रायपुर(बीएनएस)। सुकमा जिले के रामाराम को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलेगी। राम वन गमन पर्यटन परिपथ में होने के कारण इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्य सचिव आर पी मंडल छत्तीसगढ़ शासन की महात्वाकांक्षी योजना राम वन गमन पथ को मुर्तरुप देने के लिए आज सुकमा जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल रामाराम पहुंचे। उन्होंने वहां अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के सौन्दर्यीकरण सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के संबंध में चर्चा की। साथ ही इस स्थान को आने वाले…
महीना: मार्च 2020
मास्क और सेनिटाईजर का मूल्य प्राईस मॉनिटरिंग पोर्टल में होगा दर्ज, खाद्य सचिव ने जारी किए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। भारत सरकार के प्राईस मॉनिटरिंग पोर्टल में मास्क सेनिटाईजर के बाजार मूल्य की जानकारी को दर्ज किया जाएगा। खाद्य सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के खाद्य नियंत्रक एवं खाद्य अधिकारियों को पत्र जारी कर 22 अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ मास्क एवं सेनिटाईजर का मूल्य नियमित रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में भारत सरकार के प्राईस मॉनिटरिंग सेल द्वारा उपरोक्त वस्तुओं की राज्य सरकार के प्राईस मॉनिटरिंग पोर्टल में मास्क 2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सेनिटाईजर, एल्कोहल…
छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को मिलने वाली एक्सग्रेशिया राशि को बढ़ाकर 3 लाख से 20 लाख रू किया
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दिया है। पहले शहीद जवानों के परिजनों को 3 लाख रूपए एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) दिया जाता था। राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर भारत सरकार की नवीन एसआरई गाईड लाइन के अनुसार नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि में यह वृद्धि…
नवा रायपुर में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए गए विशेष कदम
रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में देश भर में जारी कोविड-19 कोरोना वायरस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए कई रक्षात्मक कदम उठाए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालयों इन्द्रावती भवन का निरंतर सेनेटाईजेशन किया जा रहा है। सभी लिफ्ट, सीढ़ियों की रेलिंग्स, कामन एरिया और वेटिंग एरिया की नियमित सफाई के साथ-साथ सेनिटाईजेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रायपुर तथा नवा रायपुर के बीच चलने वाली बीआरटीएस बसों को रोजाना अंदर से तथा बाहर से धोने के साथ सेनिटाईजेशन किया जा रहा…
स्वर्गीय दखलुराम भगत के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर जिले के ग्राम पार्वतीपुर पहुंचकर वहां खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के पिता स्वर्गीय दखलुराम भगत के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बघेल ने खाद्य मंत्री श्री भगत के घर पहुंचकर स्वर्गीय श्री दखलुराम भगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी स्वर्गीय दखलुराम भगत…
फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
रायपुर(बीएनएस)। राज्यसभा निर्वाचन के लिए आज नाम वापसी की अन्तिम तिथि के बाद विधानसभा में रिटर्निग अधिकारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी के निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। फूलोदेवी नेताम ने स्वयं और के.टी.एस. तुलसी का प्रमाण पत्र उनकी अनुपस्थिति में नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया ने ग्रहण किया। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। श्रीमती फूलोदेवी नेताम और श्री के.टी.एस. तुलसी जी को छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा के…
मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रयासों में प्रदेशवासियों से की सहयोग की अपील
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों में प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़वासियों से इस रोग से बचाव के लिए खुद भी जागरूक रहने और दूसरे लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी अपील में कहा है कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, जैसा कि आप जानते हैं पूरा विश्व इस समय एक भयानक कोरोना वायरस महामारी की चपेट में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे वैश्विक महामारी घोषित किया गया…
मुख्यमंत्री 18 मार्च को पार्वतीपुर जाएंगे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 मार्च को सूरजपुर जिले के पार्वतीपुर गांव जाएंगे। श्री बघेल रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे पार्वतीपुर पहुंचेंगे और वहां स्वर्गीय दखलूराम भगत के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वर्गीय दखलूराम भगत प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे।
एक जनवरी 2020 के बाद विदेश से आए व्यक्तियों की पहचान और चिकित्सा परीक्षण कराने जिला कलेक्टरों को निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेज कर कोरोना वायरस से बचाव के संदर्भ में चिन्हांकित देशों से भारत आए लोगों की पहचान करने और उनके चिकित्सा परीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कलेक्टरों को भेजे पत्र में कहा है कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रदेश में चिन्हांकित देशों से 1 जनवरी…
वार्ड कार्यालयों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए होगा हेल्प डेस्क
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक वार्ड कार्यालयों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से कोरोना वायरस महामारी संबंधी हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वार्ड कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहेंगे और नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम तथा नियंत्रण के संबंध में जानकारी देंगे। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और नगर पालिक…
