा महाराष्ट्र के नागपुर, भंडारा, गोंदिया एवं गढ़चिरौली और मध्यप्रदेश के मंडला एवं बालाघाट…

कृषि मंत्री श्री चौबे ने स्थानीय प्रजाति के उन्नत नस्ल के पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने दिये निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़ में स्थानीय प्रजाति के उन्नत नस्ल के पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 27 कृषि विज्ञान केंद्रों, 15 परिक्षेत्रों और उद्यानिकी विभाग की 100 नर्सरियों में 200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सब्जियो के उन्नत बीज तैयार किये जा रहे हैं। उन्नत बीजों के माध्यम से कृषि रोपणी और प्रथम फेस के गौठानो में बाड़ी विकसित की जाएगी। उन्नत बीजों का वितरण वर्षा ऋतु के पूर्व किया जाएगा। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा…